मालवा की फसलों पर नीलगायों का संकट, विधानसभा में विधायकों ने सुनाया किसानों का दुखड़ा
Sanjay Sharma | Mar 13, 2025, 18:51 IST
Photograph: (the sootr)
मध्य प्रदेश में नीलगायों (घोड़ारोज) की बढ़ती संख्या से किसानों की फसलें बर्बाद हो रही हैं, और सड़क हादसों में भी बढ़ोतरी हो रही है। विधायक विपिन जैन ने विधानसभा में इस मुद्दे को उठाया और मुआवजे की मांग की। मंत्री ने सरकार की कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
BHOPAL. बजट सत्र के तीसरे दिन मध्य प्रदेश विधानसभा में मालवा अंचल के किसानों की समस्या भी गूंजी। मंदसौर विधायक विपिन जैन ने क्षेत्र में घोड़ारोज यानी नीलगाय की बढ़ती संख्या पर सरकार का ध्यान आकर्षित किया। विधायक ने कहा घोड़ारोज, जिन्हें स्थानीय लोग रोजड़े भी कहते हैं, लगातार बढ़ रहे हैं। उनकी वजह से किसानों की फसलें तबाह हो रही हैं और ये सड़क दुर्घटनाओं की वजह भी बन रहे हैं।
कांग्रेस विधायक विपिन जैन के सवाल के जवाब में राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा ने कहा वन्य जीवों से फसल को होने वाली क्षति पर सरकार राजस्व पुस्तक के प्रावधान के तहत प्राप्त आवेदन पर सहायता राशि स्वीकृत करती है। विभाग ने हादसों को रोकने के लिए रोजड़ों की उपस्थिति वाले स्थानों पर सड़क किनारे संकेतक भी लगाए हैं।
यह खबर भी पढ़ें... जंगली सूअर और नीलगाय के आतंक पर रोक लगाएगी मोहन सरकार
मंत्री के जवाब पर कांग्रेस विधायक ने कहा मंदसौर ही नहीं पूरे क्षेत्र में घोड़ारोज की संख्या बढ़ चुकी है। ये आए दिन तीस-चालीस या पचास-पचास के झुंड में किसानों के खेतों में आकर फसलें चौपट कर रहे हैं। कई लोग इनके कारण हुए हादसों में जान गंवा चुके हैं। सरकार कहती है हम मुआवजा देते हैं तो मैं मंत्रीजी को बताना चाहता हूं कि अगर 25 प्रतिशत से ज्यादा नुकसान होता है तब मुआवजा दिया जाता है। साल 2014 से 2023 के बीच केवल एक किसान को ही मुआवजा मिला है वह भी केवल 9 हजार रुपए। मैं बताना चाहता हूं इनकी संख्या अब लाखों में पहुंच गई है। आए दिन किसान इससे परेशान हैं तो किसानों को बाड़ लगाने राशि दी जाए।
यह खबर भी पढ़ें... जिस जमीन पर बसी थी कॉलोनी , वहीं उगा दी पटवारियों ने धान की फसल
कांग्रेस विधायक द्वारा सदन में उठाई गई किसानों की समस्या पर जवारा से भाजपा विधायक राजेन्द्र पांडेय ने भी सरकार से अपील की। उन्होंने इस समस्या को दूर करने गौअभ्यारण्यों की तरह घोड़ारोज के लिए भी संभाग मुख्यालय पर इस तरह की योजना बनाने का आग्रह किया। तराना से कांग्रेस विधायक महेश परमार ने अपने क्षेत्र में बढ़ती जंगली सुअरों की समस्या को जोड़ा। उन्होंने कहा हाल ही में जंगली सुअरों ने गोलवा गांव में किसान की 10 बीघा में खड़ी गेहूं की फसल चौपट कर दी। विधायक भंवर सिंह शेखावत ने कहा मेरे विधानसभा क्षेत्र में एक महीने में 7 लोगों की मौत घोड़ारोजों की वजह से हुई है।
यह खबर भी पढ़ें... MP Budget 2025-26 : मोहन सरकार के दूसरे बजट में किसानों के लिए क्या है खास, जानिए
घोड़ारोजों की समस्या पर विधायकों की चिंता पर राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा के साथ ही संसदीय कार्य मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने भी समाधान का आश्वासन दिया। मंत्री विजयवर्गीय ने कहा वे इस मामले से सीएम को अवगत कराएंगे।
यह खबर भी पढ़ें... सिंहस्थ कुंभ 2028: स्थायी कुंभ नगरी के लिए जमीन देने से किसानों का इनकार, आंदोलन की चेतावनी
✅ नीलगायों की संख्या में वृद्धि: घोड़ारोज (नीलगाय) की संख्या बढ़ने से किसानों की फसलें तबाह हो रही हैं।
✅ सड़क दुर्घटनाएं: नीलगायों के कारण सड़क दुर्घटनाएं बढ़ रही हैं, जिनमें कई लोग जान गंवा चुके हैं।
✅ मुआवजे की कमी: 25% से अधिक फसल क्षति पर मुआवजे का दावा किया जाता है, लेकिन केवल एक किसान को मामूली मुआवजा मिला है।
✅ किसानों की परेशानियां: किसान नीलगायों से परेशान हैं और बाड़ लगाने के लिए सरकार से सहायता की मांग कर रहे हैं।
✅ सरकारी आश्वासन: मंत्री करण सिंह वर्मा और कैलाश विजयवर्गीय ने मुख्यमंत्री को इस मुद्दे से अवगत कराने का आश्वासन दिया।
कांग्रेस विधायक विपिन जैन के सवाल के जवाब में राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा ने कहा वन्य जीवों से फसल को होने वाली क्षति पर सरकार राजस्व पुस्तक के प्रावधान के तहत प्राप्त आवेदन पर सहायता राशि स्वीकृत करती है। विभाग ने हादसों को रोकने के लिए रोजड़ों की उपस्थिति वाले स्थानों पर सड़क किनारे संकेतक भी लगाए हैं।
यह खबर भी पढ़ें... जंगली सूअर और नीलगाय के आतंक पर रोक लगाएगी मोहन सरकार
फसलें चौपट, हादसों में जान गंवा रहे लोग
यह खबर भी पढ़ें... जिस जमीन पर बसी थी कॉलोनी , वहीं उगा दी पटवारियों ने धान की फसल
मालवा के विधायकों ने भी उठाई समस्या
यह खबर भी पढ़ें... MP Budget 2025-26 : मोहन सरकार के दूसरे बजट में किसानों के लिए क्या है खास, जानिए
मंत्री का आश्वासन सीएम के संज्ञान में लाएंगे
यह खबर भी पढ़ें... सिंहस्थ कुंभ 2028: स्थायी कुंभ नगरी के लिए जमीन देने से किसानों का इनकार, आंदोलन की चेतावनी
5 पॉइंट में समझिए पूरा मामला
✅ सड़क दुर्घटनाएं: नीलगायों के कारण सड़क दुर्घटनाएं बढ़ रही हैं, जिनमें कई लोग जान गंवा चुके हैं।
✅ मुआवजे की कमी: 25% से अधिक फसल क्षति पर मुआवजे का दावा किया जाता है, लेकिन केवल एक किसान को मामूली मुआवजा मिला है।
✅ किसानों की परेशानियां: किसान नीलगायों से परेशान हैं और बाड़ लगाने के लिए सरकार से सहायता की मांग कर रहे हैं।
✅ सरकारी आश्वासन: मंत्री करण सिंह वर्मा और कैलाश विजयवर्गीय ने मुख्यमंत्री को इस मुद्दे से अवगत कराने का आश्वासन दिया।
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari