MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें

Sandeep Kumar | Oct 16, 2025, 21:29 IST
Share
mp top news
mp top news

नमस्कार! यूनियन कार्बाइड: एमपी सरकार की कोशिश के बाद भी नहीं हटा प्रमोशन से स्टे, MP पुलिस में ट्रांसजेंडर भी हो सकेंगे शामिल, पैर धुलाई कांड: दमोह में कांग्रेस विधायक के शब्दों ने मचाया बवाल। साथ ही मध्‍य प्रदेश की अन्य खबरों पर डालते हैं एक नजर...

मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें

प्रमोशन में आरक्षण का मामला : एमपी सरकार ने की पुरजोर कोशिश पर नहीं हटा प्रमोशन से स्टे

मध्यप्रदेश में प्रमोशन का इंतजार कर रहे कर्मचारियों को अभी और इंतजार करना होगा। जबलपुर हाईकोर्ट में 16 अक्टूबर को मामले की सुनवाई हुई। इस दौरान याचिकाकर्ताओं की लोकस पर भी सवाल उठाए गए। वहीं सरकार की ओर से आरक्षित वर्ग के प्रतिनिधित्व को लेकर किया जा रहे ऑडिट के हवाले से स्टे हटाने की भी मांग की गई। हालांकि, कोर्ट ने किसी मांग को नहीं माना है और यह साफ कर दिया है कि पहले वह ऑडिट किया जाना जरूरी है जिससे यह सामने आ सके कि आरक्षित वर्ग का प्रतिनिधित्व कितना है। बता दें कि पहले सर्वे से तय होगा आरक्षित वर्ग का प्रतिनिधित्व और बाद में तय होगा आरक्षण। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

पैर धुलाई कांड: वीडियो ने पलटा सियासी खेल,दमोह में कांग्रेस विधायक के शब्दों ने मचाया बवाल

जिले के बहुचर्चित पैर धुलाई कांड का सियासी लाभ लेने से चूकी कांग्रेस के एक विधायक सिद्धार्थ कुशवाहा का विवादित वीडियो सामने आया है। इसमें वह आरोपी पक्ष के साथ खड़े पीड़ित युवक के चाचा को मल और खा लेने की बात कह रहे है। विधायक के इस विवादित वीडियो को लेकर बीजेपी हमलावर हो गई है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

अब एमपी पुलिस में ट्रांसजेंडर भी हो सकेंगे शामिल, MP Police Bharti 2025 में जुड़ा नया ऑप्शन

मध्यप्रदेश पुलिस में अब ट्रांसजेंडर (Transgender) अभ्यर्थियों को भी भर्ती का मौका मिलेगा। ईएसबी (ESB) ने आरक्षक भर्ती परीक्षा-2025 के लिए आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ाकर 22 अक्टूबर कर दी है। इसके साथ ही, प्रोफाइल में ‘ट्रांसजेंडर’ के लिए अलग जेंडर ऑप्शन भी जोड़ा गया है। इसके बाद अब ट्रांसजेंडर उम्मीदवार भी इस भर्ती प्रक्रिया का हिस्सा बन सकेंगे। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

एमपी के लाखों पेंशनर्स को 55% महंगाई राहत का आदेश जारी, एरियर्स को लेकर लगा तगड़ा झटका

दिवाली से पहले मध्यप्रदेश सरकार ने पेंशनर्स को राहत के साथ एक बड़ा झटका दिया है। सरकार ने बुधवार, 15 अक्टूबर को 4.5 लाख पेंशनर्स को महंगाई राहत बढ़ाने का आदेश जारी किया है। पेंशनर्स को 53 प्रतिशत के बजाय अब 55 प्रतिशत महंगाई राहत मिलेगी। वहीं इस आदेश में एरियर्स का कोई जिक्र नहीं है। बता दें कि मंगलवार, 14 अक्टूबर को मोहन कैबिनेट ने महंगाई राहत में बढ़ोतरी का फैसला लिया था। इसके बाद ही वित्त विभाग ने यह आदेश जारी किया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

इंदौर त्रिशला हाउसिंग सोसायटी चुनाव से सुप्रीम कोर्ट नाराज, चुनाव रोके, हाईकोर्ट के पूर्व चीफ जस्टिस नियुक्त

इंदौर में त्रिशला हाउसिंग सोसायटी में भूमाफिया दीपक मद्दा व अन्य के 1000 करोड़ के खेल की पोल 'द सूत्र' ने खोली थी। इसके बाद भी सहकारिता विभाग ने इसके चुनाव करा दिए। अब इस मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट ने संबंधित विभागों को जमकर फटकार लगाई है। सुप्रीम कोर्ट ने साफ कहा कि आखिर इन चुनाव की जल्दी क्या थी, जब सदस्यों की सदस्यता का ही निर्धारण होना बाकी था। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

75 हजार रुपए लेते रंगे हाथों पकड़ा गया हेड कॉन्स्टेबल, एफआईआर के बदले रिश्वत मामले में लोकयुक्त का एक्शन

लोकायुक्त जबलपुर की टीम ने सिवनी जिले में गुरुवार को बड़ी कार्रवाई की। केवलारी थाने में पदस्थ हेड कॉन्स्टेबल मनीष कुमार पटवा को गिरफ्तार किया गया। हेड कॉन्स्टेबल 75 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। आरोपी हेड कांस्टेबल ने ठेकेदार से 5 लाख रुपए की मांग की थी। यह रिश्वत उसकी शिकायत पर एफआईआर दर्ज करने के बदले में मांगी गई थी। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

मेडिकल रीइंबर्समेंट बिलों में करोड़ों के घोटाले की जांच, अकाउंट सेक्शन से दस्तावेज जब्त

JABALPUR. जबलपुर के जिला अस्पताल विक्टोरिया में EOW की टीम ने छापामार कार्रवाई की है। टीम ने अकाउंट सेक्शन से भारी मात्रा में दस्तावेज जब्त किए। कार्रवाई फिलहाल जारी है। यह छापा मेडिकल रीइंबर्समेंट बिलों में घोटाले की शिकायत पर मारा गया। घोटाले में करोड़ों रुपए का गड़बड़झाला शामिल है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

RSS की अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल बैठक जबलपुर में, शताब्दी वर्ष की योजनाओं पर होगा मंथन

RSS की अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की बैठक जबलपुर शहर में आयोजित होगी। इस साल 30 अक्टूबर से 1 नवंबर 2025 को बैठक आयोजित हो रही है। यह वही कार्यकारी मंडल बैठक है जिसमें संघ के शीर्ष स्तर पर नीतिगत निर्णय लिए जाते हैं। इस वर्ष यह बैठक विशेष महत्व रखती है, क्योंकि यह संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर होने जा रही है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

जस्टिस अतुल श्रीधरन का ट्रांसफरः इलाहाबाद HC भेजे गए, जानें सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने क्यों बदला अपना फैसला

देश की न्यायपालिका में एक अभूतपूर्व घटनाक्रम सामने आया है। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने केंद्र सरकार के अनुरोध पर अपने ही फैसले को बदल दिया है। मध्यप्रदेश हाईकोर्ट के जस्टिस अतुल श्रीधरन का तबादला अब इलाहाबाद हाईकोर्ट कर दिया गया है। इसका असर यह होगा कि इलाहाबाद HC में उनकी सीनियरिटी सातवीं होगी। दूसरी तरफ, छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में वह दूसरे नंबर पर होते। कॉलेजियम का यह कदम नई बहस को जन्म दे रहा है। यह कदम न्यायपालिका और कार्यपालिका के बीच शक्ति संतुलन पर सवाल उठाता है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

परीक्षा से बचने के लिए छात्रों ने फैला दी प्रिंसिपल की मौत की झूठी खबर, शातिर प्लान का ऐसे भंडाफोड़

एमपी टॉप न्यूज: इंदौर से एक हैरान कर देना वाला मामला सामने आया है। शहर के होलकर साइंस कॉलेज के छात्रों ने परीक्षा रुकवाने के लिए एक फर्जी पत्र तैयार किया। इस पत्र में प्रिंसिपल डॉ. अनामिका जैन को मृत बताया गया था, ताकि कॉलेज प्रशासन परीक्षा स्थगित कर दे। यह पत्र रातों-रात सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इससे कॉलेज में अफरातफरी मच गई। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

Tags:
  • जबलपुर हाईकोर्ट
  • RSS
  • एमपी सरकार
  • प्रमोशन में आरक्षण का मामला
  • प्रमोशन में आरक्षण
  • एमपी टॉप न्यूज
  • मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें
  • जस्टिस अतुल श्रीधरन
  • त्रिशला हाउसिंग सोसायटी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि