MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें

Sandeep Kumar | Apr 16, 2026, 21:15 IST
Share
mp top news
mp top news

नमस्कार, एमपी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, महिला आरक्षण पर सीएम डॉ. मोहन यादव ने विपक्ष को जमकर घेरा, साथ ही मध्‍य प्रदेश की अन्य खबरों पर डालते हैं एक नजर...

राप्रसे के 13 अफसरों को होगा आईएएस अवार्ड, इस बार भी गैर राप्रसे अधिकारी नहीं बन पाएंगे IAS

राज्य प्रशासनिक सेवा (SAS) के 13 अफसरों को आईएएस में पदोन्नत करने के लिए जल्द ही DPC (डिपार्टमेंटल प्रमोशन कमेटी) होने जा रही है। हर बार की तरह इस बार भी राप्रसे संघ के विरोध के चलते NON-SAS अफसरों को आईएएस में पदोन्नत होने का मौका नहीं मिलेगा, यानी पूरी प्रक्रिया अब केवल SAS अधिकारियों तक सीमित रहेगी। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

एमपी में हजारों कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 5% बढ़ा, रिटायर्ड कर्मियों के लिए भी खुशखबरी

मध्यप्रदेश सरकार ने बुधवार 15 अप्रैल को एक बड़ा फैसला लिया है। वित्त विभाग ने आदेश जारी करते हुए छठे वेतनमान में आने वाले कर्मचारियों और अधिकारियों के महंगाई भत्ते में 5 फीसदी की बढ़ोतरी कर दी है। इससे लगभग 40 हजार कर्मचारी और अधिकारियों को लाभ मिलेगा। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

इंदौर में एक बिल्डर के रुपए देने से लॉरेंस गैंग की बढ़ी हिम्मत, 12 बिल्डरों को मिल चुकी धमकी

इंदौर में लॉरेंस गैंग के नाम से हैरी बॉक्सर द्वारा वसूली की धमकियां खतरनाक स्तर पर पहुंच गई हैं। बुधवार 15 अप्रैल को ही दो नए मामले सामने आए हैं। करीब एक महीने पहले जैन समाज के एक बिल्डर द्वारा डर के मारे करोड़ों रुपए की राशि देने से इस गिरोह के हौसले बुलंद हो गए हैं। सूत्रों के अनुसार, पिछले एक माह में ही 12 से अधिक बिल्डर और प्रॉपर्टी कारोबारियों को धमकी भरे कॉल आ चुके हैं। इसके बाद ही गैंग की हिम्मत बढ़ गई और फोन की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी हुई है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय का फरमान, अब 14 दिन में होगा FIR का फैसला

मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय ने राज्य की कानून व्यवस्था को और अधिक पारदर्शी बनाने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। अब पुलिस किसी भी शिकायत को जांच के नाम पर महीनों तक ठंडे बस्ते में नहीं डाल पाएगी। अक्सर देखा जाता है कि पुलिस शिकायतों को जांच चल रही है कहकर लंबे समय तक लटकाए रखती है। इससे न केवल न्याय में देरी होती है, बल्कि भ्रष्टाचार और अवैध वसूली की गुंजाइश भी बनी रहती है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

BJP MLA प्रीतम लोधी के बेटे ने थार से 5 को मारी टक्कर: धमकाते हुए बोला 'सायरन सुना तो हटे क्यों नहीं?'

मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के करैरा थाना क्षेत्र में एक गंभीर हादसा हुआ, जहां बीजेपी विधायक प्रीतम लोधी के बेटे दिनेश लोधी ने अपनी थार कार से पांच लोगों को टक्कर मार दी। इस घटना में तीन बाइक सवार युवक और दो महिलाएं घायल हो गईं। इस हादसे के बाद विधायक के बेटे पर आरोप लगे कि उन्होंने न केवल वाहन चलाते वक्त लापरवाही बरती, बल्कि मौके पर आकर लोगों को धमकाया भी। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

MP School Timing Changes 2026: गर्मी के चलते एमपी में बदला स्कूलों का समय

MP School Timing Changed. मध्यप्रदेश में अप्रैल की गर्मी अब बढ़ गई है। बच्चों को लू से बचाने के लिए स्कूलों का समय बदल दिया गया है। अब स्कूल सुबह सात बजे से शुरू होंगे और दोपहर बारह बजे तक बच्चों की छुट्टी कर दी जाएगी। ये फैसला बच्चों की सेहत और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। पूरे राज्य में एक जैसा नियम नहीं है, बल्कि हर जिले के कलेक्टर अपनी सुविधा के हिसाब से आदेश दे रहे हैं। कहीं स्कूल साढ़े सात बजे शुरू होंगे, तो कहीं बारह बजे तक चलेंगे। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

महिला आरक्षण पर सीएम मोहन यादव ने विपक्ष को जमकर घेरा

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर विपक्ष पर तीखा हमला बोला है। मुख्यमंत्री ने इस अधिनियम को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक ऐतिहासिक और क्रांतिकारी कदम बताया है। इस निर्णय ने भारतीय राजनीति में महिलाओं के सदियों पुराने लंबे इंतजार को खत्म कर दिया है। उन्होंने कांग्रेस को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि वे इस कदम का विरोध करते हैं, तो जनता के बीच उनकी महिला विरोधी छवि पूरी तरह पुख्ता हो जाएगी। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

मप्र की नई तबादला नीति लागू करने की तैयारी में एमपी सरकार, अब प्रभारी मंत्रियों के पास होंगे विशेष अधिकार!

मध्यप्रदेश सरकार इस साल समय पर तबादला नीति लागू करने की तैयारी में है। बुधवार 15 अप्रैल को एक उच्च स्तरीय बैठक हुई। इसमें मुख्यमंत्री ने नई तबादला नीति के संकेत दिए। बैठक में मंत्री और विधायक भी मौजूद थे। उन्होंने पाबंदी हटाने की मांग जोर-शोर से उठाई। जीएडी अब नीति का ड्राफ्ट तैयार करेगा। यह ड्राफ्ट अप्रैल के अंत तक कैबिनेट के सामने रखा जाएगा। इसके बाद ही नीति को आधिकारिक मंजूरी मिलेगी। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

सतना में बीजेपी पार्षद सुषमा लोधी के बेटे ने शादी का झांसा देकर किया दुराचार, केस दर्ज

सतना जिले में बीजेपी पार्षद सुषमा लोधी के बेटे तरुण सिंह लोधी पर 27 वर्षीय युवती ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि तरुण ने शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए। अब वह दूसरी लड़की से शादी करने जा रहा है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रेप का केस दर्ज किया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

उज्जैन में गेहूं बचाने वाली दवा बनी काल, दो मासूमों की मौत, 3 गंभीर

उज्जैन के त्रिवेणी हिल्स इलाके में रहने वाले लालचंद प्रजापत का घर खुशियों से भरा था। उनकी दोनों बेटियां पूजा और रीना अपने बच्चों के साथ गर्मी की छुट्टियां बिताने घर आई हुईं थीं। किसी ने सोचा भी नहीं था कि जिस घर में हंसी-ठिठोली गूंज रही है, वहां चंद घंटों में सन्नाटा पसर जाएगा। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

वंदे मातरम् विवाद में कांग्रेस के नेताओं की अलग-अलग बयानबाजी, अब नजरें जांच कमेटी पर

एमपी टॉप न्यूज: इंदौर में वंदे मातरम् विवाद के बाद कांग्रेस के नेताओं की अलग-अलग बयानबाजी ने पार्टी को ही बांट दिया है। पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह से लेकर पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा, प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार और शहर अध्यक्ष चिंटू चौकसे तक– इन सभी ने अलग-अलग तरह से बयान दिए हैं। कोई साजिश की बात कर रहा है, तो कोई पार्षदों के पाकिस्तान में बसने का मुद्दा उठा रहा है। इन बयानबाजियों ने कांग्रेस को ही एक तरह से दो खेमों में बांट दिया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

छिंदवाड़ा में EOW का छापा: रिटायर्ड अफसर के ठिकाने पर कार्रवाई

मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें: छिंदवाड़ा में गुरुवार सुबह EOW ने एक रिटायर्ड अधिकारी से जुड़े ठिकाने पर छापा मारा है। गेट बंद कर जांच जारी है। परिसर में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड का दफ्तर भी चलता है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • सीएम मोहन यादव
  • EOW
  • आईएएस अवार्ड
  • मप्र की नई तबादला नीति
  • वंदे मातरम
  • महिला आरक्षण
  • एमपी टॉप न्यूज
  • मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा