नरेंद्र सिंह तोमर ने मांगी माफी: कुशवाह समाज को लेकर दिए बयान पर बोले- अपने शब्द वापस लेता हूं

Sourabh Bhatnagar | Aug 05, 2026, 11:13 IST
Share
Narendra Singh Tomar apologizes kushwaha community
Narendra Singh Tomar apologizes kushwaha community

मध्य प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने कुशवाह समाज से अपने विवादित बयान को लेकर माफी मांग ली है। मुरैना में एक कार्यक्रम के दौरान तोमर ने “कुशवाहा समाज गुलाटी मारता है” जैसी टिप्पणी की थी।

मध्य प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने आखिरकार कुशवाह समाज से अपने बयान को लेकर माफी मांग ली है।

मुरैना में एक कार्यक्रम के दौरान तोमर के कुशवाह समाज गुलाटी मारता है वाले बयान पर काफी विवाद हुआ था। कुशवाह समाज ने इसे अपने सम्मान से जोड़ते हुए आपत्ति जताई थी।

अब दतिया में भाजपा की हार के बाद बदले सियासी माहौल के बीच नरेंद्र तोमर की यह माफी सामने आई है। यह पूरा मामला एक बार फिर दिखाता है कि चुनावी दौर में नेताओं के शब्द कितने अहम होते हैं और उनका असर नतीजों तक दिखाई दे सकता है।

क्या बोले तोमर

उन्होंने एक पत्र जारी कर कहा कि उनके मन में कुशवाह समाज के प्रति कभी कोई गलत भावना नहीं रही है।

तोमर ने लिखा कि वह मुरैना भाजपा जिलाध्यक्षकमलेश कुशवाह के घर एक पारिवारिक कार्यक्रम में गए थे। उसी दौरान बातचीत के बीच कुछ बातें हुई थीं। उन्होंने कहा कि कुशवाह समाज के साथ उनके पुराने और पारिवारिक संबंध हैं और वह हमेशा समाज का सम्मान करते रहे हैं।

तोमर ने कहा कि अगर उनके शब्दों से किसी को तकलीफ पहुंची है तो वह अपने शब्द वापस लेते हैं और इसके लिए खेद व्यक्त करते हैं।

cc986ea9-b97
cc986ea9-b97


मुरैना में दिया था विवादित बयान

विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर मुरैना पहुंचे थे। वहां उन्होंने कुशवाह समाज के एक कार्यक्रम को संबोधित किया था। उन्होंने कहा था कि भाजपा (भारतीय जनता पार्टी) हमेशा समाज के प्रति समर्पित रही है। वहीं, कुशवाह समाज बीच-बीच में इधर-उधर होता रहा है। इसी वजह से समाज की विश्वसनीयता कमजोर हुई है।

7864a0ab-065
7864a0ab-065


यह कार्यक्रम शुक्रवार, 31 जुलाई को शिवनगर इलाके में हुआ था। भाजपा जिलाध्यक्ष कमलेश कुशवाह के घर पर अभिनंदन समारोह रखा गया था। तोमर का यह बयान वहीं दिया गया था। कार्यक्रम का वीडियो कुछ ही घंटों में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसके बाद से यह मामला लगातार चर्चा में बना हुआ है।

कालीचरण का दिया उदाहरण

विधानसभा अध्यक्ष तोमर ने अपनी बात समझाने के लिए एक उदाहरण दिया था। उन्होंने भाजपा नेता कालीचरण का जिक्र किया
था। कहा था कि कालीचरण ने पार्टी में अपना खूंटा गाड़कर रखा। इसी वजह से पार्टी ने उन पर भरोसा दिखाया। कालीचरण को तीन बार विधायक का टिकट मिला, यह बात तोमर ने याद दिलाई।

221f0782-9d9
221f0782-9d9


तोमर ने आगे कहा कि निष्ठा रखने वालों को सम्मान जरूर मिलता है। जो कार्यकर्ता संगठन के प्रति वफादार रहता है, उसका कद बढ़ता है। उनके अनुसार निधन के बाद भी ऐसे लोगों की पहचान बनी रहती है। यही बात उन्होंने कार्यक्रम में मौजूद लोगों को समझाई।



जिलाध्यक्ष ने दी सफाई

बयान वायरल होते ही सियासी हलचल तेज हो गई। कई नेताओं ने इस पर सवाल उठाना शुरू कर दिया। इसके बाद भाजपा जिलाध्यक्ष कमलेश कुशवाह सामने आए। उन्होंने कहा कि तोमर का आशय पूरे समाज से नहीं था।

cf8ea703-7da
cf8ea703-7da


कुशवाह ने साफ किया कि यह संदेश सिर्फ पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए था। उनका कहना था कि संगठन के प्रति समर्पण जरूरी होता है। जो कार्यकर्ता निष्ठा से काम करता है, उसे ही पद मिलता है। यही बात तोमर कहना चाहते थे, ऐसा उन्होंने बताया।

इसके बावजूद कई लोगों ने सफाई को पूरी तरह स्वीकार नहीं किया। सोशल मीडिया पर लोग अलग-अलग तरह की प्रतिक्रिया देते रहे। कुछ लोगों ने सफाई को सही ठहराया, तो कुछ ने इसे बहाना बताया।

ये खबरें भी पढ़ें…

खूंटा गाड़कर रहो तो मिलेगा सम्मान... कुशवाह समाज पर नरेंद्र सिंह तोमर के बयान से बवाल

तत्काल सस्पेंड करो...ग्वालियर में भूमिपूजन करने गए मंत्री नारायण सिंह कुशवाह अफसरों पर भड़के

जन्मदिन पर सीएम, BJP नेताओं के साथ फोटो लगाने वाला गुंडा राकेश कुशवाह जुआ खेलते पकड़ाया

दतिया उपचुनाव में कुशवाह से लेकर ब्राह्मण तक, हर वर्ग को रिझाने भाजपा-कांग्रेस की तैनाती

Tags:
  • नरेंद्र सिंह तोमर
  • मुरैना
  • विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब

By VINAY VERMA

अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब
RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान

By Ashish Bhardwaj

RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान