संसद में BJP सांसद ने ही उठाया अवैध रेत खनन का मुद्दा, साबरमती तर्ज पर नर्मदा के विकास की मांग

Vikram Jain | Published:
Share
narmada river conservation illegal sand mining
बीजेपी सांसद दर्शन सिंह चौधरी। Photograph: (the sootr)

लोकसभा में शून्यकाल के दौरान बीजेपी सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने कहा कि नर्मदा नदी वर्तमान में अवैध रेत खनन, औद्योगिक कचरे और संरक्षण के अभाव के कारण गंभीर संकट का सामना कर रही है। उन्होंने सरकार से ठोस कदम उठाने की मांग की है।

BHOPAL. मध्य प्रदेश में नर्मदा नदी (Narmada River) के अवैध रेत खनन (Illegal Sand Mining) और औद्योगिक इकाइयों (Industrial Waste) से हो रहे प्रदूषण को लेकर राजनीतिक बहस तेज हो गई है। जहां विपक्ष लगातार सरकार पर नर्मदा के दोहन का आरोप लगाता रहा है, वहीं अब बीजेपी के सांसद ने ही इस मुद्दे को संसद में उठा दिया।

संसद में लगा जय नर्मदा मैया का जयकारा

होशंगाबाद (अब नर्मदापुरम) से बीजेपी सांसद दर्शन सिंह चौधरी (MP Darshan Singh Chaudhary) ने लोकसभा में शून्यकाल (Zero Hour) के दौरान नर्मदा नदी के संरक्षण को लेकर चिंता व्यक्त की। चौधरी ने सदन में "जय नर्मदा मैया" का जयकारा लगाते हुए कहा कि नर्मदा केवल एक नदी नहीं, बल्कि मध्य प्रदेश और गुजरात (Gujarat) की जीवनरेखा (Lifeline) है।

ये खबर भी पढ़ें...

मंत्री प्रहलाद पटेल का X अकाउंट हैक, आपत्तिजनक पोस्ट से मचा हड़कंप

नर्मदा के संरक्षण के लिए ठोस कदम जरूरी

सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने कहा कि धार्मिक और आर्थिक दृष्टि से नर्मदा का महत्व अत्यधिक है, लेकिन वर्तमान में यह नदी अवैध रेत खनन, औद्योगिक कचरे और संरक्षण के अभाव के कारण संकट में है। उन्होंने जल मंत्रालय (Ministry of Water Resources) से अपील की कि सेंट्रल वॉटर कमीशन (Central Water Commission) के संसाधनों का उपयोग कर नर्मदा नदी की स्थिति पर एक विस्तृत रिपोर्ट तैयार की जाए।

ये खबर भी पढ़ें...

महाकुंभ 2025: सिर्फ खजुराहो तक ही जाएगी डॉ. अंबेडकर नगर-प्रयागराज एक्सप्रेस, जानें कारण

सरकार से मांग

  • नर्मदा नदी में गिरने वाले औद्योगिक कचरे की जांच की जाए।
  • सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट की प्रभावशीलता की समीक्षा की जाए।
  • अवैध रेत खनन को रोकने के लिए सख्त कानून लागू किए जाएं।
  • नर्मदा जल को पीने योग्य (Fit for Human Consumption) बनाए रखने के लिए प्राइवेट उद्योगों की जवाबदेही तय की जाए।
  • साबरमती रिवरफ्रंट की तर्ज पर नर्मदा का विकास

नर्मदा संरक्षण को देनी चाहिए प्राथमिकता

सांसद चौधरी ने सुझाव दिया कि साबरमती रिवरफ्रंट (Sabarmati Riverfront) की तर्ज पर नर्मदापुरम (Narmadapuram) में एक विश्वस्तरीय नर्मदा रिवरफ्रंट विकसित किया जाए। इसके लिए एक ठोस संस्थागत ढांचा तैयार कर संरक्षण उपायों को प्रभावी ढंग से लागू किया जाना चाहिए। साथ ही सांसद चौधरी ने गोस्वामी तुलसीदास द्वारा वर्णित नर्मदा नदी के महत्व को भी रेखांकित किया और कहा कि नर्मदा एकमात्र ऐसी नदी है जिसकी परिक्रमा की जाती है। इसलिए, सरकार को नर्मदा के संरक्षण को सर्वोच्च प्राथमिकता देनी चाहिए।

ये खबर भी पढ़ें...

BMHRC की दवाओं की सूची में बदलाव, गैस पीड़ितों को नहीं मिल रही ये मेडिसिन

मध्य प्रदेश हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, अब EWS अभ्यर्थियों को मिलेगी 5 साल की आयु सीमा छूट

Tags:
  • भोपाल न्यूज
  • मध्य प्रदेश
  • नर्मदापुरम न्यूज
  • अवैध रेत खनन
  • दर्शन सिंह चौधरी
  • Narmada River
  • नर्मदा नदी
  • Narmada conservation
  • नर्मदा संरक्षण
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर