कहां गुम हो रही बेटियां, नरसिंहपुर जिले की यह तस्वीर हैरान कर देगी

Amresh Kushwaha | Feb 03, 2026, 17:56 IST
Share
narsinghpur missing women girls
narsinghpur missing women girls

पिछले एक महीने में नरसिंहपुर जिले में लापता बेटियों के मामले तेजी से बढ़े हैं। महज 31 दिनों में 71 महिलाओं और लड़कियों की गुमशुदगी ने प्रशासन और समाज को हिलाकर रख दिया है। रिपोर्ट में जानें इसके कारण...

Narsinghpur. जनवरी 2026 में नरसिंहपुर जिले में महिलाओं और लड़कियों के लापता होने का मामला गंभीर बन गया है। महज 31 दिनों में 71 महिलाएं और लड़कियां गायब हो गईं है। इसका मतलब है कि औसतन हर दिन दो लड़कियां और महिलाएं लापता हुईं है। यह आंकड़ा प्रशासन के लिए गंभीर चुनौती बना हुआ है। हालांकि, इन घटनाओं के बाद भी अब तक कोई ठोस समाधान सामने नहीं आया है।

15 से 20 साल की लड़कियां ज्यादा

इसमें सबसे चिंताजनक तथ्य यह है कि 15 से 20 साल की लड़कियां सबसे ज्यादा गायब हुईं है। यह उम्र ऐसी होती है, जब भावनात्मक अस्थिरता और सोशल मीडिया का असर होता है। साथ ही परिवार में संवाद की कमी भी बच्चों को गलत फैसले लेने के लिए प्रेरित कर सकती है। ऐसे में ये घटनाएं और भी गंभीर हो जाती हैं।

तीन घटनाएं, जो हकीकत बयां करती हैं

  1. गांव में गायब हुई पत्नी और बेटी
    28 जनवरी को डोंगरगांव थाना क्षेत्र में एक किसान अपनी 20-22 साल की पत्नी और तीन साल की बेटी के साथ हवन-यज्ञ में गया था। दर्शन और प्रवचन के बाद लौटते समय उसने पत्नी को पंडाल के बाहर खड़ा किया था। उसने कहा कि वह बाइक आ रहा है, लेकिन दस मिनट में पत्नी और बेटी दोनों गायब हो गईं थी। काफी तलाश के बावजूद कुछ पता नहीं चला। फिर अंत में थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की गई थी।
  2. नर्मदा जयंती पर गायब हुई 15 वर्षीय बेटी
    25 जनवरी को गाडरवारा थाना क्षेत्र में एक परिवार नर्मदा जयंती पर स्नान-पूजन के लिए गया था। जब वे रात करीब 10 बजे लौटे, तो उनकी 15 वर्षीय बेटी गायब थी। लड़की ने घर में मौजूद चाची से कहा था कि वह वॉशरूम जा रही है, लेकिन बाद में उसका कुछ पता नहीं चला। 27 जनवरी को गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
  3. बाजार जाते समय गायब हो गई लड़की
    14 जनवरी को स्टेशन गंज थाना क्षेत्र की एक 17 साल की लड़की अपनी सहेली के साथ बाजार गई थी। शाम तक घर न लौटने पर परिवार परेशान हो गया। रिश्तेदारों और आसपास के इलाकों में तलाश की गई, लेकिन कुछ पता नहीं चला। पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाई गई, लेकिन अभी तक लड़की का कोई सुराग नहीं मिला है।

हालात की गंभीरता बता रहे आंकड़े

जनवरी 2026 में लापता हुई 71 महिलाओं और लड़कियों में से 38 की उम्र 11 से 20 वर्ष के बीच थी। इनमें 12 लड़कियां 15-17 साल की थीं, 18 साल की 11, 19 साल की 7 और 20 साल की 8 लड़किया थीं। यह आंकड़ा साफ दिखाता है कि किशोरावस्था और शुरुआती युवावस्था सबसे जोखिम वाला समय बन रहा है।

थाना-वार स्थिति

  • करेली से 14
  • स्टेशन गंज से 13
  • गाडरवारा से 11
  • गोटेगांव से 9 लापता हुईं हैं।
  • इसके अलावा डोंगरगांव, नरसिंहपुर, तेंदूखेड़ा जैसे थाना क्षेत्रों में भी कई मामले दर्ज हुए हैं।

जनवरी में कुल 107 लोग गायब हुए

जनवरी में कुल 107 लोग लापता हुए, जिनमें 71 महिलाएं, 35 पुरुष और 1 किन्नर शामिल हैं। महिलाओं के अलावा पुरुषों के लापता होने की घटनाएं भी सामने आईं, जो इस समस्या की गंभीरता को और बढ़ाती हैं।

विशेषज्ञ ने बताई गायब होने की वजह

मनोवैज्ञानिकों के मुताबिक किशोरावस्था एक भावनात्मक उथल-पुथल का समय होता है। इस उम्र में लड़कियां आसानी से बहक सकती हैं और परिणामों को नहीं समझ पातीं। विशेषज्ञों का कहना है कि स्कूल में काउंसलिंग और परिवार के बीच संवाद जरूरी है। इससे बच्चों को सही-गलत का फर्क समझाया जा सकता है।

पुलिस ने बताई गायब होने की वजह

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि गुमशुदगी के पीछे कई कारण होते हैं। इनमें दोस्ती, प्रेम-प्रसंग, सोशल मीडिया का असर और पारिवारिक कलह शामिल हैं। कुछ ग्रामीण इलाकों में भागकर शादी करने की परंपरा भी होती है। पुलिस के मुताबिक, नाबालिग मामलों में करीब 90 प्रतिशत रिकवरी होती है, लेकिन समय पर सूचना और परिवार का सहयोग बहुत जरूरी है।

समाज के लिए चेतावनी

गुमशुदगी की घटनाएं केवल कानून-व्यवस्था का मामला नहीं हैं, बल्कि यह समाज के ताने-बाने से भी जुड़ी हुई हैं। मोबाइल और इंटरनेट के दौर में बच्चों को जल्दी परिपक्व होने का भ्रम हो सकता है। ऐसे में परिवार की जिम्मेदारी भी बढ़ जाती है। यदि समय रहते परिवार, समाज और प्रशासन एकजुट नहीं हुए, तो ये आंकड़े और भयावह हो सकते हैं।

ये खबर भी पढ़िए...

नरसिंहपुर न्यूज: सिवनी हवाला डकैती कांड के 10 आरोपी पुलिस कर्मी नरसिंहपुर जेल में शिफ्ट

मध्यप्रदेश विधानसभा का बजट सत्र 16 फरवरी से, 18 को पेश होगा बजट

द सूत्र सर्वे: मध्यप्रदेश के 83 फीसदी लोगों ने माना कि उनके जिले का कलेक्टर भ्रष्ट है...

मध्यप्रदेश में आधा दर्जन जिलों के बदलेंगे एसपी

Tags:
  • नरसिंहपुर
  • नरसिंहपुर न्यूज
  • सोशल मीडिया
  • गुमशुदगी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई