MPPSC ने राज्य सेवा परीक्षा 2026 में प्री के अंक बढ़ाए, एक तिहाई नेगेटिव मार्किंग की सूचना जारी

Sanjay Gupta | Published:
Share
mppsc
mppsc state service exam 2026

MPPSC ने राज्य सेवा परीक्षा 2026 के पैटर्न में बदलाव किया है। अब प्री परीक्षा में 300 अंक का पेपर होगा और गलत उत्तर पर एक तिहाई अंक काटे जाएंगे।

Indore. मप्र लोक सेवा आयोग ने राज्य सेवा परीक्षा 2026 के परीक्षा पैटर्न को लेकर औपचारिक सूचना जारी कर दी है। इस संबंध में द सूत्र ने पहले ही खुलासा कर दिया था कि अब प्री में नेगेटिव मार्किंग शुरू की जाएगी। साथ ही बताया था कि अब कितने अंक काटे जाएंगे।

प्री में अब 200 की जगह 300 अंक का पेपर

प्री परीक्षा में सामान्य अध्ययन का प्रश्नपत्र जो अभी 200 अंक (100 प्रश्न) का होता था। वह अब 300 अंक का कर दिया गया है। अब इसमें एक प्रश्न 2 अंक की जगह 3 अंक का होगा। इसी तरह सी सेट यानी सामान्य अभिरूचि परीक्षण का प्रश्नपत्र भी अब सौ प्रश्न लेकिन 300 अंक का होगा। इन्हें करने के लिए दो-दो घंटे का समय रहेगा।

mppsc
mppsc


MPPSC अध्यक्ष ने सीएम डॉ. मोहन यादव को बताया, एक साल में 2844 पदों पर की भर्ती

गलत उत्तर पर एक तिहाई अंक कटेंगे

यह प्रश्न पत्र 200 की जगह 300 अंक करने की सीधी वजह है कि इससे अंकों के कैलकुलेशन में आसानी हो। गलत उत्तर देने पर एक तिहाई अंक ही कटेंगे। जैसा कि द सूत्र ने पहले ही खुलासा कर दिया था। पहले 200 अंक का प्रश्नपत्र होने पर समस्या आ रही थी कि एक प्रश्न दो अंक का होने से गलत उत्तर के एक तिहाई अंक कटने पर यह 0.66 अंक कटते। लेकिन अब 3 अंक का प्रश्न होने पर एक तिहाई अंक कटने पर सीधे-सीधे 1 अंक कटेगा। इससे कैलकुलेशन आसान रहेगा। इसलिए प्रश्नपत्र में हर प्रश्न को अब दो की जगह 3 अंक का कर दिया गया है।

एमपी पीएससी ने 2023-24 का परीक्षा कैलेंडर एक साल पहले किया घोषित, 13 परीक्षाओं के संभावित समय बताए

इससे गुणवत्ता बढ़ेगी, कटआफ कम होगा

जानकारों का कहना है कि इससे गुणवत्ता बढ़ेगी और जो अभी कटऑफ 80 फीसदी तक जा रहा था इसमें भी कमी आएगी। कारण यह है कि अब उम्मीदवार तुक्का लगाने से हिचकेंगे, जिससे पढ़ने वाले उम्मीदवार को इसका लाभ होगा।

एमपी पीएससी एडीपीओ परीक्षा-2021 की तारीख एक बार फिर आगे बढ़ी, अब 16 अक्टूबर को एग्जाम

एमपी पीएससी 2023 के रिजल्ट का इंतजार बरकरार, 2024 के होंगे परिणाम जारी

राज्य सेवा परीक्षा में केवल 155 पद आए हैं

इस बार मध्यप्रदेश राज्य सेवा परीक्षा में केवल 155 पद आए हैं। इसके पहले 2025 में 158 पद और 2024 में केवल 110 पद ही आए थे। इसके चलते उम्मीदवारों में निराशा है। हालांकि इस बार राज्य वन सेवा का भी नोटिफिकेशन आया है। लेकिन इसमें भी केवल 36 पद है जिसमें वन संरक्षक के केवल 6 पद है। वहीं वन क्षेत्रपाल के 30 पद है जो पूरे बैकलाग के हैं। इसमें एससी के लिए 10 और एसटी के लिए 20 पद है। अनारक्षित व ओबीसी के लिए कोई पद नहीं है।

Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • मप्र लोक सेवा आयोग
  • राज्य सेवा परीक्षा
  • द सूत्र
  • mppsc
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर