MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें

नमस्कार, उपनेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे का इस्तीफा, विस में भागीरथपुरा पर सदन में नहीं हुई चर्चा; OBC आरक्षण पर SC का आदेश, जबलपुर में आरती के दौरान दो पक्षों में टकराव। साथ ही मध्‍य प्रदेश की अन्य खबरों पर डालते हैं एक नजर...

author-image
Sandeep Kumar
New Update
mp top news

उपनेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे का इस्तीफा खड़गे को दी इस्तीफे की सूचना

अटेर से कांग्रेस विधायक हेमंत कटारे ने मध्यप्रदेश विधानसभा में उप नेता प्रतिपक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। कटारे ने इस्तीफे में लिखा कि वे परिवार और क्षेत्र की जनता को पर्याप्त समय नहीं दे पा रहे हैं, इसलिए यह जिम्मेदारी छोड़ रहे हैं। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को भेजे पत्र में कटारे ने कहा कि संगठन जिसे चाहे इस पद की जिम्मेदारी दे, वे पूर्ण सहयोग करेंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी ने उन्हें इस योग्य समझा, इसके लिए वे हमेशा आभारी रहेंगे। पूरी खबर पढ़ें...

27% OBC आरक्षण केस: सुप्रीम कोर्ट ने दिए हाईकोर्ट को 3 महीने में फैसला करने के निर्देश

मध्य प्रदेश में 27 प्रतिशत ओबीसी आरक्षण को लेकर चल रही लंबी कानूनी जंग में नया मोड़ आया है। सुप्रीम कोर्ट का विस्तृत आदेश अब अपलोड हो चुका है। इसके तहत सभी याचिकाओं, विशेष अनुमति याचिकाओं (SLPs) और ट्रांसफर मामलों को मध्य प्रदेश हाईकोर्ट वापस भेज दिया गया है। सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट को निर्देश दिया है कि वह इस पूरे मामले का अंतिम निर्णय तीन महीने के भीतर करे। पूरी खबर पढ़ें...

एमपी विधानसभा: भागीरथपुरा पर सदन में नहीं हुई चर्चा, सदन से कांग्रेस का वॉकआउट

मध्यप्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के पांचवे दिन सदन में जमकर हंगामा हुआ। भागीरथपुरा के मुद्दे पर पक्ष और विपक्ष में गतिरोध बना रहा। विपक्ष सदन में चर्चा की मांग करता रहा। एक बार सदन को 10 मिनट के लिए स्थगित भी किया गया। बाद में कांग्रेस ने सदन से वॉकआउट किया। इस दौरान नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि घटना के बाद सरकार ने तुरंत कार्रवाई की। पीड़ितों के इलाज, पानी की जांच और नई पाइपलाइन का काम शुरू किया गया। उन्होंने यह भी बताया कि जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की गई है। पूरी खबर पढ़ें...

भूमाफिया के साथ गठजोड़ में तहसीलदार को हटाया, लेकिन आवेदन तो सहकारिता प्रशासक ने किया

इंदौर में भूमाफिया से घिरी संस्था हरियाणा गृह निर्माण सहकारी संस्था के मामले में तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक, पटवारी को हटाया गया है। द सूत्र को मिले दस्तावेज से साफ होता है कि इसमें  कारगुजारी तो सहकारिता विभाग से हुई है। संस्था में सहकारिता विभाग से नियुक्त प्रशासक केके जमरे ने ही कलेक्टोरेट में सीमांकन का आवेदन लगाया था। यहां तक कि जमरे ने प्रशासन को पत्र लिखकर इस सीमाकंन काम में विवाद होने की आशंका जताते हुए सुरक्षा तक मांगी थी। पूरी खबर पढ़ें...

MP New Liquor Policy: ई-टेंडर से होगी शराब दुकानों की नीलामी, नहीं खुलेगी नई दुकान

मध्य प्रदेश सरकार ने 2026-27 के लिए नई आबकारी नीति जारी कर दी है। इस नीति के तहत अब नई शराब की दुकानें नहीं खोली जाएंगी। वहीं, मौजूदा दुकानों का रिन्यू भी नहीं होगा। इसके अलावा, शराब के अहाते भी नहीं खोले जाएंगे। राज्य में कुल 3 हजार 553 मदिरा दुकानों का आवंटन अब ई-टेंडर और ई-ऑक्शन के जरिए होगा। इस बार आरक्षित मूल्य में 20% की बढ़ोतरी की गई है। पूरी खबर पढ़ें...

भोपाल में साइबर फ्रॉड का आतंक, कुछ दिनों में ही करोड़ों की ठगी, तीन दिन में 45 एफआईआर

भोपाल में साइबर अपराधी अब बेखौफ हो गए हैं। अब आम लोग ही नहीं पुलिस भी उनके आगे लाचार नजर आ रही है। गुरुवार, 19 फरवरी को भोपाल पुलिस कमिश्नरेट के छह थानों में साइबर फ्रॉड के 11 मामलों की एफआईआर हुई। ये एफआईआर ई-जीरो के जरिए दर्ज की गई। इस दौरान कुल 57 लाख 53 हजार 242 रुपए की सायबर ठगी हो चुकी है। पिछले तीन दिनों में सायबर ठगी से जुड़े 45 नए मामले सामने आए हैं। इन मामलों में कुल दो करोड़ 11 लाख 29 हजार 773 रुपए की ठगी की गई है। हाल ही में बागसेवनिया इलाके में एक महिला से ठगी का एक नया मामला सामने आया है। ठगों ने उसे डिजिटल अरेस्ट का झांसा देकर 31.60 लाख रुपए की ठगी कर ली है। पूरी खबर पढ़ें...

MPPSC राज्य सेवा परीक्षा 2025 मेंस का केस लिस्ट, लेकिन परीक्षा अब प्री 2026 के बाद ही संभव

 एमपी टॉप न्यूज: मध्यप्रदेश हाईकोर्ट में यहकेस बीच-बीच में लिस्ट हुआ, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। अब नई तारीख 24 फरवरी तय की गई है। वहीं उम्मीदवारों में अभी भी असमंजस की स्थिति बनी हुई है। सवाल ये है कि अगर आयोग को मेंस की मंजूरी मिलती है, तो वह पहले होगी या फिर 26 अप्रैल को तय राज्य सेवा परीक्षा 2026 का आयोजन होगा। पूरी खबर पढ़ें...

जबलपुर में आरती के दौरान दो पक्षों में टकराव, मस्जिद की छत से चले पत्थर, पुलिस ने संभाला मोर्चा

मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें: गुरुवार,19 फरवरी की रात जबलपुर में दुर्गा माता मंदिर में पक्षों में विवाद हो गया। यह घटना तब हुई जब दुर्गा मंदिर में आरती चल रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार इसी दौरान किसी बात को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई थी। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि एक युवक के साथ मारपीट की गई। साथ ही मंदिर परिसर में नुकसान पहुंचाया गया। यह घटना कुछ ही मिनटों में पूरे क्षेत्र में फैल गई और माहौल अचानक तनावपूर्ण हो गया था। पूरी खबर पढ़ें...

मध्यप्रदेश मध्यप्रदेश हाईकोर्ट हेमंत कटारे ओबीसी आरक्षण 27 प्रतिशत ओबीसी आरक्षण एमपी विधानसभा एमपी टॉप न्यूज मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें
Advertisment