/sootr/media/media_files/2026/02/16/mp-top-news-2026-02-16-08-53-05.jpg)
एमपी बजट सत्र 2026 आज से होगा शुरू, विपक्ष करेगा कर्ज पर श्वेत पत्र की मांग
मध्यप्रदेश का बजट सत्र आज, 16 फरवरी से शुरू हो रहा है। इस साल का बजट चार लाख करोड़ रुपए से अधिक होने की संभावना है। वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा 18 फरवरी को बजट पेश करेंगे। विपक्ष विधानसभा के बजट सत्र में प्रदेश की बढ़ती आर्थिक स्थिति पर श्वेत पत्र की मांग करेगा। सोमवार, 16 फरवरी को कांग्रेस विधायक दल की बैठक में सरकार को की तैयारी की जाएगी। यह बैठक नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के घर होगी। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
आज दोपहर में होगी बाबा महाकाल की भस्मारती, साल में एक बार आता है यह दिन
Ujjain. धर्म की नगरी उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में महाशिवरात्रि के अगले दिन यानी आज का माहौल कुछ खास होता है। बता दें कि भक्तों को इस पल का पूरे साल इंतजार रहता है। हर दिन की तरह आज भी भस्मारती का आयोजन किया जा रहा है, लेकिन आज एक खास बात है। आमतौर पर ये भस्मारती सूर्योदय से पहले होती है, लेकिन आज यह दोपहर 12 बजे होगी। साल में बस एक ही दिन ऐसा होता है जब दोपहर में भस्मारती होती है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
MP के सरकारी स्कूलों में 5000 शिक्षक भर्ती की तैयारी, मार्च से शुरू होगी प्रक्रिया
मध्यप्रदेश के सरकारी स्कूलों में इस वर्ष पांच हजार शिक्षकों के पद भरे जाएंगे। स्कूल शिक्षा विभाग ने तीन हजार प्राथमिक और दो हजार माध्यमिक शिक्षकों की भर्ती की तैयारी शुरू की है। भर्ती प्रक्रिया मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (ESB) के माध्यम से होगी। विभाग मंडल को प्रस्ताव भेज रहा है, जिसकी स्वीकृति मिलने के बाद आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
MP Weather Update: MP में ठंड की होगी वापसी, इन इलाकों में बारिश की भी संभावना
मध्यप्रदेश में 16 फरवरी 2026 को मौसम में बदलाव हो सकता है। उत्तर भारत में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ और अरब सागर से आ रही नमी के कारण बादलों की आवाजाही शुरू हो गई है। मध्यप्रदेश के उत्तरी हिस्सों में गुलाबी ठंड का असर रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में कोई भारी बारिश या बिजली गिरने का अनुमान नहीं है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
धार भोजशाला विवाद पर आज से शुरू होगी हाईकोर्ट में सुनवाई, सौंपी जाएगी ASI सर्वे की रिपोर्ट
धार की ऐतिहासिक भोजशाला के भविष्य को लेकर आज से इंदौर हाईकोर्ट में अहम सुनवाई शुरू होने जा रही है। इस दौरान ASI की 98 दिनों की वैज्ञानिक सर्वे रिपोर्ट को पहले दिन ही खोला जाएगा, जो पहली बार पब्लिक होगी। यह सुनवाई सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की इंदौर पीठ में हो रही है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
MP गेहूं उपार्जन 2026 : 20 हजार से ज्यादा पंजीयन, 7 मार्च तक मौका, जानें पूरी प्रक्रिया
BHOPAL. मध्य प्रदेश के किसानों के लिए एक महत्वपूर्ण खबर है, खासकर उन किसानों के लिए जो गेहूं की फसल सरकार को समर्थन मूल्य (MSP) पर बेचना चाहते हैं। प्रदेश में रबी सीजन वर्ष 2026-27 के लिए किसानों के पंजीयन शुरु हो चुके है। किसानों के पंजीयन और खरीदी की तैयारियों को लेकर खाद्य संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने विस्तार से जानकारी दी। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
16 फरवरी से परमिट जांच अभियान, लेकिन क्या बदलेगी जमीनी हकीकत?
BHOPAL.मध्यप्रदेश में परिवहन विभाग 16 फरवरी से बिना परमिट और रूट उल्लंघन करने वाली बसों के खिलाफ विशेष अभियान शुरू करेगा। नए परिवहन आयुक्त उमेश जोगा के पदभार संभालने के बाद यह फैसला लिया गया है। दावा किया जा रहा है कि बड़े शहरों से लेकर जिलों तक सख्त जांच की जाएगी। वहीं, सवाल यह है कि क्या यह कार्रवाई स्थायी होगी या फिर चार दिन की खानापूर्ति बनकर रह जाएगी? पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
बागेश्वर धाम में 305 बेटियों का विवाह: रामभद्राचार्य हुए शामिल, बोले- धीरेंद्र शास्त्री के विवाह में आऊंगा
Chhatarpur. मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में स्थित बागेश्वर में महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर एक अद्भुत नजारा देखने को मिला। धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने 305 निर्धन बेटियों का कन्यादान किया। इस आयोजन में जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य महाराज भी शामिल हुए। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
होली के बाद आईएएस-आईपीएस के तबादले, एमपी के ये कलेक्टर-एसपी हटेंगे
BHOPAL. मध्य प्रदेश में एसआईआर के बाद प्रशासनिक स्तर पर बड़े बदलाव होने की संभावना है। कलेक्टरों की जगह पर नए अधिकारियों की नियुक्ति की जाएगी। इस बदलाव का मुख्य कारण प्रशासनिक लापरवाही, पदोन्नति और कार्यकाल पूरा होना बताया जा रहा है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
किराए के मकान में चल रही अवैध ड्रग लैब, डेढ़ करोड़ की एमडी बरामद
इंदौर के पास महू के थवलाय गांव में नशे के सौदागरों के एक बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ हुआ है। यहां एक साधारण से किराए के मकान में अवैध रूप से एमडी ड्रग बनाने की लैब संचालित की जा रही थी। सेंट्रल ब्यूरो ऑफ नारकोटिक्स (CBN) की टीम ने जब यहां दबिश दी, तो मौके का मंजर देखकर अधिकारी भी हैरान रह गए। जानते हैं कैसे हुआ खुलासा..पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
मुल्क से मोहब्बत जरूरी, लेकिन इबादत सिर्फ अल्लाह की: जमीअत का वंदे मातरम् पर बयान
महाशिवरात्रि पर देश को मिली पहली किन्नर शंकराचार्य, राजधानी में हिमांगी सखी का पट्टाभिषेक
मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें | महाशिवरात्रि के मौके पर देश के पहले किन्नर शंकराचार्य का पट्टाभिषेक किया गया। हिमांगी सखी को पहली किन्नर शंकराचार्य बनाया गया है। भोपाल में आयोजित इस सम्मेलन में जगद्गुरु और महामंडलेश्वर की भी घोषणा की गई है। इसके अलावा धर्मांतरित किन्नरों की घर वापसी भी हुई है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
टीकमगढ़ कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय का संकल्प बन गया ग्रामीणों का समाधान
एमपी टॉप न्यूज: कहते हैं सौ कहीं और, एक लिखी… इस एक लिखी के फेर में हर गांव-शहर के लोग सालों साल परेशान रहते हैं। कभी पटवारी कागजों पर गलत कलम चला देते हैं, तो कभी सही कलम सही करने के लिए "आज-कल", "आज-कल" में सालों निकाल देते हैं। कलम की इसी गड़बड़ी को टीकमगढ़ जिले में कलेक्टर (आईएएस विवेक श्रोत्रिय) ने संकल्प लेकर समाधान में बदल दिया। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
/sootr/media/agency_attachments/dJb27ZM6lvzNPboAXq48.png)
Follow Us