यात्रीगण कृपया ध्यान दें! एमपी में 26 ट्रेनों की बदल गई टाइमिंग

Amresh Kushwaha | Published:
Share
mp train timing change bhopal january 2026
mp train timing change bhopal january 2026

भोपाल और आसपास के रेलवे स्टेशनों से ट्रेनों का नया शेड्यूल जारी हुआ है। इसमें यात्रियों की सुविधा के लिए कई ट्रेनों की टाइमिंग में बदलाव किया गया है।

पूरी खबर को पांच पॉइंट में समझें-

  • 1 जनवरी 2026 से भोपाल, रानी कमलापति और संत हिरदाराम नगर से ट्रेनों का शेड्यूल बदल गया है।
  • कई ट्रेनों के प्रस्थान और आगमन समय में 5 से 15 मिनट का बदलाव हुआ है।
  • भोपाल-इंदौर इंटरसिटी की टाइमिंग में 10 मिनट की देरी की गई है।
  • नई टाइमिंग के मुताबिक, ट्रेनों की औसत गति बढ़ी है। इससे यात्रियों के समय की बचत होगी।
  • रेलवे ने रिजर्वेशन चार्ट अब सफर से 10 घंटे पहले जारी करने की नई व्यवस्था शुरू की गई है।
BHOPAL. 1 जनवरी 2026 से भोपाल, रानी कमलापति और संत हिरदाराम नगर से ट्रेनों का शेड्यूल बदला है। रेलवे ने नया शेड्यूल जारी कर दिया है। इसमें कई प्रमुख ट्रेनों के प्रस्थान और आगमन समय में बदलाव किया गया है। खासकर भोपाल-इंदौर इंटरसिटी की टाइमिंग में 10 मिनट की देरी होगी।

ट्रेनों की टाइमिंग में हुआ बदलाव

नए शेड्यूल के अनुसार, भोपाल से जाने वाली कई ट्रेनों का समय 5 से 15 मिनट बदल गया है। सीनियर मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ कटारिया ने बताया कि इस बदलाव से यात्रियों को फायदा होगा। अधिकांश ट्रेनों की औसत गति बढ़ने से समय की बचत होगी।

ये खबर भी पढ़िए...विजय माल्या की कंपनी पर मेहरबानी: भोपाल में सरकारी जमीन का खेल

ट्रेनों की रफ्तार बढ़ी

टाइमिंग के बदलाव के साथ रेलवे ने ट्रेनों की स्पीड भी बढ़ा दी है। इसका मुख्य उद्देश्य यात्रियों को जल्दी पहुंचाना है। इस बारे में सभी स्टेशन और कर्मचारियों को निर्देश दिए गए हैं। रेलवे ने यात्रियों से रिक्वेस्ट है कि वे स्टेशन, वेबसाइट या हेल्पलाइन 139 पर नई समय-सारणी की जानकारी लें। इसके बाद ही फिर यात्रा करें।

ये खबर भी पढ़िए...भोपाल न्यूज: 1.16 लाख वोटर्स नो मैपिंग कैटेगरी में, 5 जनवरी से होगी जांच

अब ट्रेनों की टाइमिंग कुछ इस तरह होगी

पहले रवाना होने वाली ट्रेनों के नए समय

  • 22145 भोपाल-रीवा एक्सप्रेस: अब भोपाल रेलवे स्टेशन से रात 11:00 बजे की बजाय 11:05 बजे रवाना होगी।
  • 19324 भोपाल-डॉ. अंबेडकर नगर एक्सप्रेस: अब भोपाल स्टेशन से शाम 5:10 बजे की बजाय शाम 5:00 बजे रवाना होगी।
  • 14814 भोपाल-जोधपुर एक्सप्रेस: अब भोपाल स्टेशन से शाम 4:40 बजे की बजाय 4:55 बजे रवाना होगी।
  • 12185 रानी कमलापति-रीवा एक्सप्रेस: अब रानी कमलापति स्टेशन से रात 9:55 बजे की बजाय रात 10:00 बजे रवाना होगी।
  • 12197 भोपाल-ग्वालियर एक्सप्रेस: अब भोपाल स्टेशन से दोपहर 1:10 बजे की बजाय 1:15 बजे रवाना होगी।
  • 19712 भोपाल-जयपुर एक्सप्रेस: अब भोपाल स्टेशन से शाम 4:30 बजे की बजाय 4:35 बजे रवाना होगी।
  • 22172 रानी कमलापति-पुणे एक्सप्रेस: अब रानी कमलापति स्टेशन से दोपहर 3:40 बजे की बजाय 3:50 बजे रवाना होगी।
  • 01665 रानी कमलापति-अगरतला स्पेशल: अब रानी कमलापति स्टेशन से दोपहर 3:20 बजे की बजाय 3:40 बजे रवाना होगी।
ये खबर भी पढ़िए...मध्यप्रदेश | खतरनाक पालतू कुत्तों को मीट खिलाकर भोपाल में 18 लाख की लूट

नई टाइमिंग के मुताबिक आने वाली ट्रेनों का समय

  • 12185 रानी कमलापति-रीवा एक्सप्रेस: अब रीवा स्टेशन पर सुबह 7:55 बजे की बजाय सुबह 8:00 बजे पहुंचेगी।
  • 11272 भोपाल-इटारसी एक्सप्रेस: अब इटारसी स्टेशन पर दोपहर 1:15 बजे की बजाय 12:30 बजे पहुंचेगी।
  • 11602 कटनी-बीना: अब बीना स्टेशन पर रात 8:00 बजे की बजाय 7:05 बजे पहुंचेगी।
  • 18236 बिलासपुर-भोपाल एक्सप्रेस: अब भोपाल स्टेशन पर शाम 5:00 बजे की बजाय 5:18 बजे पहुंचेगी।
  • 51884 ग्वालियर-बीना: अब बीना स्टेशन पर शाम 4:20 बजे की बजाय 4:25 बजे पहुंचेगी।
  • 11603 कोटा-बीना: अब बीना स्टेशन पर शाम 4:50 बजे की बजाय 4:55 बजे पहुंचेगी।

मध्यवर्ती स्टेशन पर भी ट्रेनों का समय बदला

  • 18234 बिलासपुर-इंदौर: अब इटारसी स्टेशन पर रात 1:35 बजे की बजाय 1:25 बजे पहुंचेगी।
  • 12185 रानी कमलापति-रीवा: अब बीना स्टेशन पर रात 12:25 बजे की बजाय 12:30 बजे पहुंचेगी।
  • 14814 भोपाल-जोधपुर: अब रूठियाई स्टेशन पर रात 11:25 बजे की बजाय 11:30 बजे पहुंचेगी।
  • 12577 दरभंगा-मैसूर: अब इटारसी स्टेशन पर दोपहर 12:20 बजे की बजाय 12:30 बजे पहुंचेगी।
  • 22351 सहरसा-सर एम वि.ट. बेंगलुरु: अब इटारसी स्टेशन पर दोपहर 12:20 बजे की बजाय 12:30 बजे पहुंचेगी।
ये खबर भी पढ़िए...MP News: भोपाल में जल्द शुरु होंगी इलेक्ट्रिक बसें, 5 रूटों पर दौड़ेंगी 100 बसें, बनेंगे हाईटेक डिपो

इंटरचेंज संत हिरदाराम नगर स्टेशन पर ट्रेनों का शेड्यूल

  • 17606 भगत की कोठी काचीगुड़ा: अब संत हिरदाराम नगर स्टेशन पर शाम 4:25 बजे की बजाय 4:30 बजे पहुंचेगी।
  • 18234 बिलासपुर-इंदौर: अब संत हिरदाराम नगर स्टेशन पर सुबह 4:53 बजे की बजाय 4:55 बजे पहुंचेगी।
  • 19339 दाहोद-भोपाल: अब संत हिरदाराम नगर स्टेशन पर दोपहर 3:30 बजे की बजाय 3:32 बजे पहुंचेगी।

नई व्यवस्था से यात्रियों को राहत

1 जनवरी से रेलवे ने रिजर्वेशन चार्ट जारी करने की नई व्यवस्था शुरू कर दी है। अब चार्ट सफर से 10 घंटे पहले जारी किया जाएगा। इससे यात्रियों को एक दिन पहले अपनी आरक्षण स्थिति की जानकारी मिल जाएगी। यह व्यवस्था विशेष रूप से लंबी दूरी की यात्रा करने वालों के लिए मददगार साबित होगी।

Tags:
  • MP News
  • मध्यप्रदेश
  • भोपाल न्यूज
  • भोपाल रेलवे स्टेशन
  • रानी कमलापति स्टेशन
  • संत हिरदाराम नगर स्टेशन
न कोई सबूत मिला न ही कोई फिंगरप्रिंट, दुबई से आई बेटी को गहने दिखाने बैंक पहुंचे पूर्व RERA चेयरमैन के लॉकर से गहने गायब

By Aman Vaishnav

न कोई सबूत मिला न ही कोई फिंगरप्रिंट, दुबई से आई बेटी को गहने दिखाने बैंक पहुंचे पूर्व RERA चेयरमैन के लॉकर से गहने गायब
ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की मेजबानी भोपाल में, लेकिन निवेश दूसरे शहरों में, आखिर राजधानी से क्यों मुंह मोड़ रहीं बड़ी कंपनियां?

By Aman Vaishnav

ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की मेजबानी भोपाल में, लेकिन निवेश दूसरे शहरों में, आखिर राजधानी से क्यों मुंह मोड़ रहीं बड़ी कंपनियां?
MP-CG-Rajasthan Weather Update: मध्यप्रदेश में रातें हुईं ठंडी, छत्तीसगढ़ में मौसम साफ तो राजस्थान के 5 जिलों में आंधी-बारिश के आसार

By Aman Vaishnav

MP-CG-Rajasthan Weather Update: मध्यप्रदेश में रातें हुईं ठंडी, छत्तीसगढ़ में मौसम साफ तो राजस्थान के 5 जिलों में आंधी-बारिश के आसार
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?