तस्करों का पीछा कर रही केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो टीम पर रतलाम में हमला, मचा हड़कंप

Sandeep Kumar | Nov 09, 2025, 23:32 IST
Share
neemuch-narcotics-bureau-team
neemuch-narcotics-bureau-team

रतलाम जिले के जावरा क्षेत्र में रविवार रात घटना हुई। केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो की टीम पर तस्करों ने फायरिंग और पत्थरबाजी की। टीम के किसी सदस्य को चोट नहीं आई।

Ratlam. रतलाम जिले से बड़ी और तनावपूर्ण घटना सामने आई है। रविवार रात लगभग 9 बजे केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (CBN) की टीम पर तस्करों ने फायरिंग और पत्थरबाजी की। राहत की बात यह है कि टीम के किसी सदस्य को कोई चोट नहीं आई, लेकिन उनके वाहन के कांच पूरी तरह से टूट गए। घटना जावरा क्षेत्र के रिंगनोद थाना अंतर्गत रोला गांव के पास हुई।

क्या है पूरा मामला

रोला गांव के पास पुलिया निर्माण कार्य चल रहा था। अंधेरे में भाग रहे डोडाचूरा तस्करों की गाड़ी वहां फंस गई। ग्रामीण मदद के लिए गाड़ी को निकालने पहुंचे। तस्करों ने ग्रामीणों और सीबीएन की टीम पर हवाई फायरिंग की। फिर वे मौके से भाग निकले। ग्रामीणों को लगा कि तस्कर कंजर गांव में घुसे हैं। इसके बाद उन्होंने नारकोटिक्स टीम की गाड़ी पर पथराव किया जिससे वह क्षतिग्रस्त हो गया। फायरिंग और पत्थरबाजी की सूचना पर रिंगनोद पुलिस मौके पर पहुंची। सीबीएन टीम ने तस्करों की गाड़ी को कब्जे में ले लिया है।

4 पॉइंट्स में समझें पूरी स्टोरी

👉 यह घटना रविवार रात लगभग 9 बजे हुई। जब Central Narcotics Bureau (CBN) की टीम पर तस्करों ने फायरिंग और पत्थरबाजी की।
👉 डोडाचूरा तस्करों की गाड़ी पुलिया निर्माण स्थल पर फंस गई थी। जब ग्रामीण मदद के लिए आए, तो तस्करों ने सीबीएन टीम और ग्रामीणों पर हवाई फायरिंग की और फिर मौके से भाग निकले।
👉भागते समय तस्करों ने कंजर गांव में घुसने की कोशिश की, जिससे ग्रामीणों ने नारकोटिक्स टीम की गाड़ी पर पथराव किया, जिससे गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई।
👉 सूचना मिलने पर रिंगनोद थाना पुलिस और सुरक्षा बल मौके पर पहुंचे और इलाके को घेरकर अपराधियों की तलाश शुरू की। साथ ही, सीबीएन टीम ने तस्करों की गाड़ी को अपने कब्जे में लिया।

ये भी पढ़ें...मौसम पूर्वानुमान (10 नवंबर): मध्यप्रदेश सहित देशभर में हल्की बारिश, ठंडी हवा से गिरेगा पारा

ये भी पढ़ें...एमपी विधानसभा की याचिकाएं होंगी डिजिटल, विधायकों को मिलेगा ऑनलाइन समाधान

ये भी पढ़ें...खंडवा के इस गांव की जमीन पर वक्फ का दावा, ट्रिब्यूनल ने कलेक्टर, सरपंच-सचिव को किया तबल

ये भी पढ़ें...राहुल गांधी बोले– वोट चोरी का जल्द करेंगे खुलासा, मोदी-शाह कर रहे लोकतंत्र को कमजोर

पुलिस और सुरक्षा बल मौके पर पहुंचे

सूचना मिलते ही रिंगनोद थाना पुलिस और सुरक्षा बल मौके पर पहुंचे। पुलिस ने क्षेत्र को घेरकर अपराधियों की तलाश शुरू कर दी है। नारकोटिक्स टीम ने तस्करो की गाड़ी अपने कब्जे में ली। पुलिस ने अपराधियों को जल्द गिरफ्तार करने के लिए तलाशी अभियान शुरू करने के साथ ही ग्रामीणों से सहयोग मांगा है।

Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • रतलाम
  • CBN
  • Central Narcotics Bureau
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती