एमपीसीए प्रेसीडेंट महानआर्यमन बोले- पिता ज्योतिरादित्य सिंधिया को देते हैं हर दिन का अपडेट
Sanjay Gupta | Sept 30, 2025, 23:04 IST
Photograph: (thesootr)
महानआर्यमन सिंधिया, एमपीसीए के युवा प्रेसीडेंट और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के बेटे, ने 30 सितंबर को महिला वर्ल्ड कप से पहले प्रेस कांफ्रेंस की। 15 मिनट की कांफ्रेंस में वह आत्मविश्वास से भरे हुए थे।
INDORE. एमपीसीए के युवा प्रेसीडेंट और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के बेटे महानआर्यमन सिंधिया ने महिला वलर्ड कप शुरू होने के पूर्व 30 सितंबर को प्रेस कांफ्रेंस की। करीब 15 मिनट की इस प्रेस कांफ्रेंस में वह पूरी तरह से कांफिडेंस में दिखे और बहुत ही नपे-तुले शब्दों में क्रिकेट पर अपनी बात रखी।
कई सवालों के उन्होंने संतुलित भाषा में जवाब दिए, जो बताता है कि प्रेसीडेंट के बतौर एक महीने में ही उनका कांफिडेंस बढ़ गया है। इस दौरान उन्होंने पिता को लेकर भी बात साझा की। उल्लेखनीय है कि द सूत्र ही इकलौता मीडिया था जिसने पांच अगस्त को ही खबर ब्रेक की थी महानआर्यमन के तौर पर सिंधिया परिवार की तीसरी पीढ़ी प्रेसीडेंट बनेगी। जिस पर दो सितंबर की एजीएम में मुहर लगी।
ये भी पढ़ें...MPCA प्रेसीडेंट पर युवराज महानआर्यमन सिंधिया की लगी मुहर, उनके सामने कोई विरोधी नहीं, एक पद पर दो फॉर्म
पिता ज्योतिरादित्य सिंधिया के इंदौर मैच देखने आने को लेकर महानआर्यमन ने कहा कि वह दो-तीन मैच के लिए आएंगे। हर दिन का अपडेट मिलता है और उन्हें देते भी है, पूछते रहते हैं कैसे चल रहा है और क्या हो रहा है। उनसे काफी सीख मिलती है, उन्होंने काफी समय एमपीसीए देखा है।
ये भी पढ़ें...MPCA प्रेसीडेंट पद के लिए महानआर्यमन सिंधिया ने लिया फार्म, तीन पदों पर गए अतिरिक्त फार्म
इंदौर को महिला वलर्ड कप के पांच मैच मिले हैं, ग्वालियर को नहीं। इस सवाल पर महानआर्यमन ने कहा कि ग्वालियर स्टेडियम अभी रिनोवेशन में हैं, इसके बाद वहां भी मैच होंगे। लेकिन इंदौर और ग्वालियर में मैच को लेकर संतुलन बनाकर रखेंगे। इंदौर स्टेडियम में और भी सुविधाएं बढ़ाने पर विचार है, ग्वालियर में रिनोवेशन पर जोर है। अभी अन्य शहर में स्टेडियम का कोई विचार नहीं है।
ये भी पढ़ें...MPCA की कमान संभालेंगे युवराज, महानआर्यमन सिंधिया के साथ मैनेजिंग कमेटी में यह नाम
एमपीएल कराने मे जो अनुभव मैनेजमेंट, सुरक्षा को लेकर मिला है उसे यहां यूज कर रहा हूं।
काफी उत्साहित हूं प्रेसीडेंट बनने के बाद इतनी बड़ी जिम्मेदारी मिली, हमारे साथ पूरी टीम है। मिलकर बेहतर काम करेंगे। इससे मप्र का नाम हो और बेहतर अनुभव लेकर टीम लौटें।
कई सवालों के उन्होंने संतुलित भाषा में जवाब दिए, जो बताता है कि प्रेसीडेंट के बतौर एक महीने में ही उनका कांफिडेंस बढ़ गया है। इस दौरान उन्होंने पिता को लेकर भी बात साझा की। उल्लेखनीय है कि द सूत्र ही इकलौता मीडिया था जिसने पांच अगस्त को ही खबर ब्रेक की थी महानआर्यमन के तौर पर सिंधिया परिवार की तीसरी पीढ़ी प्रेसीडेंट बनेगी। जिस पर दो सितंबर की एजीएम में मुहर लगी।
ये भी पढ़ें...MPCA प्रेसीडेंट पर युवराज महानआर्यमन सिंधिया की लगी मुहर, उनके सामने कोई विरोधी नहीं, एक पद पर दो फॉर्म
पिता को हर दिन देते हैं अपडेट
ये भी पढ़ें...MPCA प्रेसीडेंट पद के लिए महानआर्यमन सिंधिया ने लिया फार्म, तीन पदों पर गए अतिरिक्त फार्म
इंदौर और ग्वालियर में बनाएंगे संतुलन
ये भी पढ़ें...MPCA की कमान संभालेंगे युवराज, महानआर्यमन सिंधिया के साथ मैनेजिंग कमेटी में यह नाम
यह भी बोले महानआर्यमन
- अब ई टिकट पर ध्यान है, अधिक से अधिक तकनीक का उपयोग कर सुविधाएं बढ़ाएंगे।
- महिला क्रिकेट पर काफी ध्यान है और इन मैच से काफी बूस्ट मिलेगा।
- अभी कोशिश है कि हर संभाग और जिला स्तर पर जाकर पदाधिकारियों से मिलें और मैदान में क्या चल रहा है इसकी जानकारी लें।
क्रिकेट के इन्फ्रास्ट्रक्चर को बढ़ावा देने पर फोकस है
काफी उत्साहित हूं प्रेसीडेंट बनने के बाद इतनी बड़ी जिम्मेदारी मिली, हमारे साथ पूरी टीम है। मिलकर बेहतर काम करेंगे। इससे मप्र का नाम हो और बेहतर अनुभव लेकर टीम लौटें।
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman