Murder : इंदौर में 70 वर्षीय पति ने की 65 वर्षीय पत्नी की हत्या, घटना के बाद खुद ने भी दे दी जान

Reena Sharma Vijayvargiya | Apr 04, 2025, 18:00 IST
Share
The sootr
The sootr

शुक्रवार को इंदौर के अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र की सिल्वर पैलेस कॉलोनी निवासी 65 वर्षीय सीमा खत्री को उन्हीं के 70 वर्षीय पति ताराचंद खत्री ने कैंची से कई वार किए जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई।

MP News : शुक्रवार को इंदौर के अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र की सिल्वर पैलेस कॉलोनी निवासी 65 वर्षीय सीमा खत्री को उन्हीं के 70 वर्षीय पति ताराचंद खत्री ने कैंची से कई वार किए जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई। कैंची से वार करने के बाद आरोपी ताराचंद खुद भी अपने तीन मंजिला मकान की छत से नीचे कूद गए, जिन्हें घायल अवस्था में अस्पताल ले जाया गया है। हत्या की वजह लंबे समय से पारिवारिक कलह एवं आरोपी पति की बिगड़ी मानसिक स्थिति बताई जा रही है। हादसे की सूचना मिलते ही एसीपी व टीआई अन्नपूर्णा पुलिस टीम सहित मौके पर पहुंचे।

ये खबर भी पढ़ें : Kolkata Doctor Case: Murder के बाद कपड़े धोकर मिटाए सबूत #shorts

पुलिस कर रही है पूछताछ

अन्नपूर्णा इलाके में हुए इस हादसे के बाद पहले 70 वर्षीय पति ताराचंद, फिर उनकी 65 वर्षीय पत्नी सीमा को पास के अस्पताल में ले जाया गया। यहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। दोनों बुज़ुर्ग सिल्वर पैलेस कॉलोनी में बेटे और बहू के साथ रहते थे। पुलिस बहू, बेटे और पड़ोसियों से पूछताछ कर रही है।

ये खबर भी पढ़ें : Murder : रिलेशन के बीच आई दोस्त तो हॉस्टल में ही कर दी हत्या

ये खबर भी पढ़ें : Dewas Murder : कलयुगी बेटे ने की डंडा मार कर पिता की हत्या

काम पर गया था बेटा

The sootr
The sootr

जानकारी के मुताबिक बुज़ुर्ग दंपती की बहू कचरा फेंकने गई थी। इस दौरान विवाद के बाद ताराचंद खत्री ने पत्नी सीमा पर कैंची से हमला किया और इसके बाद गुस्से में चौथी मंजिल से छलांग लगाकर कूद गए। पुलिस के मुताबिक ताराचंद के बेटे हरीश की जूते की दुकान है। सुबह वह दुकान पर चला गया था और घटना की सूचना बहू ने अपने पति को दी और वे घर पहुंचे।

ये खबर भी पढ़ें: Indore में नहीं थम रहा कृषि महाविद्यालय का विवाद | तीन दिन से चल रही है भिड़ंत

दोनों के बीच हुई कहासुनी

जानकारी के मुताबिक इंदौर में हुए इस घटनाक्रम के दौरान बुज़ुर्ग पति ने पत्नी की हत्या करने के बाद उन्हें देखा और जब पाया कि सांस नहीं चल रही है तो फिर वे घर की चौथी मंजिल से कूद गए। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी।

Tags:
  • Indore
  • murder
  • madhyapradesh
  • mpnews
  • 4 murder accused arrested
  • breaking
  • 70+ senior citizens
  • mpnewstoday
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच