MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें
Sandeep Kumar | Jan 25, 2026, 20:58 IST
mp top news
नमस्कार, एमपी पुलिस भर्ती: कांस्टेबल भर्ती 2025-26 के रिजल्ट जारी; एमपी में लागू हो सकता है महंगाई भत्ता, भागीरथपुरा: 28वीं मौत से मचा बवाल: पद्म पुरस्कार 2026: एमपी से भगवान दास समेत तीन के नाम। साथ ही मध्य प्रदेश की अन्य खबरों पर डालते हैं एक नजर...
मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें
मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (MPESB) ने 25 जनवरी 2026 को MP पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। यह परीक्षा मध्य प्रदेश में 7500 कांस्टेबल पदों के लिए आयोजित की गई थी। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वे अब अपना परिणाम और क्वालिफाई स्टेटस MPESB की आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
गणतंत्र दिवस से पहले पद्म पुरस्कारों की सूची जारी हुई है। इस सूची में देशभर के 45 हस्तियों का नाम पद्म श्री अवार्ड के लिए चुना गया है। इसमें मध्यप्रदेश के भगवान दास रायकवार, कैलाश चंद्र पंत और मोहन नागर का नाम शामिल है। यह लोग अपने-अपने क्षेत्रों में लंबे समय से महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
मप्र में शासकीय दफ्तरों में 5 डे वर्किंग लागू है। कोविड के दौर के बाद से ही यह व्यवस्था है। अब बैंक कर्मियों ने भी यही मांग की है। इसके लिए 27 जनवरी को राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल का आह्वान किया गया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
भागीरथपुरा में रविवार, 25 जनवरी की सुबह कांग्रेस नेता राजाराम बोरासी की मौत ने बवाल मचा दिया है। वे सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में भर्ती थे। यह 28वीं मौत थी। लेकिन जैसे ही मौत की खबरें आईं, तत्काल स्वास्थ्य विभाग ने उनकी मेडिकल रिपोर्ट निकाली और खंडन करना शुरू कर दिया। वहीं, परिजनों का आरोप है कि यह सब गंदे पानी से हुआ है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
मध्य प्रदेश एनएसयूआई में इन दिनों संगठन नहीं, बल्कि सत्ता-संतुलन की लड़ाई चल रही है। बिना प्रदेश प्रभारी को विश्वास में लिए प्रदेश स्तर पर प्रवक्ता की नियुक्ति कर दी गई, लेकिन दो दिन के भीतर ही राष्ट्रीय नेतृत्व ने उस पर ब्रेक लगा दिया। यह घटनाक्रम साफ संकेत देता है कि प्रदेश एनएसयूआई और मध्य प्रदेश कांग्रेस अपनी-अपनी धुन में काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय नेतृत्व और प्रदेश प्रभारी को हाशिये पर रखा जा रहा है। नतीजा संगठन में खींचतान, असमंजस और “शह-मात” जैसी स्थिति। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
25 जनवरी 2026 को पद्म पुरस्कार पाने वाले लोगों की लिस्ट जारी हुई। इनमें कई राज्यों के लोग शामिल हैं, जिन्होंने अपने काम से देश का मान बढ़ाया। मध्य प्रदेश के वरिष्ठ पत्रकार कैलाशचंद्र पंत का नाम भी इसमें है। सरकार ने उन्हें पद्म श्री के लिए चुना है। हिंदी भाषा के लिए उनका योगदान सराहनीय है। वह हिंदी का मान पूरे भारत में बढ़ा रहे हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
नेशनल एजुकेटेड यूथ यूनियन (NEYU) का महाआंदोलन 24 से 27 जनवरी तक हो रहा है। इस आंदोलन को न्याय यात्रा 2.0 नाम दिया गया है। यह आंदोलन पीएससी से संबंधित मांगों को लेकर किया जा रहा है। इस आंदोलन को एक दिन और एक रात हो चुकी है। विरोध प्रदर्शनकारियों की संख्या एक हजार अनुमानित थी, लेकिन यह दस फीसदी भी नहीं है। बीते 13 माह पहले दिसंबर 2024 में हुए आंदोलन से इस बार बहुत कुछ बदला है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
भोपाल के रमेश कुमार मेहरा और आनंद मालवीय के बीच पुरानी दोस्ती थी। दोस्ती के भरोसे आनंद ने रमेश से पैसों की मदद मांगी थी। रमेश ने बिना ज्यादा सोचे 24 अप्रैल 2015 को दो लाख रुपए दे दिए थे। उम्मीद थी कि दोस्त समय पर पैसे वापस लौटा देगा। पैसे देते समय दोनों के बीच लिखित समझौता हुआ था। समझौते में छह महीने में पैसा लौटाने की बात लिखी गई थी। यह भी तय हुआ कि जरूरत पड़ने पर चेक लगाया जा सकता है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
भारतीय मजदूर संघ से जुड़े संविदा कर्मचारी संघ के लोग सीएम के सचिव आलोक सिंह से बातचीत कर रहे हैं। एमपी संविदा संयुक्त संघर्ष मंच के संयोजक दिनेश सिंह तोमर ने कहा है कि, संविदा कर्मचारियों की लंबित मांगों में एक सबसे बड़ी मांग है। वो ये है कि उन्हें नियमित कर्मचारियों जैसा डीए दिया जाए। इसके अलावा सिर्फ संविदा कर्मचारियों के लिए लागू की गई अप्रेजल प्रणाली को भी खत्म किया जाए। इसमें हर साल कॉन्ट्रैक्ट रिन्यूवल की जगह कर्मचारी का मूल्यांकन किया जाता है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
एमपी टॉप न्यूज: निगम के हिसाब से भोपाल में 14 और प्रदेश भर में ऐसे 32अधिकारी और कर्मचारी हैं। इनकी उम्र 65 साल से ऊपर है और वे आउटसोर्स पर काम कर रहे हैं। इनमें सबसे बुजुर्ग कर्मचारी की उम्र 74 साल है, जबकि 72 और 71 साल के लोग भी काम कर रहे हैं। यही हाल वेयरहाउसिंग एंड लॉजिस्टिक्स कॉर्पोरेशन में भी है। यहां भी 65 साल से ऊपर के 20 से 25 रिटायर्ड कर्मचारी आउटसोर्स पर सेवाएं दे रहे हैं। यह आउटसोर्स सिस्टम रिटायरमेंट के बाद भी काम करने का एक सुरक्षित तरीका बन चुका है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
एमपी पुलिस भर्ती: पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025-26 के रिजल्ट जारी, देखें अपना नाम
पद्म पुरस्कार 2026: एमपी से भगवानदास और पंत, सीजी से गोडबोले को मिलेगा सम्मान, देखें लिस्ट
बैंक अधिकारी-कर्मचारी करेंगे एक दिन की हड़ताल, यह भी चाहते हैं 5 डे वर्किंग
भागीरथपुरा में 28वीं मौत से मचा बवाल, परिजन बोले गंदे पानी से हुई, प्रशासन बोला थी हार्ट की बीमारी
एमपी NSUI में शह-मात का खेल: प्रदेश नेतृत्व ने प्रभारी को किया दरकिनार, नियुक्ति पर रोक
कैलाश चंद्र पंत को मिला पद्म श्री अवार्ड, हिंदी भाषा के लिए रहा सराहनीय योगदान
MPPSC महाआंदोलन में इस बार भीड़ क्यों नहीं, 13 महीने पहले पुराने आंदोलन से इस बार क्या बदल गया
चेक बाउंस मामले में हाईकोर्ट ने पलटा बरी करने का फैसला, दगाबाज दोस्त जाएगा जेल
एमपी में जल्द लागू हो सकता है महंगाई भत्ता, लाखों संविदा कर्मियों को मिलेगा लाभ!
आपूर्ति निगम में 70 साल के बुजुर्ग कर रहे काम, 25 लाख से ज्यादा युवा बेरोजगार
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari