MP Weather Report: प्रदेश के कई इलाकों में कोल्ड वेव का असर, राजगढ़ में 6.5 तो भोपाल में 8 डिग्री पारा

Sandeep Kumar | Nov 16, 2025, 16:16 IST
Share
MP Weather Report
MP Weather Report

मध्य प्रदेश में सर्दी ने पुराने रिकॉर्ड तोड़े हैं। राज्य के कई इलाकों में शीतलहर का असर है। उज्जैन, सागर, भोपाल, ग्वालियर, इंदौर और जबलपुर में सर्द हवा चल रही हैं। भोपाल में पिछले सात दिनों से शीतलहर की स्थिति है।

BHOPAL. मध्य प्रदेश में इस समय कोल्ड वेव चल रही है। राजगढ़, भोपाल, इंदौर, उज्जैन, सागर, ग्वालियर और जबलपुर में सर्द हवा चल रही हैं। राजधानी भोपाल में पिछले सात दिनों से कोल्ड वेव की स्थिति है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अगले 24 घंटे में तापमान में गिरावट हो सकती है। इस बीच, आनेवाले दिनों में शीतलहर में कुछ राहत मिलने की संभावना है।

सतना, शहडोल, जबलपुर, सीहोर, इंदौर, शाजापुर और छतरपुर के खजुराहो और नौगांव में भी शीतलहर का असर है। राजगढ़, भोपाल और रीवा में कोल्ड वेव की स्थिति है।

बर्फीली हवा से बढ़ी ठंड

उत्तराखंड, हिमाचल और कश्मीर में बर्फबारी के बाद उत्तरी हवा तेज हो गई हैं। इस कारण मध्यप्रदेश में रातें ठंडी हो रही हैं। दिन में हल्की धूप से तापमान सामान्य रहता है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, अगले 72 घंटे कोल्ड वेव जारी रहेगी। उसके बाद मामूली राहत मिल सकती है।

ये भी पढ़ें...धीरेंद्र शास्त्री की सनातन एकता यात्रा में CM मोहन यादव ने सड़क पर बैठकर खाई पूड़ी, 5 KM तक सिर्फ भीड़ का सैलाब

राजगढ़ में पारा 6.5 डिग्री तक लुढ़का

शनिवार को राजगढ़ में रात का तापमान 6.5 डिग्री रहा। शाजापुर के गिरवर में 7.2 डिग्री तापमान रहा। शहडोल के कल्याणपुर में तापमान 7 डिग्री दर्ज हुआ। भोपाल में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री रहा। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिन शीतलहर जारी रहेगा। कुछ दिनों में तापमान बढ़ने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस कश्मीर के पास है। दूसरा साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम हरियाणा के आसपास बना हुआ है।

शीतलहर की चेतावनी

मौसम विभाग ने 21 जिलों में शीतलहर की चेतावनी जारी की है। शाजापुर, देवास, सीहोर, सतना, रीवा, इंदौर, भोपाल, राजगढ़, मैहर, शहडोल, मंडला, डिंडौरी, कटनी, शिवपुरी, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, जबलपुर, उमरिया और अनूपपुर में अलर्ट है।

ये भी पढ़ें...नए मुख्य सचिव श्रीनिवास बनाएंगे अपनी टीम, बदलेंगे ब्यूरोक्रेसी का चेहरा, गुटबाजी से निपटना बड़ी चुनौती

नवंबर में ठंड और बारिश का ट्रेंड

MP Weather Report: पिछले एक दशक से नवंबर में ठंड और बारिश का ट्रेंड है। इस बार भी मौसम का यही मिजाज रहा। हालांकि, ठंड सामान्य से पहले आई। अक्टूबर में बारिश ने 2.8 इंच दर्ज की, जो सामान्य से 121% अधिक है। भोपाल में 30 अक्टूबर को दिन का तापमान 24 डिग्री रहा। यह पिछले 25 साल का सबसे ठंडा अक्टूबर दिन था।

ये भी पढ़ें...मौसम पूर्वानुमान (16 नवंबर): एमपी सहित देश के ज्यादातर इलाकों में बारिश, आंधी और ठंडी हवा का दौर

प्रदेश के सबसे कम तापमान वाले शहर

  • राजगढ़ 6.5°C (सबसे कम)
  • कल्याणपुर (शहडोल) 7°C
  • गिरवर (शाजापुर) 7.2°C
  • रीवा 7.5°C
  • नौगांव (छतरपुर) 7.8°C
ये भी पढ़ें...MP Weather Update: मध्यप्रदेश के इन 12 जिलों में शीतलहर का अलर्ट, जानें आज का मौसम

प्रदेश के अधिकतम तापमान वाले शहर

  • खंडवा 30.5°C (सबसे अधिक)
  • शिवपुरी 30°C
  • नर्मदापुरम/खजुराहो (छतरपुर) 29.6°C
  • मंडला 29.5°C
  • सागर 29.3°C
  • खरगोन 29.4°C




Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • MP weather report
  • MP Weather update
  • मौसम विभाग
  • कोल्ड वेव
  • साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई