MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें

Sandeep Kumar | Sept 10, 2025, 22:07 IST
Share
mp top news
mp top news

नमस्कार... नेपाल हिंसा में MP के 14 लोग काठमांडू में फंसे, दुबई की बिजनेस वुमन को इंदौर के चोपड़ा बंधुओं ने फंसाया, चुनाव आयोग और मुरैना कलेक्टर को एमपी हाईकोर्ट का नोटिस। साथ ही मध्‍य प्रदेश की अन्य खबरों पर डालते हैं एक नजर...

नेपाल हिंसा : MP के 14 लोग काठमांडू में फंसे, पीएम मोदी से सुरक्षित बाहर निकालने की अपील

नेपाल में बढ़ते विरोध प्रदर्शन और हिंसा ने वहां के नागरिकों के साथ-साथ भारत के नागरिकों को भी संकट में डाल दिया है। इस समय काठमांडू में कई भारतीय नागरिक फंसे हुए हैं, जिनमें मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले के चार परिवार शामिल हैं। ये परिवार नेपाल में घूमने के लिए आए थे, लेकिन अब वहां के हालात बिगड़ने के कारण वे पूरी तरह से असुरक्षित महसूस कर रहे हैं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपनी सुरक्षित वापसी की अपील कर रहे हैं। पूरी खबर पढ़नें के लिए क्लिक करें...

कोर्ट के नोटिस से मछली की अवैध कॉलोनी के रहवासियों में खलबली

नशा और ब्लैकमेलिंग के आरोपी शारिक मछली पर कानूनी शिकंजा कसने के बाद अब कब्जों को बेदखल करने प्रशासन एक्शन में आ गया है। पशुपालन विभाग की जमीन पर कब्जा कर मछली परिवार द्वारा बसाई गई कॉलोनी डायमंड सिटी के रहवासियों को कोर्ट ने नोटिस जारी किया है। रहवासियों को उनके मकान और जमीन से संबंधित दस्तावेजों के परीक्षण के आदेश दिए हैं। जिनके पास वैध दस्तावेज नहीं पाए जाते उन्हें यहां से बेदखल किया जाएगा। इसके लिए प्रशासन बुलडोजर एक्शन की तैयारी में जुट गया है। पूरी खबर पढ़नें के लिए क्लिक करें...

दुबई की बिजनेस वुमन को इंदौर के चोपड़ा बंधुओं ने फंसाया, कर डाला 100 करोड़ का फ्रॉड

INDORE. मध्यप्रदेश के इंदौर से निकलकर दुबई और अफ्रीका तक फैला धोखाधड़ी का एक बड़ा खेल सामने आया है। दुबई में रहने वाली भारतीय बिजनेस वुमन पूजा एनके ने आरोप लगाया है कि इंदौर के कारोबारी रणदीप चोपड़ा और रमनदीप चोपड़ा ने उन्हें सेनेगल (अफ्रीका) में मौजूद नकली खदान का मालिक बताकर 100 करोड़ का फ्रॉड कर रुपए हड़प लिए हैं। इस मामले में पूजा ने इंदौर पुलिस को शिकायत की है। उन्होंने चोपड़ा बंधुओं पर कार्रवाई की मांग की है। पूरी खबर पढ़नें के लिए क्लिक करें...

कांग्रेस विधायक प्रताप ग्रेवाल के फसल बीमा कंपनी पर आरोप, बोले- किसानों के करोड़ रुपए डकार रही

मध्यप्रदेश के सरदारपुर विधानसभा से कांग्रेस विधायक प्रताप ग्रेवाल ने फसल बीमा योजना पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि फसल बीमा कंपनियां किसानों से करोड़ों रुपए की प्रीमियम राशि लेती हैं, लेकिन उन्हें वास्तविक नुकसान की राशि नहीं दे रही हैं। उनके अनुसार कई किसानों को 50 से 200 रुपए के बीच बीमा राशि मिल रही है, जबकि कंपनियां उनसे हजारों रुपए की प्रीमियम वसूल करती हैं। पूरी खबर पढ़नें के लिए क्लिक करें...

बानमोर नगर परिषद अध्यक्ष पद पर लगातार SC आरक्षण पर सवाल, HC ने सरकार को थमाया नोटिस

मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने बानमोर नगर परिषद, जिला मुरैना के अध्यक्ष पद पर लगातार अनुसूचित जाति वर्ग का आरक्षण चुनौती देने वाली याचिका पर नोटिस जारी किया है। नोटिस राज्य सरकार, चुनाव आयोग, नगर प्रशासन विभाग और मुरैना के कलेक्टर को दिया गया है। याचिका में कहा गया है कि 1999 में नगर परिषद की स्थापना के बाद से अब तक अध्यक्ष पद पर बिना रोटेशन के सिर्फ SC आरक्षण ही लागू है, जो संविधान और कानून के प्रावधानों के खिलाफ है। पूरी खबर पढ़नें के लिए क्लिक करें...

OBC को 27% आरक्षण में हाईकोर्ट के स्टे के साथ यह सबसे बड़ी कानूनी उलझन, मूल रूप से एक्ट ही चैलेंज

मध्यप्रदेश में साल 2019 से ओबीसी आरक्षण 14 से बढ़ाकर 27 फीसदी करने के बाद से ही कानूनी विवाद जारी है। आखिरकार सुप्रीम कोर्ट की सख्ती के बाद इसमें अंतिम फैसले की घड़ी आ चुकी है। सितंबर माह के 22 सितंबर से शुरू हो रहे सप्ताह में सुप्रीम कोर्ट इसकी नियमित सुनवाई करने जा रहा है। पूरी खबर पढ़नें के लिए क्लिक करें...

शर्मनाक, कॉलेज टीचर ने छात्रा को भेजे अश्लील मैसेज, कहा- तुम क्यूट लगती हो, फोटो भेजो, बढ़ा विवाद

मध्य प्रदेश में विदिशा जिले के एक कॉलेज से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां गंजबासौदा के कॉलेज में गेस्ट फैकल्टी ने एक फर्स्ट ईयर की छात्रा को वॉट्सऐप पर परेशान किया गया। साथ ही, अतिथि शिक्षक ने छात्रा को मैसेज पर लिखा कि तुम बहुत क्यूट लगती हो, अपनी पिक्स भेजो। छात्रा को पिछले कुछ दिनों से गेस्ट फैकल्टी टीचर की ओर से अश्लील मैसेज और कॉल आ रहा था। पूरी खबर पढ़नें के लिए क्लिक करें...

आयोजन 14-15 को रवीन्द्र भवन में, जुड़ेंगे देश-विदेश के विशेषज्ञ, The Sootr के ‘Be इंडियन Buy इंडियन’अभियान का होगा शुभारंभ

भारत, एक विविधतापूर्ण देश है, जहां हर राज्य और क्षेत्र की अपनी विशेष भाषा और बोली है। यही भाषाएं न केवल संवाद का माध्यम हैं, बल्कि समाज की सांस्कृतिक पहचान और एकता की नींव भी हैं। इस संदर्भ में 14-15 सितंबर 2025 को रवींद्र भवन भोपाल में भारतीय मातृभाषा अनुष्ठान का आयोजन किया जा रहा है। पूरी खबर पढ़नें के लिए क्लिक करें...

भोपाल का 90 डिग्री ब्रिज विवाद, MANIT की जांच रिपोर्ट से ठेकेदार को राहत, PWD की ड्राइंग के आधार पर ही ठेकेदार ने बनाया ब्रिज

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के चर्चित 90 डिग्री ब्रिज विवाद का मामला अब एक नए मोड़ पर पहुंच गया है। बुधवार (10 सितंबर) को जबलपुर हाईकोर्ट की डिवीजनल बेंच में इस मामले की सुनवाई हुई। चीफ जस्टिस संजीव सचदेवा की बेंच में मौलाना आजाद नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (MANIT) भोपाल के सिविल इंजीनियरिंग विभाग द्वारा तैयार की गई जांच रिपोर्ट प्रस्तुत की गई। पूरी खबर पढ़नें के लिए क्लिक करें...

इंदौर के कांग्रेस नेता गोलू अग्निहोत्री डिब्बा कारोबारी, ED ने की 34 करोड़ की प्रॉपर्टी अटैच

कांग्रेस के इंदौर कार्यवाहक शहराध्यक्ष विशाल उर्फ गोलू अग्निहोत्री (Golu Agnihotri) ईडी में उलझ गए हैं। ईडी ने उन्हें औपचारिक तौर पर डिब्बा कारोबारी बताया है। साथ ही उनकी और सहयोगियों की 34 करोड़ 26 लाख की प्रॉपर्टी अटैच कर ली है। पूरी खबर पढ़नें के लिए क्लिक करें...

Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • मध्यप्रदेश हाईकोर्ट
  • गोलू अग्निहोत्री
  • रवीन्द्र भवन
  • काठमांडू
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग