MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें

Jitendra Shrivastava | Dec 21, 2025, 21:48 IST
Share
mp top news  (9)
Photograph: (thesootr)

नमस्कार, उप राष्ट्रपति बोले- पूर्व पीएम अपने नाम के अनुसार अटल थे; विवादों में सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर, दुबई जाकर बनाया वीडियो; साथ ही मध्‍य प्रदेश की अन्य खबरों पर डालते हैं एक नजर...

उप राष्ट्रपति राधाकृष्णन बोले- पूर्व पीएम अपने नाम के अनुसार अटल थे, कभी सिद्धांतों से समझौता नहीं किया

मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें | एमपी टॉप न्यूज :Indore. पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 100वीं जयंती पर शून्य से शतक कार्यक्रम हुआ। इंदौर में आयोजित कार्यक्रम में उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने उन्हें याद किया। उन्होंने कहा कि वह एक विचार और मिशन थे। उनके कर्म और आदर्श आने वाली पीढ़ियों के लिए मार्गदर्शक हैं। समारोह में राज्यपाल मंगुभाई पटेल और सीएम डॉ. मोहन यादव ने भी संबोधित किया। आयोजन डेली कॉलेज आडिटोरियम में हुआ। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

विवादों में सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर धर्मेंद्र बिलोटिया, दुबई की सड़कें दिखाकर देश की सड़कों पर उठाया सवाल

INDORE. सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर धर्मेंद्र बिलोटिया अपने हालिया वायरल वीडियोज को लेकर विवादों में आ गए हैं। धर्मेंद्र ने दुबई जाकर एक वीडियो बनाया, जिसमें दुबई की सड़कें दिखाते हुए अपने देश की सड़कों पर सवाल उठाया था। साथ ही संदेश दिया था कि अपने यहां करप्शन है। इस वीडियो के सामने आने के बाद करणी सेना सहित अन्य संगठनों ने विरोध किया और बिलोटिया का पुतला भी जलाया। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

मोहन सरकार के दो साल पूरे, अब तीन साल का मिशन मोड, राजनीतिक नियुक्तियों से लेकर मंत्रिमंडल विस्तार तक तेज हुई तैयारी

INDORE. मध्य प्रदेश में मोहन सरकार के दो साल पूरे हो गए हैं। सत्ता और संगठन अब अगले तीन साल की रणनीति पर जुट गए हैं। सरकार और भाजपा संगठन ने मिलकर विकास और प्रशासन को गति देने का रोडमैप तैयार कर लिया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विभागवार समीक्षा के बाद स्पष्ट लक्ष्य तय कर दिए हैं। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

MP Weather Update : प्रदेश में ठंड और घने कोहरे का डबल अटैक, कई शहरों में पारा गिरा

BHOPAL. मध्य प्रदेश में इस साल ठंड और घने कोहरे का डबल असर है। प्रदेश के कई शहरों में पारा गिर रहा है। इससे जनजीवन और यातायात प्रभावित हो रहा है। सुबह दृश्यता कम होने के कारण हादसे हुए हैं। ट्रेन और फ्लाइट लेट होने की घटनाएं बढ़ी हैं। मौसम विभाग ने शीतलहर की चेतावनी जारी की है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

धर्मांतरण के आरोपों के चलते चर्च में लगे जय श्री राम के नारे, हुई तोड़फोड़ और पत्थरबाजी

JABALPUR. जबलपुर में रविवार को फिर ITI स्थित एक चर्च में जमकर तोड़फोड़ और हंगामा हुआ। हिंदूवादी संगठन ने चर्च में घुसकर कुर्सियां और इंस्ट्रूमेंट तो तोड़े ही। चर्च के गेट पर जमकर पत्थर बाजी भी की। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

BJP नेता सुरेश पिंगले पर 3.50 करोड़ की जालसाजी का केस, गुम चेक से जमीन सौदे तक-क्राइम ब्रांच की FIR ने खोले कई राज

INDORE. बीजेपी नेता और गौसेवा भारती संस्था के अध्यक्ष सुरेश पिंगले अब गंभीर आपराधिक आरोपों में घिर गए हैं। क्राइम ब्रांच इंदौर ने उनके खिलाफ 3 करोड़ 50 लाख रुपए की जालसाजी का प्रकरण दर्ज किया है। यह कार्रवाई कोर्ट के स्पष्ट आदेश के बाद की गई है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

22 दिसंबर को PWD के इंजीनियर करेंगे हड़ताल, 1000 कर्मचारियों ने लिया कैजुअल लीव, जानें वजह

मध्यप्रदेश लोक निर्माण विभाग (PWD) के इंजीनियरों ने 22 दिसंबर को हड़ताल पर जाने का फैसला किया है। लगभग 1000 इंजीनियरों ने इस दिन कैजुअल लीव का आवेदन दिया था, जो विभाग ने खारिज कर दिया है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

184 करोड़ की फर्जी बैंक गारंटी में तीर्थ गोपीकॉन एमडी महेश कुंभानी व अन्य जेल में ही रहेंगे

मध्य प्रदेश जल निगम लिमिटेड में 184 करोड़ की फर्जी बैंक गारंटी का मामला सामने आया था। इसमें 950 करोड़ के काम का ठेका लिया गया था। यह ठेका तीर्थ गोपीकॉन कंपनी के एमडी महेश कुंभानी और फाउंडर राहुल गुप्ता ने लिया था। महेश कुंभानी और राहुल गुप्ता को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

Tags:
  • मोहन सरकार
  • MP Weather update
  • पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी
  • एमपी टॉप न्यूज
  • मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें
  • सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर धर्मेंद्र बिलोटिया
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती