MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें

Sandeep Kumar | Feb 16, 2026, 22:12 IST
Share
mp top news
mp top news

नमस्कार, एमपी विधानसभा का बजट सत्र, भागीरथपुरा का जिक्र ही नहीं; एमपी के डेढ़ लाख किसान सम्मान निधि से बाहर, विदिशा और गुना जल्द बनेंगे नगर निगम। साथ ही मध्‍य प्रदेश की अन्य खबरों पर डालते हैं एक नजर...

मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें

मध्यप्रदेश के डेढ़ लाख किसान सम्मान निधि से बाहर, बजट में 94 करोड़ 77 लाख की कटौती

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से मध्य प्रदेश के एक लाख 66 हजार किसान बाहर हो गए हैं। यह योजना 2019 में शुरू हुई थी। इसके अंतर्गत किसानों को सालाना 6000 रुपए की राशि तीन किस्त में दी जाती है। मध्य प्रदेश सरकार ने इसके साथ ही राज्य स्तर पर (मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के तहत) अतिरिक्त 6 हजार रुपए देने की शुरुआत भी की थी। इससे किसानों को कुल 12 हजार रुपए सालाना मिलते थे। हालांकि, अब राज्यसभा में पेश आंकड़ों के मुताबिक, राज्य के एक लाख 66 हजार से ज्यादा किसान इस योजना से बाहर हो गए हैं। इससे राज्य को मिलने वाली केंद्रीय आर्थिक सहायता पर भी असर पड़ा है। पूरी खबर पढ़ें...

हंगामे के बीच शुरू हुआ विधानसभा का बजट सत्र, अभिभाषण में भागीरथपुरा का जिक्र ही नहीं

मध्य प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र सोमवार को शुरू हुआ। पहले दिन ही सरकार को तीखे विरोध का सामना करना पड़ा। राज्यपाल के अभिभाषण में इंदौर के भागीरथपुरा में हुई मौतों का उल्लेख नहीं था। इसे लेकर कांग्रेस विधायकों ने सदन में हंगामा कर दिया। हालात ऐसे बने कि कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी। पूरी खबर पढ़ें...

धार भोजशाला विवाद : वकीलों की हड़ताल से नहीं खुल सका ASI का बंद लिफाफा, अगली सुनवाई 18 फरवरी को

धार भोजशाला को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने 28 जनवरी को अहम आदेश दिया था। निर्देश दिए गए थे कि हाईकोर्ट इंदौर में ही इस मामले की सुनवाई की जाए। साथ ही, सभी पक्षकारों को ASI (आर्कियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया) की रिपोर्ट भी देने को भी कहा था। बता दें कि यह रिपोर्ट बंद लिफाफे में कोर्ट के सामने पेश की गई थी।

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आज, 16 फरवरी को यह केस इंदौर हाईकोर्ट की डबल बेंच में लिस्ट हुआ था। सुनवाई में ही इस रिपोर्ट का खुलासा भी होना था। हालांकि वकीलों के हड़ताल पर होने के कारण सुनवाई टाल दी गई। पूरी खबर पढ़ें...

विदिशा और गुना जल्द बनेंगे नगर निगम, जल्द जारी होगा नोटिफिकेशन

मध्य प्रदेश सरकार एक महत्वपूर्ण कदम उठा रही है। विदिशा और गुना को नगर निगम का दर्जा मिलने वाला है। इससे प्रदेश में नगर निगमों की संख्या 16 से बढ़कर 18 हो जाएगी। यह बदलाव शहरी विकास को गति देने में मदद करेगा। इस फैसले से इन दोनों शहरों को अधिक संसाधन और स्वायत्तता मिलने की उम्मीद है। दूसरी ओर, शिवपुरी का मामला अभी भी अटका हुआ है। कारण यह है कि शिवपुरी की आबादी अभी तीन लाख से कम है। यह राज्य सरकार के मानकों के मुताबिक नगर निगम बनाने के लिए जरूरी है। पूरी खबर पढ़ें...

मध्य प्रदेश बजट 2026-27 : कर्मचारियों को मिलेगी राहत या फिर नाराजगी बढ़ाएगी सरकार की चुनौती

मध्य प्रदेश के इस साल के बजट से कर्मचारियों को बड़ी उम्मीदें हैं। कर्मचारी संगठनों का कहना है कि बजट में डीए और वेतनमान में सुधार संबंधी मांगों को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। हालांकि, कर्मचारियों की इन अपेक्षाओं को पूरी करना सरकार के लिए बड़ी चुनौती है। पूरी खबर पढ़ें...

बजट सत्र में कांग्रेस का आक्रामक तेवर : जनता के मुद्दों पर सरकार को घेरने की तैयारी

मध्यप्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के पहले दिन कांग्रेस ने साफ संकेत दिया कि इस बार सदन में भाषण नहीं, जनता के मुद्दों की गूंज सुनाई देगी। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के नेतृत्व में उनके निवास पर कांग्रेस विधायक दल की अहम बैठक हुई। बैठक में तय किया गया कि सरकार को हर मोर्चे पर घेरा जाएगा। बैठक में बजट सत्र की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। कांग्रेस ने तय किया कि जिन मुद्दों पर सरकार जवाब देने से बच रही है, उन्हें सदन के भीतर मजबूती से उठाया जाएगा। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा कि विपक्ष तथ्यों और प्रमाणों के साथ सरकार को कटघरे में खड़ा करेगा। पूरी खबर पढ़ें...

उत्तम स्वामी की कथा के आखिरी दिन हंगामा: कलश का जल महिलाओं पर फेंका

जबलपुर के भेड़ाघाट के हीरापुर बंधा में श्रीमद् भागवत कथा महोत्सव का समापन विवादों के साथ हुआ। दुष्कर्म के आरोपों से घिरे कथावाचक उत्तम स्वामी कार्यक्रम में अनुपस्थित थे। महिलाओं के साथ कथित अभद्रता का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस घटना ने कार्यक्रम की व्यवस्थाओं, आयोजकों की भूमिका और प्रशासनिक निगरानी पर सवाल उठाए हैं। पूरी खबर पढ़ें...

आईटीआई भर्ती में अतिथि प्रशिक्षकों के साथ सौतेला व्यवहार: आखिर क्यों भूल गई सरकार?

मध्यप्रदेश की आईटीआई संस्थाओं के 900 अतिथि तकनीकी प्रशिक्षक भविष्य की चिंता में डूबे हैं। तकनीकी शिक्षा, रोजगार एवं प्रशिक्षण विभाग द्वारा प्रशिक्षण अधिकारियों के 1120 पदों पर भर्ती में इन्हें कोई रियायत नहीं दी गई है। इनमें से ज्यादातर अतिथि प्रशिक्षक 15 साल से प्रशिक्षण दे रहे हैं। उन्हें भी भर्ती में गेस्ट फैकल्टी, अतिथि शिक्षकों की तरह बोनस अंक और आयुसीमा में रियायत की आस थी। हांलाकि, भर्ती के लिए जारी रूल बुक में इस तरह की कोई छूट उन्हें नहीं मिली है। इस वजह से नियमित प्रशिक्षकों की भर्ती के बाद उन्हें रोजगार छिनने का अंदेशा सता रहा है। वहीं विभाग को डेढ़ दशक तक सेवा देने वाले ये प्रशिक्षक खुद को ठगा महसूस कर रहे हैं। पूरी खबर पढ़ें...

जबलपुर की डॉ. हेमलता का निधन, बड़ा सवाल: 60 करोड़ की संपत्ति अब किसकी?

जबलपुर की वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. हेमलता श्रीवास्तव का रविवार शाम निधन हो गया। उनके निधन के साथ ही उनकी 60 करोड़ रुपए की संपत्ति के उत्तराधिकार को लेकर सवाल उठने लगे हैं। पोस्टमॉर्टम के बाद डॉ. हेमलता का पार्थिव शरीर उनकी छोटी बहन शांति मिश्रा को सौंपा गया। इसके बाद पुलिस की मौजूदगी में उनकी अंतिम यात्रा राइट टाउन स्थित उनके निवास से शुरू होकर रानीताल मुक्तिधाम पहुंची। यहां गौरीघाट में उनका अंतिम संस्कार किया गया। डॉ. हेमलता की बहन और गायत्री परिवार के एक सदस्य ने उन्हें मुखाग्नि दी। पूरी खबर पढ़ें...

MBA छात्रा की हत्या के पहले आरोपी क्लासमेट ने ली थी सेक्स टेबलेट, आत्मा से बात करना चाहता था

इंदौर के द्वारिकापुरी में एमबीए छात्रा की हत्या के मामले में पुलिस ने क्लासमेट पीयूष धामनोदिया को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी क्लासमेट अब पूछताछ में रोज नए चौंकाने वाले खुलासे कर रहा है। आरोपी छात्र ने पुलिस को बताया कि शादी के दबाव से बचने के लिए उसने गला दबाकर छात्रा की हत्या कर दी थी। पूरी खबर पढ़ें...

Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • मध्यप्रदेश विधानसभा
  • जबलपुर
  • विधानसभा
  • धार भोजशाला विवाद
  • मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज