लव अफेयर में पति की हत्या, नाबालिग पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर दिया वारदात को अंजाम

Reena Sharma Vijayvargiya | Apr 17, 2025, 17:17 IST
Share
The sootr
The sootr

मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले से एक दिल को झकझोर देने वाली खबर सामने आई है। यहां एक 25 वर्षीय युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई और सबसे दर्दनाक बात ये है कि इस जुर्म में शामिल थी उसकी अपनी नाबालिग पत्नी।

MP News : मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक 25 वर्षीय युवक की हत्या उसकी नाबालिग पत्नी ने अपने प्रेमी और दो अन्य सहयोगियों की मदद से कथित रूप से चाकू से कई वार कर की। पुलिस के अनुसार, आरोपी लडक़ी ने घटना के बाद अपने प्रेमी को वीडियो कॉल पर मृतक की लाश भी दिखाई।

बुरहानपुर के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और उनके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि क्या नाबालिग लडक़ी का विवाह कानूनी उम्र से पहले हुआ था। यदि ऐसा पाया जाता है, तो उसके परिवार के खिलाफ बाल विवाह अधिनियम के तहत भी कार्रवाई की जा सकती है। शाहपुर कस्बे के निवासी राहुल कुमार उर्फ राजेंद्र पांडे की पहचान एक युवक के रूप में हुई है जिसकी हाल ही में मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, राहुल की शादी चार महीने पहले एक नाबालिग लडक़ी से हुई थी।

ये खबर भी पढ़ें : Durg Rape and Murder Case : गुनहगार कोई और...! नार्को टेस्ट की मांग

युवक का शव बरामद

बुरहानपुर के सिटी सुपरिटेंडेंट (सीएसपी) गौरव पाटिल ने बताया कि 13 अप्रैल को इंदौर-इच्छापुर हाईवे पर स्थित बुरहानपुर आईटीआई कॉलेज के पास झाडिय़ों में एक युवक का शव बरामद हुआ था। जांच में खुलासा हुआ कि राहुल एक दिन पहले अपनी पत्नी के साथ खरीदारी करने निकला था, जिसके बाद वह लापता हो गया। यही बात संदेह का कारण बनी।

ये खबर भी पढ़ें : Murder : इंदौर में 70 वर्षीय पति ने की 65 वर्षीय पत्नी की हत्या, घटना के बाद खुद ने भी दे दी जान

साजिश और हत्या की वारदात

सीएसपी पाटिल के अनुसार, हत्या की साजिश पहले से रची गई थी, जिसमें राहुल की पत्नी और उसके 23 वर्षीय प्रेमी युवराज पाटिल शामिल थे। इस योजना में 22 वर्षीय ललित पाटिल और एक नाबालिग लडक़ा भी सहयोगी थे।

ये खबर भी पढ़ें : Kolkata Doctor Case: Murder के बाद कपड़े धोकर मिटाए सबूत #shorts

घटना का विवरण

घटना वाले दिन, जब सभी लोग खरीदारी करके लौट रहे थे, तभी लडक़ी ने जानबूझकर आईटीआई कॉलेज के पास सडक़ पर अपनी चप्पल गिरा दी और राहुल से बाइक रोकने को कहा। उसने पहले ही देख लिया था कि ललित और उसका नाबालिग साथी पीछे आ रहे हैं। जैसे ही राहुल ने बाइक रोकी, ललित और नाबालिग ने उस पर हमला बोल दिया। इसी बीच लडक़ी ने भी बीयर की टूटी बोतल से राहुल पर वार किया।

ये खबर भी पढ़ें : Dewas Murder : कलयुगी बेटे ने की डंडा मार कर पिता की हत्या

चारों आरोपी गिरफ्तार

जांच अधिकारी ने बताया कि पूछताछ के दौरान सभी आरोपियों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। सीएसपी ने बताया, युवराज ने इस हत्या की योजना बनाई थी और लडक़ी से इसे अंजाम देने को कहा, क्योंकि नाबालिग होने की वजह से उसे सजा कम मिलने की उम्मीद थी। फोन रिकॉर्ड्स और चैट्स से यह साफ हो गया है कि यह एक सोची-समझी साजिश थी। सभी चारों के खिलाफ बीएनएस की संबंधित धाराओं के तहत हत्या और आपराधिक साजिश का मामला दर्ज किया गया है। बुधवार को उन्हें अदालत में पेश किया गया, जहां दो बालिग आरोपियों को पुलिस रिमांड में भेजा गया, जबकि नाबालिगों को बाल सुधार गृह भेज दिया गया।

एमपी न्यूज हिंदी

Tags:
  • murder
  • वारदात
  • सीएसपी
  • बुरहानपुर
  • एमपी न्यूज हिंदी
  • आईटीआई
  • dewas murder
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा