MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें

Jitendra Shrivastava | Jul 15, 2025, 22:08 IST
Share
mp-top-news-15-july
Photograph: (THESOOTR)

नमस्कार, MP में भारी बारिश से कई नदियां उफनीं, 30 जिलों में अलर्ट। इंदौर में 6.63 लाख फर्जी समग्र ID का खुलासा। अब HC की निगरानी में होगी सहारा जमीन की सौदेबाजी की जांच। इन खबरों के साथ ही मध्‍य प्रदेश की अन्य खबरों पर डालते हैं एक नजर...

MP Weather Update : कई नदियां उफनीं, ग्वालियर में 2.3 इंच बारिश, 30 जिलों में अलर्ट

मध्य प्रदेश में मंगलवार को तेज बारिश का सिलसिला जारी रहा। कई जिलों में नदियों का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ जैसी स्थिति बन गई। ग्वालियर में 9 घंटे में 2.3 इंच बारिश हुई। खरगोन में 1.5 इंच, सीधी में 1 इंच और उमरिया में आधा इंच से ज्यादा बारिश दर्ज की गई। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

इंदौर में 6.63 लाख फर्जी समग्र ID का खुलासा, कांग्रेस ने लगाए करोड़ों के भ्रष्टाचार के आरोप

इंदौर में सामने आई 6.63 लाख फर्जी समग्र आईडी की रिपोर्ट ने प्रदेश की राजनीति में हलचल मचा दी है। कांग्रेस ने इस पूरे मामले को एक बड़ा "सरकारी घोटाला" बताते हुए भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

अब हाईकोर्ट की निगरानी में होगी सहारा की 310 एकड़ जमीन की सौदेबाजी की जांच

मध्यप्रदेश में सहारा समूह की करीब 310 एकड़ बेशकीमती जमीन के कथित घोटाले की जांच अब मध्यप्रदेश हाईकोर्ट की निगरानी में होगी। शिकायतकर्ता आशुतोष मनु दीक्षित की जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने आर्थिक अपराध शाखा (EOW) से केस डायरी और अब तक की कार्रवाई की विस्तृत रिपोर्ट शपथ-पत्र के साथ मांगी है। अगली सुनवाई 28 जुलाई को तय की गई है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

बाबाओं के चक्कर में न पड़ें, बाबा बागेश्वर धाम के धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का बड़ा बयान

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर, पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने सनातन धर्म को दुनिया का सबसे प्राचीन और अद्भुत धर्म बताया। धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि अन्य बाबा या गुरु के चक्कर में न पड़कर हमें केवल सनातन धर्म में विश्वास रखना चाहिए। यह धर्म हम सभी के लिए है और हमें इसे पूरी दुनिया में फैलाना चाहिए। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

MPPSC ने EWS पुरुष को मिलने वाली उम्र छूट खत्म की, हाईकोर्ट का आदेश लागू, पुरानी परीक्षा से भी होंगे बाहर

मप्र लोक सेवा आयोग (PSC) ने आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग यानी EWS पुरुष उम्मीदवारों को भर्ती परीक्षा में मिलने वाली पांच साल की उम्र सीमा छूट को खत्म कर दिया है। इसके लिए 14 जुलाई को अपनी वेबसाइट पर औपचारिक सूचना जारी कर दी है। अब यह भी अनारक्षित कैटेगरी की तरह अधिकतम 40 साल तक उम्र तक ही परीक्षा में शामिल हो सकेंगे। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

PWD विभाग की सख्ती बढ़ी, मुख्यालय छोड़ने के लिए अब अधिकारियों को उठाने होंगे यह कदम

मध्य प्रदेश के लोक निर्माण विभाग (PWD) में अधिकारियों और कर्मचारियों की कार्यशैली में सुधार लाने के मकसद से राज्य सरकार ने कुछ महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं। इन बदलावों में मुख्यालय छोड़ने के लिए अब प्रमुख सचिव और प्रमुख अभियंता से अनुमति लेना अनिवार्य कर दिया गया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

MPPSC: असिस्टेंट प्रोफेसर आंसर की में गलत उत्तर को ही सही बता दिया, छात्रों ने दर्ज कराई आपत्ति

एमपीपीएससी द्वारा आयोजित असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती परीक्षा आयोजित करने के बाद अब विभाग ने आंसर की जारी की है। इसके पहले इंग्लिश मीडियम के छात्रों के लिए पेपर के पहले ही प्रश्न का उत्तर गलत दिया गया था। इसको लेकर प्रोविजनल आंसर की पहले जारी हुई थी। जिसमें इंग्लिश मीडियम के उम्मीदवारों ने राशि जमा करके इस सवाल पर भी आपत्ति लगाई। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

इंदौर अब बनाएगा बनारस को साफ : PM मोदी के संसदीय क्षेत्र में लागू होगा स्वच्छ इंदौर मॉडल

देश का सबसे स्वच्छ शहर इंदौर अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी को साफ-सुथरा बनाने की जिम्मेदारी संभालेगा। नगरीय विकास मंत्रालय के निर्देश पर इंदौर नगर निगम की एक उच्चस्तरीय टीम सोमवार को वाराणसी के लिए रवाना हो गई, जहां वह इंदौर का सफल "स्वच्छता मॉडल" लागू करने की योजना बनाएगी। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

MP में NCTE कोर्सेज में एंट्री के लिए जारी हुआ नया टाइम टेबल, 15 से 18 जुलाई तक होगा रजिस्ट्रेशन

मध्यप्रदेश सरकार ने 2025-26 शैक्षणिक सत्र के लिए ग्रेजुएट क्लासेज में एडमिशन के लिए एडिशनल CLC फेज की घोषणा की है। यह 16 से 31 जुलाई तक चलेगा। इसके तहत, विद्यार्थी कॉलेजेस में अवेलेबल वैकेंट सीटों पर सीधे एंट्री ले सकते हैं। इसके साथ ही, एनसीटीई कोर्सेज में भी एंट्री के लिए एक स्पेशल स्टेज शुरू किया गया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

एमपी टॉप न्यूज | मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें | एमपी के समाचार | एमपी का समाचार | मध्य प्रदेश समाचार | एमपी समाचार | एमपी ब्रेकिंग न्यूज

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें 📢🔃 🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧



Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • एमपी समाचार
  • मध्य प्रदेश समाचार
  • एमपी ब्रेकिंग न्यूज
  • एमपी के समाचार
  • एमपी का समाचार
  • एमपी टॉप न्यूज
  • मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें
मंत्रालय में बैठक करने के बाद जबलपुर जाएंगे सीएम मोहन यादव, लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ पदयात्रा में होंगे शामिल

By Aman Vaishnav

मंत्रालय में बैठक करने के बाद जबलपुर जाएंगे सीएम मोहन यादव, लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ पदयात्रा में होंगे शामिल
अर्नब के बाद मुरासु का अटैक, एमपी में 5 नवंबर तक आंधी-बारिश का अलर्ट, CG में भी दिखेगा असर, जानें राजस्थान के हाल

By Aman Vaishnav

अर्नब के बाद मुरासु का अटैक, एमपी में 5 नवंबर तक आंधी-बारिश का अलर्ट, CG में भी दिखेगा असर, जानें राजस्थान के हाल
जबलपुर में भाजपा की बड़ी पदयात्रा, सीएम मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल दिखाएंगे ताकत, एक लाख लोगों के जुटने का दावा

By Ramanand Tiwari

जबलपुर में भाजपा की बड़ी पदयात्रा, सीएम मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल दिखाएंगे ताकत, एक लाख लोगों के जुटने का दावा
प्रखरश्री दीदी ने जज की परीक्षा पास कर छोड़ा सांसारिक मोह; पहले पूरा किया माता-पिता का सपना, अब चुना संन्यास

By Amresh Kushwaha

प्रखरश्री दीदी ने जज की परीक्षा पास कर छोड़ा सांसारिक मोह; पहले पूरा किया माता-पिता का सपना, अब चुना संन्यास
एमपी में एप्को पर आर्थिक संकट के सवाल, 8 करोड़ का अनुदान रुका तो कर्मचारियों के भविष्य पर बढ़ी चिंता

By Ramanand Tiwari

एमपी में एप्को पर आर्थिक संकट के सवाल, 8 करोड़ का अनुदान रुका तो कर्मचारियों के भविष्य पर बढ़ी चिंता
पत्नी की निजी जानकारी के लिए RTI का इस्तेमाल गलत, राजस्थान हाई कोर्ट ने बरकरार रखा तलाक

By Mukesh Sharma

पत्नी की निजी जानकारी के लिए RTI का इस्तेमाल गलत, राजस्थान हाई कोर्ट ने बरकरार रखा तलाक
मध्यप्रदेश में IAS के 68 पद खाली, 4 अफसरों को दिल्ली जाने से रोका; आखिर कब पूरी होगी अधिकारियों की कमी?

By Ramanand Tiwari

मध्यप्रदेश में IAS के 68 पद खाली, 4 अफसरों को दिल्ली जाने से रोका; आखिर कब पूरी होगी अधिकारियों की कमी?