मूसा गैंग के डर से लापता विधायक प्रदीप पटेल बीजेपी से नाराज, खंडेलवाल बोले- चिंता करना पार्टी की जिम्मेदारी
Amresh Kushwaha | Feb 12, 2026, 13:20 IST
musa gang fear bjp mla pradeep patel missing case madhya pradesh politics
मध्य प्रदेश के भाजपा विधायक प्रदीप पटेल मूसा गैंग के डर से पिछले एक महीने से अंडरग्राउंड हैं। उन्होंने अपनी ही पार्टी पर अनदेखी के आरोप लगाए हैं। जानें क्या है पूरा मामला...
मध्यप्रदेश की सियासत में इन दिनों मूसा गैंग की दहशत और एक विधायक के गायब होने की खबर सुर्खियों में है। मऊगंज से बीजेपी विधायक प्रदीप पटेल पिछले एक महीने से अंडरग्राउंड हैं। अब उन्होंने अपना दर्द सबके सामने रखा है। उनका कहना है कि पार्टी और सरकार ने उनकी अनदेखी की है।
विधायक पटेल की सबसे बड़ी नाराजगी अपनी ही पार्टी से है। उन्होंने कहा कि दुख इस बात का है कि इतनी बड़ी घटना होने के बाद भी सत्ता या संगठन के किसी बड़े नेता ने मेरा हाल-चाल नहीं लिया है।
उन्होंने स्पष्ट किया कि घटना के दो दिन बाद तक उनका फोन चालू था, लेकिन किसी ने संपर्क नहीं किया। विधायक के अनुसार, यदि उनका फोन बंद भी था, तो उनके गनमैन या पीएसओ के जरिए उनसे संपर्क साधा जा सकता था।
विधायक के आरोपों के बाद बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने स्थिति स्पष्ट की है। खंडेलवाल ने कहा कि पार्टी और सरकार दोनों ही इस मामले को लेकर बेहद चिंतित (Concerned) हैं।
उन्होंने बताया कि संगठन लगातार विधायक से संपर्क करने की कोशिश कर रहा है, लेकिन उनका नंबर बंद आ रहा है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जिले के पदाधिकारी उनके संपर्क में हैं। उन्होंने आगे कहा कि विधायक की सुरक्षा व चिंता करना पार्टी की प्राथमिक जिम्मेदारी है।
एक तरफ जहां रीवा एसपी दिलीप सोनी मूसा गैंग के अस्तित्व से इनकार कर रहे हैं, वहीं मंगलवार, 10 फरवरी की रात को सड़कों पर 'मूसा' (Musa) लिखी एक सफेद गाड़ी दौड़ती नजर आई है। इस गाड़ी का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए सतना नंबर की इस गाड़ी को पकड़ा है। इसे लकी अंसारी नाम का युवक चला रहा था। सीएसपी राजीव पाठक के मुताबिक, ड्राइवर का कहना है कि वह दिवंगत पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला का प्रशंसक है। इसलिए उसने गाड़ी पर 'मूसा' लिखवाया था।
ये खबर भी पढ़िए...
News Strike : मूसा गैंग के डर से लापता हुए विधायक, द सूत्र ने ढूंढ निकाला, दिलचस्प है पूरा मामला
इंदौर के मूसाखेड़ी इलाके में 25 करोड़ की सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों को नोटिस
इंदौर के मूसाखेड़ी में अवैध रुप से भरी जा रही गैस टंकियां फटी, दो लोग घायल
मऊगंज TI ने कहा- मुझे और कॉन्स्टेबल को मूसा गैंग से खतरा, 50 लोगों ने थाने में किया घेराव
डर के साए में विधायक और उनका परिवार
विधायक प्रदीप पटेल ने एक प्रतिष्ठित मीडिया हाउस से बातचीत में अपना दर्द छलका है। उनका कहना है कि उन पर जानलेवा हमला हुआ था। इसके बाद से वे और उनका परिवार पिछले एक महीने से लगातार डर के साए में जी रहे हैं। विधायक ने भावुक होते हुए कहा कि मूसा गैंग उन्हें जान से मारने और क्षेत्र में उपचुनाव कराने की धमकी दे रही थी। इसी खौफ के कारण उन्हें छिपने पर मजबूर होना पड़ा है।
बीजेपी से नाराज विधायक
उन्होंने स्पष्ट किया कि घटना के दो दिन बाद तक उनका फोन चालू था, लेकिन किसी ने संपर्क नहीं किया। विधायक के अनुसार, यदि उनका फोन बंद भी था, तो उनके गनमैन या पीएसओ के जरिए उनसे संपर्क साधा जा सकता था।
विधायक की सुरक्षा हमारी जिम्मेदारी- खंडेलवाल
उन्होंने बताया कि संगठन लगातार विधायक से संपर्क करने की कोशिश कर रहा है, लेकिन उनका नंबर बंद आ रहा है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जिले के पदाधिकारी उनके संपर्क में हैं। उन्होंने आगे कहा कि विधायक की सुरक्षा व चिंता करना पार्टी की प्राथमिक जिम्मेदारी है।
सड़कों पर दिखी मूसा लिखी गाड़ी
पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए सतना नंबर की इस गाड़ी को पकड़ा है। इसे लकी अंसारी नाम का युवक चला रहा था। सीएसपी राजीव पाठक के मुताबिक, ड्राइवर का कहना है कि वह दिवंगत पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला का प्रशंसक है। इसलिए उसने गाड़ी पर 'मूसा' लिखवाया था।
ये खबर भी पढ़िए...
News Strike : मूसा गैंग के डर से लापता हुए विधायक, द सूत्र ने ढूंढ निकाला, दिलचस्प है पूरा मामला
इंदौर के मूसाखेड़ी इलाके में 25 करोड़ की सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों को नोटिस
इंदौर के मूसाखेड़ी में अवैध रुप से भरी जा रही गैस टंकियां फटी, दो लोग घायल
मऊगंज TI ने कहा- मुझे और कॉन्स्टेबल को मूसा गैंग से खतरा, 50 लोगों ने थाने में किया घेराव
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA