MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें
Sandeep Kumar | Dec 27, 2025, 21:49 IST
mp top news (67)
नमस्कार, MP Weather : MPPSC राज्य सेवा परीक्षा 2026 में कितने पदों के लिए आएगा विज्ञापन; आरटीओ के भरोसे 3-3 जिले;AIIMS की नई स्टडी; साथ ही मध्य प्रदेश की अन्य खबरों पर डालते हैं एक नजर...
मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने CWC (Congress Working Committee) बैठक से ठीक पहले एक सोशल मीडिया पोस्ट किया। इस पोस्ट ने राजनीति के गलियारों में हलचल मचा दी। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक पुरानी तस्वीर साझा की, जिसमें मोदी लालकृष्ण आडवाणी के पैरों के पास बैठे नजर आ रहे हैं। दिग्विजय सिंह ने लिखा, "RSS का जमीनी स्वयंसेवक और बीजेपी का जमीनी कार्यकर्ता नीचे बैठकर सीएम और पीएम बना... यह संगठन की शक्ति है।" इस पोस्ट में दिग्विजय सिंह ने मोदी की तारीफ की। साथ ही बीजेपी और RSS के संगठन की ताकत को भी उजागर किया। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें
पीएससी के उम्मीदवारों के लिए साल के अंत होते-होते सबसे बड़ी खबर और जिज्ञासा यही होती है कि राज्य सेवा परीक्षा भर्ती में कितने पद आएंगे। बीते दो साल से कम पदों से उम्मीदवार परेशान है। अब नजरें हैं कि राज्य सेवा परीक्षा 2026 में कितने पद आएंगे। द सूत्र को इस संबंध में भोपाल में उच्च स्तर पर बात करने के बाद यह जानकारी सामने आई है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें
इंदौर बीईओ कार्यालय में सरकारी राशि का बड़ा गबन हुआ है। योजनाबद्ध तरीके से कुल 1 करोड़ 57 लाख रुपए हड़पे गए। यह राशि सरकारी स्कूलों और विद्यार्थियों के नाम पर आई थी। इतने बड़े घोटाले की किसी को कानों-कान खबर तक नहीं लगी। आईटी सेल को कुछ बैंक खातों में संदिग्ध लेनदेन नजर आया। संदेह होने पर ही इस पूरे बड़े फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ। गबन का आरोप सीधे इंदौर ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें
रियल एस्टेट कारोबारी श्रेयस झंवर पर पुलिस ने दो लाख रुपए का बाउंड ओवर किया है। बाउंड की कार्रवाई आदतन अपराधियों पर की जाती है। पुलिस की इस कार्रवाई से पता चलता है कि पुलिस ने श्रेयस झंवर को आदतन अपराधी माना है। इसके पहले भी उसके खिलाफ प्रकरण दर्ज है। बाउंड की यह कार्रवाई डीसीपी जोन-3 राजेश व्यास ने की है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर धर्मेंद्र बिलोटिया से जुड़ा विवाद अब ऑनलाइन बहस से निकलकर सीधे पुलिस कार्रवाई तक पहुंच गया है। धर्मेंद्र के वीडियो और बयानों पर सार्वजनिक टिप्पणी करने वाले सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर वीर शर्मा को जान से मारने की धमकी मिलने का मामला सामने आया है। वीर शर्मा ने इस संबंध में इंदौर के एमआईजी थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें
मध्य प्रदेश परिवहन विभाग लंबे समय से भ्रष्टाचार और दलालों की सक्रियता को लेकर बदनाम रहा है।लेकिन इसके पीछे की एक बड़ी वजह मैदानी अमले की भारी कमी। आलम यह कि प्रदेश के सभी जिलों में आरटीओ दफ्तर प्रभार पर हैं। क्लर्क व आरटीओ के बीच की कड़ी पूरी तरह खत्म है। बड़ा सवाल यह भी है कि यह सिस्टम की सुस्ती है या सौरभ शर्मा जैसे लोग तैयार करने ये हालात जानबूझकर पैदा किए गए? पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें
पूर्व मंत्री
अपनी शादी और महिलाओं के दावों को लेकर पूर्व मंत्री दीपक जोशी लगातार विवादों में है। इन विवादों के बीच शनिवार को पूर्व मंत्री जोशी ने वीडियो संदेश से सफाई दी। वीडियो में उन्होंने कहा कि उनका जीवन यश और अपयश से भरा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि वे बेईमानी, छल-कपट में शामिल नहीं रहे हैं। जोशी का यह बयान उनके ऊपर उठे विवाद को लेकर आया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
हाईकोर्ट की सशर्त अनुमति मिलने के बाद बजरंग दल ने उन्हीं रास्तों से शौर्य यात्रा निकाली, जिन्हें प्रशासन ने संवेदनशील बताकर अनुमति नहीं दी थी। 27 दिसंबर को निकली इस यात्रा को बजरंग दल ने संगठनात्मक शक्ति प्रदर्शन के रूप में प्रस्तुत किया। वहीं प्रशासन पूरे घटनाक्रम को लेकर पूरी तरह सतर्क नजर आया। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें
इंदौर के माहेश्वरी समाज के आरपीएल माहेश्वरी कॉलेज में लंबे समय से विवाद चल रहा था। इसके बाद प्रोफेसर राजीव झालानी को प्रिंसिपल के पद से हटा दिया गया। अब उन्हें नई मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। झालानी के खिलाफ अब एसीपी कोर्ट सराफा से बाउंडओवर की कार्रवाई शुरू हो गई है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें
मध्यप्रदेश सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है। 2010 से बंद पड़े 389 इंटरस्टेट रूटों को फिर से शुरू करने की मंजूरी दे दी है। मध्य प्रदेश परिवहन विभाग के मंत्री राव उदयप्रताप सिंह की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में यह तय किया गया कि नए वित्तीय वर्ष 2026-27 से ये बसें शुरू हो जाएंगी। ये वही पुराने रूट हैं जिन पर कभी एमपीआरसीटीसी (MPRTC) की बसें चलती थीं। अब राज्य परिवहन उपक्रम प्राइवेट बस ऑपरेटरों के साथ एग्रीमेंट कर इन्हें फिर से पटरी पर लाएगा। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें
मध्य प्रदेश कांग्रेस के मीडिया विभाग में बड़ा बदलाव हुआ है। प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग अध्यक्ष मुकेश नायक ने इस्तीफा दे दिया है। इस्तीफे में उन्होंने कहा है कि वह नए लोगों को मौका देने के लिए यह कदम उठा रहे हैं। नायक ने बताया कि उनका दो साल का कार्यकाल पूरी ईमानदारी और मेहनत से किया है। नायक Mukesh Nayak) ने यह भी बताया कि प्रबंधन समिति की बैठक में उन्होंने पहले ही इस्तीफा देने की बात रखी थी। इस बदलाव के कुछ समय पहले, मीडिया विभाग में एक विवाद शुरू हुआ था। यह विवाद टैलेंट हंट को लेकर था। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें
भोपाल के एक स्कूल में एक हैरान करने वाली कहानी सामने आई। सोचिए, स्कूल असेंबली के बाद बच्चे हंसी-मजाक करते हुए क्लास में जा रहे हैं। इस भीड़ में कुछ बच्चों का ब्लड प्रेशर बढ़ चुका है, और किसी को इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। AIIMS Bhopal की टीम ने इन बच्चों की स्थिति को समझने की कोशिश की। टीम का मानना था कि बच्चों में हाइपरहाईटेंशन शन के डर को कम किया जाए। सही जानकारी और आंकड़े सामने लाए जाएं ताकि इसके बारे में सही समझ बनी सके। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
मध्य प्रदेश में सरकारी नौकरी (Government Job in MP) की तलाश कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। खरगोन जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र (DDRC) ने मध्य प्रदेश सामाजिक न्याय विभाग भर्ती 2026 () के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन (mp sarkari naukri) जारी किया है। यह भर्ती विशेष रूप से दिव्यांग पुनर्वास के क्षेत्र में काम करने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए है। हम आपको एलिजिबिलिटी, आयु सीमा और आवेदन प्रक्रिया की जानकारी देंगे। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
हाईकोर्ट के आदेश पर भी
एसआई-सूबेदार भर्ती परीक्षा के लिए हाईकोर्ट से उम्र सीमा में छूट मिली। इसके बाद भी शनिवार को याचिकाकर्ता आवेदन जमा नहीं कर पाए। हाईकोर्ट के आदेश के बाद ईएसबी ने पोर्टल खोला। हालांकि, उम्र सीमा की पाबंदी नहीं हटाई गई। दिनभर कोशिश करने के बाद भी कोई आवेदन अपलोड नहीं कर पाया। पोर्टल 26 से 31 दिसम्बर तक 6 दिन के लिए खोला गया है। अब दो दिन बीत चुके हैं। आवेदन के लिए युवाओं के पास चार दिन ही शेष हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
दिग्विजय सिंह की सोशल स्ट्राइक : मोदी की पुरानी फोटो शेयर कर BJP-RSS संगठन का किया गुणगान
MPPSC राज्य सेवा परीक्षा 2026 में कितने पदों के लिए आएगा विज्ञापन, द सूत्र खुलासा
इंदौर कलेक्टर ऑफिस के बाद अब बीईओ कार्यालय में डेढ़ करोड़ से अधिक का गबन, शिक्षा की रकम पर डाका
कारोबारी श्रेयस झंवर आदतन अपराधी, 2 लाख का बाउंड ओवर उत्तम झंवर पर हमले के बाद कार्रवाई
इन्फ्लुएंसर वीर शर्मा को जान से मारने की धमकी, मामला एमआईजी थाने पहुंचा
एमपी परिवहन विभाग का बुरा हाल: 1-1 आरटीओ के भरोसे 3-3 जिले, दलालों की चांदी!
पूर्व मंत्री दीपक जोशी का बड़ा बयान: गलतियां की हैं पर बेईमानी नहीं, जानें क्या है पूरा विवाद?
जबलपुर हाईकोर्ट के आदेश के बाद संवेदनशील रास्तों से निकली बजरंग दल की शौर्य यात्रा
इंदौर माहेश्वरी कॉलेज प्रिंसिपल पद से हटाए गए राजीव झालानी मुश्किल में, बाउंडओवर का भी नोटिस
15 साल बाद शुरू होगा मध्य प्रदेश बस सेवा का सफर, राजस्थान, उत्तराखंड सहित छह राज्यों तक 389 रूट तय
आदेश के निरस्त से बढ़ा विवाद, MP कांग्रेस मीडिया अध्यक्ष मुकेश नायक का इस्तीफा अस्वीकार
भोपाल के स्कूली बच्चों में हाई ब्लड प्रेशर की सच्ची तस्वीर, AIIMS की नई स्टडी
MP Sarkari Naukri: कम पढ़ाई, बड़ी नौकरी, खरगोन DDRC में 8वीं पास के लिए बढ़िया मौका
हाईकोर्ट के आदेश पर भी ईएसबी की लापरवाही, पोर्टल खुला लेकिन उम्र सीमा में नहीं मिली छूट
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA