MP Weather Update: 11 सितंबर से एमपी में बारिश का स्ट्रॉन्ग सिस्टम, जानें मौसम का हाल

Sandeep Kumar | Sept 11, 2025, 06:30 IST
Share
MP Weather Temperature
MP Weather Temperature

मध्‍य प्रदेश के शहरों में गर्मी का प्रभाव या तापमान कैसा रहा। देश में चलने वाली हवा से कहां तापमान में गिरावट दर्ज की गई कहां बढ़ोतरी। वहीं, रोज प्रदेश में मानसून मीटर कैसा रहा। यही सब बताएंगे द सूत्र की इस रिपोर्ट में...

MP Weather update : मध्यप्रदेश में दो दिन बाद बारिश का दौर फिर से शुरू हो गया है। प्रदेश में बुधवार को हल्की बारिश का दौर रहा। बालाघाट के मलाजखंड में पौन इंच से ज्यादा बारिश हुई, जबकि छिंदवाड़ा में आधा इंच पानी गिरा। भोपाल, नर्मदापुरम, पचमढ़ी, खजुराहो और सीधी में भी हल्की बारिश हुई। डिंडोरी में थोड़ी देर तेज बारिश हुई। मौसम विभाग ने कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। यहां अगले 24 घंटे में ढाई से साढ़े 4 इंच तक पानी गिर सकता है।

मानसून ट्रफ और लो प्रेशर एरिया की वजह से एक बार फिर पूरा मध्यप्रदेश भीगेगा। 11 सितंबर से प्रदेश में बारिश का स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव हो रहा है। इसका असर भोपाल, इंदौर, उज्जैन, और जबलपुर जिलों में भी देखने को मिलेगा। इस बारिश से बारिश का कोटा भी फुल हो जाएगा।

ये भी पढ़ें..मौसम पूर्वानुमान (11 सितंबर): उत्तर भारत में बारिश का अलर्ट, दक्षिण में उमस, MP में होगी हल्की बारिश

मप्र का तापमान: पांच शहरों का मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक बारिश होने के के कारण कई शहरों में दिन के तापमान में थोड़ी कमी दर्ज की गई। शहडोल में 34.5 डिग्री, निवाड़ी में 34.4 डिग्री, ग्वालियर में 34.0 डिग्री, टीकमगढ़ में 33.8 डिग्री और सीहोर में 33.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

बुधवार को प्रदेश में सबसे कम तापमान 19.4 डिग्री सेल्सियस राजगढ़ में रिकॉर्ड किया गया जबकि अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री सेल्सियस खजुराहो में दर्ज किया गया।

ये भी पढ़ें..राजस्थान मानसून अलर्ट : कमजोर पड़ा मानसून, जानें अगले सात दिन कैसा रहेगा मौसम

9b817d4d-a62
9b817d4d-a62


मध्यप्रदेश का मानसून मीटर

मध्यप्रदेश में इन दिनों मानसून फिर से अपने रंग में आ गई है और बारिश का दौर शुरू हो चुका है। इस कारण पूरे प्रदेश में बारिश का सिलसिला जारी है। मौसम विभाग के अनुसार, मध्यप्रदेश की औसत वार्षिक बारिश 37 इंच है, जबकि इस सीजन में अब तक 41.2 इंच बारिश हो चुकी है। यह कुल लक्ष्य को पार कर चुका है यानी अबतक 113 प्रतिशत बारिश हो चुकी है।

बुधवार को MP के पचमढ़ी में 88 मिमी, अरेरा हिल्स में 64 मिमी, तमिया में 50 मिमी, बिछिया में 49 मिमी, मोहखेड़ में 45 मिमी बारिश दर्ज की गई।

ये भी पढ़ें..MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें

23831220-f09
23831220-f09


MP में मौसम का पूर्वानुमान

मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में 13 सितंबर को नया कम दबाव का क्षेत्र विकसित हो रहा है। यह क्षेत्र आंध्र प्रदेश के तट से होते हुए महाराष्ट्र की ओर जाएगा। इसके प्रभाव से मानसून ट्रफ लाइन महाराष्ट्र की दिशा में खिसक जाएगी। हालांकि, इस सिस्टम का ज्यादा असर नहीं होगा।

ये भी पढ़ें..Top News : खबरें आपके काम की

इन जिलों में भारी बारिश का अनुमान

मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों में सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, छिंदवाड़ा, सिवनी, बालाघाट, भोपाल, विदिशा, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, देवास, शाजापुर, आगर, मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुरकलां, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, मंडला, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, मैहर और पांढुर्णा जिलों में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है।

Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • MP
  • MP Weather update
  • भारी बारिश
  • मौसम
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा