चार माह में 660 नियुक्ति पत्र जारी नहीं कर पा रहा महिला एवं बाल विकास विभाग
Sanjay Sharma | Jan 13, 2026, 24:07 IST
Women and Child Development Department
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और पर्यवेक्षक भर्ती परीक्षा के परिणाम के सात महीने बाद नियुक्ति प्रक्रिया शुरू नहीं हुई है। कई परियोजनाएं प्रभावित हैं।
News Inshort
2. भर्ती परीक्षा मार्च- अप्रेल माह में होने के बाद जून में परिणाम घोषित किया गया था।
3. आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं पर्यवेक्षकों के 660 पदों पर भर्ती के लिए कराई गई थी परीक्षा
4. भर्ती परीक्षा में 5.94 लाख से ज्यादा अभ्यर्थियों को जारी किए गए थे प्रवेश पत्र
5. सात माह से 660 नियुक्ति पत्र भी जारी नहीं कर पा रहे महिला एवं बाल विकास विभाग के अफसर।
News in Detail
मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और पर्यवेक्षक के 660 पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा आयोजित की थी। परीक्षा अप्रेल में पूरी हुई और 21 जून 2025 को ईएसबी ने परिणाम जारी किया। परिणाम के बाद महिला एवं बाल विकास विभाग ने चयनित अभ्यर्थियों के दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया शुरू की, जो सितम्बर में पूरी हो गई।
इसके बाद से अभ्यर्थी नियुक्ति पत्र का इंतजार कर रहे हैं। चार महीने बाद भी विभाग की ओर से न तो अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन के संबंध में कोई जवाब भेजा गया है और न ही किसी कमी या पूर्ति के बारे में कहा गया है। इसी तरह परिणाम के बाद सात महीने बीत चुके हैं। अभ्यर्थी चक्कर काट रहे हैं।
अभ्यर्थियों का कहना है केवल 660 पदों के लिए भर्ती परीक्षा हुई है। इससे कहीं ज्यादा पदों पर दूसरे विभाग भर्ती से लेकर नियुक्ति तक की प्रक्रिया पूरी कर चुके हैं। इन विभागों में अब नवनियुक्त कर्मचारी काम भी कर रहे हैं। इधर महिला एवं बाल विकास विभाग में मंत्रालय से लेकर संचालनालय स्तर पर अधिकारियों को नियुक्ति पत्र जारी करने की न तो चिंता नजर आ रही है न ही कोई दिलचस्पी ले रहा है।
Documents
विभाग के पास भी नहीं जवाब
ESB
इसके बाद दस्तावेजों के सत्यापन और नियुक्ति पत्र जारी करने का काम महिला एवं बाल विकास विभाग को करना था। विभाग में दस्तावेजों का सत्यापन भी दो महीनों में पूरा कर लिया गया था लेकिन चार महीने से नियुक्ति पत्र जारी करने का साधारण काम अटका हुआ है। केवल 660 पदों के लिए नियुक्ति पत्र जारी करने में क्या दुविधा और कठिनाई सामने आ रही है यह भी विभाग के अधिकारी नहीं बता पा रहे हैं।
ESB
विभाग के संयुक्त संचालक आरपी सिंह से द सूत्र ने नियुक्ति पत्र जारी करने में विलम्ब पर सवाल किया तो वे भी कोई कारण नहीं बता पाए। उनका कहना था सब काम निर्धारित प्रक्रिया के तहत हो रहा है। समय सीमा में चयनित अभ्यर्थियों को उनके नियुक्ति पत्र जारी कर दिए जाएंगे। लेकिन सवाल यह है कि चार महीने बीत चुके हैं। यानी विज्ञापन जारी होने के बाद अब तक 12 महीने पूरे हो चुके हैं। आखिर निर्धारित प्रक्रिया की समय सीमा कितने माह की है और यह कब पूरी होगी।
ESB
निष्कर्ष
ये भी पढ़ें...
सड़क हादसा: बेटे को खोने के बाद माता-पिता बोले-उनकी पीड़ा किसी और की कहानी न बने
इंदौर में भागीरथपुरा कांड के बाद अब सभी 85 वार्ड में प्रति मंगलवार जल सुनवाई
SC-ST आरक्षण में क्रीमी लेयर लागू करने की सुप्रीम तैयारी? केंद्र-राज्यों को नोटिस जारी
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA