MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें

नमस्कार! दिन की शुरुआत कीजिए मध्यप्रदेश की टॉप खबरों से... मोहन कैबिनेट आज : कई अहम प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर। किसानों के लिए राहत, सिंहस्थ के लिए अब नहीं होगी लैंड पूलिंग। साथ ही मध्‍य प्रदेश की अन्य खबरों पर डालते हैं एक नजर...

author-image
Amresh Kushwaha
New Update
mp-top-news-18-november
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

मोहन कैबिनेट की बैठक आज : कई अहम प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर

मध्यप्रदेश के भोपाल स्थित मंत्रालय में आज (18 नवंबर) को मोहन कैबिनेट की बैठक होगी। यह बैठक मुख्यमंत्री मोहन यादव (CM Mohan Yadav) की अध्यक्षता में होगी। इस बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर चर्चा की जाएगी। साथ ही, इन प्रस्तावों को मंजूरी भी मिलने की उम्मीद है।

किसानों के विरोध के बीच सिंहस्थ लैंड पूलिंग निरस्त, सीएम मोहन यादव बोले- सिंहस्थ का वैभव देखेगा विश्व

BHOPAL. किसानों के विरोध के बीच एमपी सरकार ने सिंहस्थ लैंड पूलिंग निरस्त कर दिया है। भोपाल में सीएम डॉ.मोहन यादव ने किसानों संग बैठक में इसकी घोषणा की। उन्होंने कहा कि किसानों की भावना का सम्मान किया गया है। विश्व सिंहस्थ का वैभव देखेगा। अब भूमि अधिग्रहण पहले की तरह अस्थायी व्यवस्था से होगा। किसान अपनी भूमि पर स्थायी निर्माण का विरोध कर रहे थे। सरकार ने पहले सहमति से लैंड पूलिंग का प्रयास किया था। भारतीय किसान संघ भी इस व्यवस्था से असहमत था। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

इंदौर हाईकोर्ट में मध्यप्रदेश में SIR कार्यक्रम निरस्त करने की मांग, सभी पक्षों से मांगा जवाब

INDORE. भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मध्यप्रदेश में SIR के तहत मतदाता सूची की जांच चल रही है। इस SIR के खिलाफ हाईकोर्ट की इंदौर खंडपीठ में याचिका दायर हो गई है। इसमें मप्र शासन, चुनाव आयोग के साथ ही जिला निर्वाचन अधिकारी, सहायक निर्वाचन अधिकारियों को पक्षकार बनाया गया है। याचिका कांग्रेस के पूर्व पार्षद दिलीप कौशल द्वारा लगाई गई है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

MP Weather Update: मध्यप्रदेश के 27 जिलों में शीतलहर का अलर्ट, क्या आपका जिला भी है शामिल? जानें आज का मौसम

मध्यप्रदेश में पिछले 24 घंटों में मौसम आमतौर पर सूखा ही रहा। धार, खंडवा, बड़वानी, रीवा, शहडोल, जबलपुर, मालाजखंड, नौगांव और बैतूल जिलों में शीतलहर का प्रभाव था। मौसम विभाग की मानें तो आगे आने वाले दिनों में ठंड का असर और बढ़ सकता है। खासकर रात के तापमान में गिरावट की संभावना है। जिन जिलों में शीतलहर चलेगी वहां ठिठुरन भी बढ़ेगी। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

एमपी में व्यापारियों के लिए बड़ी खुशखबरी, अब मकान में खोल सकेंगे दुकान

BHOPAL.मध्यप्रदेश में व्यापारियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। अब वे अपने मकानों में दुकानें (shops) और कार्यालय (offices) भी खोल सकेंगे। राज्य सरकार ने इस संबंध में नियमों में अहम बदलाव किए हैं। इस बदलाव से व्यापारियों और आम जनता को राहत मिलने की उम्मीद है। ऐसे में अब एक ही प्लॉट पर आवास और व्यवसायिक दोनों प्रकार के कार्य किए जा सकेंगे। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

सर्दी बढ़ी तो अब भोपाल-इंदौर के स्कूलों के टाइमिंग में बदलाव, आदेश जारी

MP News.  भोपाल के स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है। ठंड को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। जिला शिक्षा अधिकारी ने आदेश जारी किया है। पहली से आठवीं तक के स्कूल 8.30 बजे के बाद शुरू होंगे। इसमें सरकारी, प्राइवेट, केंद्रीय, जवाहर नवोदय, सीबीएसई, आईसीएससी स्कूल शामिल हैं। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी को मध्यप्रदेश हाईकोर्ट से राहत, गिरफ्तारी वारंट पर अंतरिम रोक

JABALPUR. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे और तृणमूल कांग्रेस के सांसद अभिषेक बनर्जी को मध्य प्रदेश हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। जस्टिस प्रमोद कुमार अग्रवाल की सिंगल बेंच ने भोपाल की एमपी-एमएलए कोर्ट से जारी हुए गिरफ्तारी वारंट पर अंतरिम रोक लगा दी है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

तीर्थ गोपीकॉन के 184 करोड़ की फर्जी बैंक गारंटी में हैरी पॉटर, गो डैडी और जोहो, सीबीआई रिपोर्ट में खुलासा

INDORE. इंदौर स्थित तीर्थ गोपीकॉन कंपनी के प्रमुख महेश कुम्भानी जेल में हैं। मामला मप्र जल निगम के जल जीवन मिशन के 970 करोड़ के ठेके से जुड़ा है। वहीं ठेके के लिए 184 करोड़ की फर्जी बैंक गारंटी दी गई थी। अब सीबीआई की एक रिपोर्ट में हैरी पॉटर का नाम सामने आया है। यह नाम जेके रोलिंग के नावेल पर आधारित फिल्म से जुड़ा है।खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

ममलेश्वर लोक निर्माण विवाद: ओंकारेश्वर में होटल-लॉज, ऑटो सब बंद, जानें पूरा मामला

मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें | Khandwa. खंडवा जिले के ओंकारेश्वर में ममलेश्वर लोक निर्माण पर विवाद बढ़ रहा है। ब्रह्मपुरी क्षेत्र में 120 करोड़ रुपए की परियोजना प्रस्तावित है। स्थानीय लोग और संत समाज इसका विरोध कर रहे हैं। सरकार परियोजना को बनाए रखने के पक्ष में है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

मसूरी में होगी एमपी के आईएएस अफसरों की ट्रेनिंग, SIR के चलते एमपी के 39 कलेक्टरों पर फंसा पेंच

एमपी टॉप न्यूज : BHOPAL. लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासनिक अकादमी (LBSNAA) मसूरी में मिड करियर ट्रेनिंग आयोजित करेगा। यह ट्रेनिंग 5 जनवरी से 30 जनवरी तक चलेगी। इसमें 122 आईएएस अफसर शामिल होंगे। इसके साथ ही, इसमें एमपी के 39 कलेक्टरों समेत अन्य अधिकारियों को बुलाया गया है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

INDORE के उद्योगपति ने कमाई छिपाई, कोर्ट ने IT, GST रिटर्न देखकर पत्नी के लिए भरण-पोषण भत्ते के आदेश दिए

INDORE. गुजरात के एक उद्योगपति ने इंदौर की महिला को छोड़ दिया था। इसके बाद भरण-पोषण देने में भी आनाकानी की थी। ऐसे में महिला ने जिला कोर्ट में केस लगाया था। कोर्ट में सुनवाई के दौरना उद्योगपति ने खुद को बेचारा साबित करने की कोशिश की। उसने अपने कामकाज को घाटे में बताया। कोर्ट ने आयकर और जीएसटी रिटर्न मांगे। इसके बाद उसकी कमाई का खुलासा हुआ। इसके चलते पत्नी को बड़ी राहत मिली है। कोर्ट ने इसके बाद आदेश जारी किया। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

MP News मध्यप्रदेश सीएम मोहन यादव इंदौर हाईकोर्ट MP Weather update मोहन कैबिनेट मोहन कैबिनेट की बैठक आज एमपी टॉप न्यूज मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें सिंहस्थ लैंड पूलिंग
Advertisment