MPPSC से उम्मीदवारों ने की असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा आगे बढ़ाने की मांग

Reena Sharma Vijayvargiya | Updated:
Share
The sootr
The sootr

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग से स्टूडेंट्स ने असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा को आगे बढ़ाने की मांग की है। उम्मीदवारों ने शांतिपूर्ण तरीके से व्यक्तिगत रूप से अपने-अपने आवेदन मप्र लोक सेवा आयोग को सौंपे।

MP News : मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग से स्टूडेंट्स ने असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा को आगे बढ़ाने की मांग की है। उम्मीदवारों ने शांतिपूर्ण तरीके से व्यक्तिगत रूप से अपने-अपने आवेदन मप्र लोक सेवा आयोग को सौंपे। इस दौरान पुलिस प्रशासन ने भी छात्रों को सहयोग किया। सभी ने एमपीपीएससी से सहायक प्राध्यापक परीक्षा 2024 को स्थगित करके तिथि आगे बढ़ाने की मांग की है।

1800 से ज्यादा पदों के लिए होनी है परीक्षा

लोक सेवा आयोग द्वारा असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा-2024 के इंटरव्यू इसी साल होने वाले हैं। 1800 से ज्यादा पदों के लिए यह परीक्षा दो चरणों में 1 जून व 29 जुलाई को होनी है। इसके अलावा, स्टेट इंजीनियरिंग सर्विस सहित अन्य परीक्षाएं भी इसी साल होंगी। इन सबके इंटरव्यू भी इसी वर्ष के अंत तक होने वाले हैं। पीएससी ने जून 2026 तक 100 फीसदी बैकलॉग खत्म करने पर काम शुरू कर दिया है। पीएससी की परीक्षा 1 जून को होनी है, लेकिन इसके पहले साल 2022 के सभी यानी 1669 पदों के इंटरव्यू होंगे।

ये खबर भी पढ़ें : MPPSC असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती 2024 | PG डिग्री और 55% अंक विवाद पर मिला अहम जवाब

उम्मीदवारों ने की अपील

असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा के उम्मीदवार स्टूडेंट्स ने मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग से अपील करते हुए कहा:
"हमेशा छात्रों के हितों को ध्यान में रखते हुए निर्णय लेने वाले एमपीपीएससी विभाग से इस बार भी निवेदन है कि इस परीक्षा को आगे बढ़ाया जाए, जिससे अधिकतम एवं योग्य उम्मीदवारों को इस परीक्षा में शामिल होने का अवसर प्राप्त हो सके।"

ये खबर भी पढ़ें : MPPSC प्रोफेसर-असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती में महिलाओं के साथ भेदभाव, लास्ट डेट दो हफ्ते बढ़ाने HC का आदेश

सितंबर-अक्टूबर माह में हो परीक्षा

उम्मीदवारों ने 1 जून 2025 से प्रस्तावित सहायक प्राध्यापक परीक्षा को सितंबर-अक्टूबर माह तक आगे बढ़ाने और अगस्त माह तक फॉर्म भरने का मौका दिए जाने का प्रस्ताव रखा है। स्टूडेंट्स ने इस परीक्षा को आगे बढ़ाने की मांग के लिए कई कारण बताए हैं, जो इस प्रकार हैं:

  1. यूजीसी नेट जून 2025 की परीक्षा में उत्तीर्ण छात्रों को भी इस परीक्षा में शामिल होने का अवसर प्राप्त हो जाएगा।
  2. सैकड़ों नेट/नेट क्वालिफाई अभ्यर्थियों का अभी पोस्ट ग्रेजुएशन का अंतिम सेमेस्टर बाकी है। परीक्षा आगे बढ़ाने से उन छात्रों को भी इस परीक्षा में शामिल होने का अवसर मिल जाएगा।
  3. सहायक प्राध्यापक परीक्षा साल 2022 की प्रक्रिया अभी पूर्ण नहीं हुई है, जिसके कारण 2022 की परीक्षा में चयनित होने वाले छात्र 2025 की परीक्षा में भी शामिल होंगे। हो सकता है कि वे दोनों परीक्षाओं में चयन लेकर एक सीट बर्बाद करें।
ये खबर भी पढ़ें : Mppsc : असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती-2024 के इंटरव्यू इसी साल, 1 जून को पीएससी की परीक्षा

  1. 9 से 14 जून के मध्य राज्य सेवा 2025 की मुख्य परीक्षा प्रस्तावित है, बहुत से अभ्यर्थी दोनों परीक्षाओं में शामिल होंगे, जिसके कारण उनकी पढ़ाई प्रभावित हो रही है।
  2. अभी सीएसआईआर नेट की परीक्षा का अंतिम परिणाम नहीं आया है।
  3. सहायक प्राध्यापक साल 2022 की परीक्षा के कुछ विषयों में पदों से तीन गुना योग्य उम्मीदवार भी नहीं मिल पाए हैं।
ये खबर भी पढ़ें : MPPSC की इस परीक्षा से जुड़ा मामला फिर High Court पहुंचा | क्यों हो रही ये लापरवाही ?

30 मई तक होने हैं 35 विषयों के इंटरव्यू

असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा-2022 के सभी 35 विषयों के इंटरव्यू 30 मई तक पूरे किए जाएंगे। चयन सूची भी जारी की जाएगी। वैसे भी राज्य सेवा परीक्षा-2023, 2024 व 2025 के इंटरव्यू भी इसी साल करवाने का शेड्यूल पीएससी पहले ही जारी कर चुका है।

Tags:
  • MP News
  • PSC
  • Indore
  • MPPSC
  • madhyapradesh
  • mppsc
  • indorenews
अनुशासनहीनता पर हटाए गए थे अभय चौधरी, अब उन्हें ही बना दिया अनुशासन समिति का सदस्य, हेमंत खंडेलवाल बोले- मुझे नहीं पता था

By Ramanand Tiwari

अनुशासनहीनता पर हटाए गए थे अभय चौधरी, अब उन्हें ही बना दिया अनुशासन समिति का सदस्य, हेमंत खंडेलवाल बोले- मुझे नहीं पता था
दो बार रहीं जिला प्रमुख, अब वार्ड चुनाव में मिली शिकस्त; सुशील पलाड़ा की हार से बदले अजमेर की सियासत के समीकरण

By Jageshwar Prasad

दो बार रहीं जिला प्रमुख, अब वार्ड चुनाव में मिली शिकस्त; सुशील पलाड़ा की हार से बदले अजमेर की सियासत के समीकरण
MP में नए साल पर 13 जिलों के कलेक्टरों का होगा प्रमोशन! रुचिका चौहान बनेंगी सचिव, 12 को अपर सचिव पद

By Amresh Kushwaha

MP में नए साल पर 13 जिलों के कलेक्टरों का होगा प्रमोशन! रुचिका चौहान बनेंगी सचिव, 12 को अपर सचिव पद
उदयपुर CMHO में टेंडर गड़बड़ी का मामला: 16 सितंबर से चल रही एसीबी की प्राथमिक जांच अब तक अधूरी, रिपोर्ट का इंतजार

By Jageshwar Prasad

उदयपुर CMHO में टेंडर गड़बड़ी का मामला: 16 सितंबर से चल रही एसीबी की प्राथमिक जांच अब तक अधूरी, रिपोर्ट का इंतजार
मध्य प्रदेश पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा टली, 7.50 लाख उम्मीदवारों को अब करना होगा इतना इंतजार

By Sanjay Gupta

मध्य प्रदेश पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा टली, 7.50 लाख उम्मीदवारों को अब करना होगा इतना इंतजार
डीजीपी कैलाश मकवाना को मिल सकता है 3 महीने का एक्सटेंशन! बढ़ा कार्यकाल तो वरुण कपूर रेस से होंगे बाहर, पंकज श्रीवास्तव की होगी एंट्री

By Amresh Kushwaha

डीजीपी कैलाश मकवाना को मिल सकता है 3 महीने का एक्सटेंशन! बढ़ा कार्यकाल तो वरुण कपूर रेस से होंगे बाहर, पंकज श्रीवास्तव की होगी एंट्री
अजमेर के प्रॉपर्टी कारोबारी को गैंगस्टर के नाम से धमकी, 12 करोड़ के लेनदेन का विवाद

By Jyoti Mahender Bhardwaj

अजमेर के प्रॉपर्टी कारोबारी को गैंगस्टर के नाम से धमकी, 12 करोड़ के लेनदेन का विवाद