MP Weather Update: मध्यप्रदेश के इन चार जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें आज का मौसम

Manish Kumar | Sept 12, 2025, 06:30 IST
Share
mp weather update 12 september
Photograph: (The Sootr)

मध्य प्रदेश के शहरों में गर्मी का प्रभाव या तापमान कैसा रहा। देश में चलने वाली हवा से कहां तापमान में गिरावट दर्ज की गई कहां बढ़ोतरी। वहीं, रोज प्रदेश में मानसून मीटर कैसा रहा। यही सब बताएंगे द सूत्र की इस रिपोर्ट में...

MP Weather Update : मध्यप्रदेश में लगातार हो रही बारिश का दौर थम चुका है। हालांकि, गुरुवार को बालाघाट के मलाजखंड में भारी बारिश हुई, जबकि नर्मदापुरम, मंडला और नरसिंहपुर में भी बारिश देखने को मिली।

इस मानसून सीजन में प्रदेश में 10 प्रतिशत अधिक बारिश हो चुकी है। इंदौर-उज्जैन संभाग का बारिश कोटा अब तक पूरा नहीं हुआ है, लेकिन उम्मीद जताई जा रही है कि सितंबर में दोनों संभागों का कोटा पूरा हो जाएगा। मौसम विभाग ने 4 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।

मप्र का तापमान: पांच शहरों का मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश के पांच प्रमुख बड़े शहरों में भोपाल में 31.2°C डिग्री, इंदौर में 32.8°C डिग्री, ग्वालियर में 34.0°C डिग्री, उज्जैन में 30.9°C डिग्री और जबलपुर में 31°C डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया।

बारिश होने के के कारण कई शहरों में दिन के तापमान में थोड़ी कमी दर्ज की गई। पचमढ़ी में दिन का तापमान 27.4 डिग्री तक आ गया। खजुराहो में 35.4 डिग्री, पृथ्वीपुर में 34.7 डिग्री, ग्वालियर में 34.6 डिग्री, सतना में 34.3 डिग्री और टीकमगढ़ में 34.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

गुरुवार को प्रदेश में सबसे कम तापमान 19.4 डिग्री सेल्सियस राजगढ़ में रिकॉर्ड किया गया जबकि दिन का अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री सेल्सियस खजुराहो में दर्ज किया गया।

b1e61901-c55
b1e61901-c55


ये भी पढ़ें... मौसम पूर्वानुमान (12 सितंबर): असम-मेघालय में भारी बारिश, MP में गरज-चमक के साथ बरसात

मध्यप्रदेश का मानसून मीटर

मध्यप्रदेश में इन दिनों बारिश का दौर थोड़ा थम सा गया है। पूरे प्रदेश में कहीं-कहीं हल्की-फुल्की बारिश हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार, मध्यप्रदेश की औसत वार्षिक बारिश 37 इंच है, जबकि इस सीजन में अब तक 41.6 इंच बारिश हो चुकी है। यह कुल लक्ष्य को पार कर चुका है यानी अबतक 114 प्रतिशत बारिश हो चुकी है।

बता दें कि एमपी में अब तक 34 इंच पानी गिरना था। इसका मतलब है कि इस समय तक 7.6 इंच ज्यादा बारिश हो चुकी है। वहीं, पिछले मानसून सीजन में मध्य प्रदेश में औसत 44 इंच बारिश हुई थी।

मध्यप्रदेश के 30 जिलों में बारिश का कोटा पूरा हो चुका है। इन जिलों में भोपाल, राजगढ़, रायसेन, विदिशा, अलीराजपुर, बड़वानी, कटनी, नरसिंहपुर, सिवनी, मंडला, ग्वालियर, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, दतिया, पन्ना, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, रतलाम, मंदसौर, नीमच, आगर-मालवा, भिंड, मुरैना, श्योपुर, सिंगरौली, सीधी, सतना और उमरिया शामिल हैं। कुछ जिलों में बारिश का आंकड़ा 150 प्रतिशत से भी ज्यादा हो चुका है, जबकि श्योपुर में 213 प्रतिशत बारिश हो चुकी है।

गुरुवार को MP के अमरकंटक में 41.0 मिमी, केसली में 34.2 मिमी, मोहगांव में 32.3 मिमी, बिछिया में 28.8 मिमी, जयतपुर में 26.0 मिमी और डिंडौरी में 25.1 मिमी बारिश दर्ज की गई।

94148c89-3f8
94148c89-3f8


ये भी पढ़ें... MP Weather Update: 11 सितंबर से एमपी में बारिश का स्ट्रॉन्ग सिस्टम, जानें मौसम का हाल

एमपी का मौसम पूर्वानुमान

मौसम विभाग के अनुसार, वर्तमान में एक मानसून ट्रफ, डिप्रेशन और साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम सक्रिय है, लेकिन ये प्रदेश से दूर हैं। इसके कारण कुछ जिलों में ही बारिश हो रही है, जबकि अन्य हिस्सों में सूखा बना हुआ है। सम विभाग के अनुसार, इन सिस्टम्स के पास आने पर प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश की स्थिति में बदलाव आ सकता है।

ये भी पढ़ें... त्योहारों के मौसम में रेलवे का तोहफा: भोपाल मंडल से निकलेंगी दो स्पेशल पूजा ट्रेन, जानिए क्या है खास

इन जिलों में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के मुताबिक, मध्यप्रदेश में 12 सितंबर को अनुपपुर, डिंडोरी, मंडला और बालाघाट जिलों में भारी बारिश का अनुमान है। इसके अलावा, भोपाल, विदिशा, रायसेन, सिहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम, बैतूल, बुरहानपुर, खंडवा, खरगौन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, देवास, शाजापुर, आगर, मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुर, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, शहडोल, उमरिया, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, मैहर और पांढुर्णा जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है।

इसके अलावा, कुछ क्षेत्रों में बादल छाने और हल्की बूंदाबांदी की संभावना जताई गई है। यह बारिश मौसम में थोड़ी राहत प्रदान कर सकती है। नागरिकों को मौसम के परिवर्तन के अनुसार सतर्क रहने की सलाह दी गई है। मौसम विभाग ने कृषि कार्यों से जुड़े लोगों को भी तैयार रहने को कहा है।

ये भी पढ़ें... MP Weather Update: मध्यप्रदेश के इन दो जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें आज का मौसम

Tags:
  • मौसम पूर्वानुमान
  • MP Weather update
  • एमपी का मौसम पूर्वानुमान
  • मौसम विभाग
  • बारिश का अलर्ट
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा