MP में नवंबर की सर्दी ने तोड़े कई रिकॉर्ड, भोपाल में 84 सालों में नहीं हुआ ऐसा, दिसंबर में और बढ़ सकती है ठंड

Anjali Dwivedi | Dec 01, 2025, 14:44 IST
Share
mp
mp

मध्य प्रदेश में नवंबर में जबरदस्त सर्दी पड़ी है। भोपाल में इस साल तो पारा 84 साल में सबसे कम पहुंच गया। मौसम विभाग का कहना है कि दिसंबर और जनवरी में और भी कड़ाके की ठंड पड़ेगी।

MP Wearher Update: मध्य प्रदेश में अबकी बार नवंबर में रिकॉर्ड सर्दी पड़ी है। भोपाल में रात का तापमान 5.2 डिग्री तक पहुंच गया। यह पिछले 84 साल में सबसे कम था। इंदौर में 25 साल की सबसे ज्यादा ठंड रिकॉर्ड हुई। दिसंबर का महीना भी ऐसा ही रहने वाला है। मौसम विभाग ने यही अनुमान जताया है।

नवंबर ने तोड़ दिया रिकॉर्ड

नवंबर में सर्दी ने कई पुराने रिकॉर्ड तोड़ दिए है। भोपाल में लगातार 15 दिन शीतलहर चली। 1931 के बाद यह शीतलहर के सबसे ज्यादा दिन थे। 17 नवंबर की रात पारा 5.2 डिग्री तक पहुंच गया। यह भोपाल का ओवरऑल रिकॉर्ड रहा। इससे पहले 1941 में तापमान 6.1 डिग्री था। इंदौर में भी पारा 6.4 डिग्री रहा। 25 साल में पहली बार इतनी ठंड पड़ी।

IMDसीनियर मौसम वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन ने बताया, उत्तरी राज्यों में नवंबर की शुरुआत में ही बर्फबारी हुई। इसलिए ठंडी हवाएं प्रदेश तक पहुंचीं। बाद में हवा की दिशा बदलने से ठंड थोड़ी कम हुई थी।

दिसंबर-जनवरी में कड़ाके की ठंड

एमपी मौसम विभाग के मुताबिक दिसंबर और जनवरी सर्दी के लिए खास है। जैसे जुलाई-अगस्त मानसून के लिए जरूरी होते हैं। वैसे ही इन दो महीनों में ज्यादा ठंड पड़ती है। इन्हीं दो महीने में उत्तर भारत से बर्फीली हवाएं आती हैं। इससे तापमान में भारी गिरावट आती है। पिछले 10 साल का ट्रेंड भी यही बताता है।

ये खबरें भी पढ़ें...

मौसम पूर्वानुमान (1 दिसंबर) : MP में बढ़ेगी ठंड, उत्तर भारत में शीतलहर तो दक्षिण में बारिश का अलर्ट

एमपी विधानसभा का शीतकालीन सत्र एक दिसंबर से, 10 हजार करोड़ का अनुपूरक बजट होगा पेश

दिसंबर में कैसा रहेगा मौसम

मौसम का ट्रेंड बताता है कि दिसंबर में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस आते हैं। उत्तरी हवाएं आने से दिन-रात का तापमान गिरता है, इस बार भी यही अनुमान है।

दिसंबर में कई शहरों में पारा 5 डिग्री से नीचे जा सकता है। 20 दिसंबर के बाद कड़ाके की ठंड शुरू होती है। यह जनवरी तक बनी रहती है।

एमपी सरकार के दो साल पूरे होने पर सर्वे में शामिल होने के लिए फोटो पर करें क्लिक...



इन जिलों में सबसे ज्यादा सर्दी

  • ग्वालियर, चंबल, उज्जैन संभाग में सबसे ज्यादा ठंड होगी।
  • यहां बर्फीली हवाएं सीधे पहुंचेंगी।
  • भोपाल संभाग में सीहोर, विदिशा में ठंड का जोर रहेगा।
  • सागर संभाग में निवाड़ी, छतरपुर, टीकमगढ़, पन्ना में ठंड पड़ेगी।
  • रीवा संभाग के मऊगंज, सीधी, सिंगरौली में तेज ठंड रहेगी।
  • जबलपुर संभाग के मंडला, डिंडौरी में भी ठंड का असर रहेगा।
  • इंदौर संभाग के इंदौर, धार, झाबुआ में भी कड़ाके की ठंड रहेगी।

20-22 दिन चलेगी कोल्ड वेव

मौसम एक्सपर्ट के मुताबिक दिसंबर में कई शहरों में कोल्ड वेव (Madhya Pradesh Cold Wave) चलेगी। जनवरी में यह 20 से 22 दिन तक चल सकती है। सबसे ज्यादा सर्दी उज्जैन, ग्वालियर-चंबल संभाग में होगी।

भोपाल का दिसंबर ट्रेंड

भोपाल में दिन और रात में ठंड रहती है, यहां बारिश का ट्रेंड भी रहा है। पिछले 5 साल से भोपाल दिसंबर में भीग रहा है। इस बार भी बारिश होने के आसार हैं। दिसंबर 1966 में पारा 3.1 डिग्री तक गया था।

यह भोपाल का सबसे कम तापमान है। 2024 में पारा 3.3 डिग्री तक पहुंचा था। दिसंबर में भोपाल में शीतलहर भी चलेगी।

इंदौर का दिसंबर ट्रेंड

इंदौर में रात का तापमान 5 से 8 डिग्री के बीच रहता है। पिछले साल यह 8.6 डिग्री था। दिन का पारा 28 से 31 डिग्री के बीच रहता है। पिछले 4 साल से इंदौर में दिसंबर में बारिश भी हो रही है। दिसंबर 1936 में तापमान 1.1 डिग्री रहा था। यह इंदौर का रिकॉर्ड है।

अन्य बड़े शहरों का हाल

ग्वालियर में सबसे ज्यादा सर्दी पड़ती है। यहां रात का पारा 1.8 से 6.9 डिग्री तक जा चुका है। 1961 में न्यूनतम तापमान 0.4 डिग्री पहुंचा था। जबलपुर में भी सर्दी का असर तेज रहता है। 1902 में रात का तापमान 0.6 डिग्री रहा था। उज्जैन में भी कड़ाके की ठंड रहेगी। 1968 और 1983 में रात का पारा 0.5 डिग्री तक पहुंचा था।

मावठा (बारिश) भी गिरेगा। वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के कारण दिसंबर में मावठा गिरेगा। मावठा यानी सर्दियों की बारिश। इससे दिन में भी सर्दी का असर बढ़ जाएगा। इस बार भी मध्य प्रदेश मौसम पूर्वानुमानकेआसार लगाए जा रहे हैं।

ये खबरें भी पढ़ें...

एमपी में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का आगाज, सीएम मोहन यादव ने किया शुभारंभ, ये है पूरा शेड्यूल

एमपी में आज किसानों-मजदूरों का बड़ा आंदोलन, एमएसपी समेत मांगों को लेकर होगा जमकर प्रदर्शन

Tags:
  • मौसम पूर्वानुमान
  • इंदौर
  • भोपाल
  • मौसम विभाग
  • मध्य प्रदेश
  • उज्जैन
  • एमपी मौसम विभाग
  • IMD
  • मध्य प्रदेश मौसम पूर्वानुमान
  • MP Wearher Update
  • Madhya Pradesh Cold Wave
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच