एमपी निकाय चुनाव 2027 के नए नियम: उम्मीदवारों को पत्नी-टैक्स सहित देनी होंगी पूरी जानकारी

Amresh Kushwaha | Published:
Share
nikay-chunav-naye-niyam-patni-tax-jankari-mp-news
nikay-chunav-naye-niyam-patni-tax-jankari-mp-news

एमपी निकाय चुनावों में नए नियम लागू हो गए हैं। अब हर उम्मीदवार को नामांकन के साथ शपथ-पत्र में पत्नी, पति और बच्चों की आय, टैक्स और संपत्ति की जानकारी देनी होगी। जानकारी छुपाने पर नामांकन रद्द किया जाएगा।

मध्यप्रदेश में निकाय चुनाव लड़ने वाले सभी उम्मीदवारों को अब पहले से ज्यादा पारदर्शिता दिखानी होगी। अब उन्हें नामांकन भरते समय एक शपथ-पत्र देना जरूरी है।

इसमें उनकी पत्नी या पति का टैक्स रिटर्न, आय और अन्य जरूरी जानकारियां देना अनिवार्य है। अगर जानकारी अधूरी या गलत दी गई तो नामांकन रद्द हो सकता है।

उम्मीदवारों के लिए शपथ-पत्र क्यों जरूरी है?

अब एमपी निकाय चुनाव में नामांकन करते समय उम्मीदवार को अपना व्यक्तिगत शपथ-पत्र भरना जरूरी है। इसमें आपराधिक मामलों के साथ यह भी पूछना जरूरी है कि उनके और उनके परिवार पर कितने केस चल रहे हैं? कितने बकाया टैक्स या कर्ज हैं? इससे आम जनता को हर उम्मीदवार के बारे में पूरी जानकारी मिलेगी। पारदर्शिता बढ़ेगी और विश्वास बनेगा।
ये खबर भी पढ़िए...अजाक्स को 19 साल बाद मिला नया प्रदेश अध्यक्ष, कंसोटिया की जगह आईएएस संतोष वर्मा को मिली कमान

किन-किन जानकारियों का देना होगा ब्यौरा?

हर उम्मीदवार को शपथ-पत्र में अपनी, अपने पति या पत्नी और तीन बच्चों की जानकारी देनी होती है। इसमें आय, टैक्स, लोन, सेविंग्स और संपत्तियों का पूरा विवरण देना जरूरी है।

इसके अलावा अगर कोई संयुक्त संपत्ति, शेयर या कंपनी में निवेश है, उसका भी ब्यौरा देना जरूरी है। शैक्षिक योग्यता की भी जानकारी मांगना अनिवार्य कर दिया गया है।

ये खबर भी पढ़िए...नक्सली केंद्रीय कमेटी का बड़ा फैसला, MP-CG-महाराष्ट्र सरकारों को लिखा पत्र, हथियार छोड़ने को तैयार!

5 प्वाइंट में समझें क्या है पूरा मामला

  1. एमपी निकाय चुनाव 2027 के लिए नए नियम लागू कर दिए गए हैं।
  2. अब उम्मीदवारों को शपथ-पत्र में पत्नी-टैक्स की जानकारी देना जरूरी होगा
  3. ।संपत्ति, आय, कर्ज और आपराधिक रिकॉर्ड की पूरी जानकारी मांगी जाएगी।
  4. जानकारी छुपाने या गलत देने पर नामांकन तुरंत रद्द हो सकता है।
  5. ये नियम आगामी सभी नगरीय निकाय चुनावों और उपचुनावों पर लागू होंगे।
ये खबर भी पढ़िए...केन-बेतवा लिंक परियोजना: अफसरों के बंगले बचाने को बदल गया प्रोजेक्ट, 12 हजार करोड़ बढ़ी लागत

ये नियम किस स्थिति में लागू होंगे?

प्रदेश में अगला बड़ा निकाय चुनाव साल 2027 में होना है। वहीं, यदि किसी नगर पालिका, नगर परिषद या नगर निगम में उपचुनाव होता है तो भी ये नियम लागू रहेंगे। सभी महापौर, पार्षद, अध्यक्ष समेत सभी पदों के इच्छुक उम्मीदवारों को शपथ-पत्र देना होगा।

ये खबर भी पढ़िए...MP News: पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह का फार्मूला- कांग्रेस के सांसद, विधायक और लीडर्स पार्टी को दें इतने रुपए

पारदर्शिता बढ़ाने के लिए है यह बदलाव

राज्य निर्वाचन आयोग का मानना है कि इन नियमों से चुनावी प्रक्रिया ज्यादा सही और साफ होगी। जनता को अपने प्रत्याशी की सच्ची तस्वीर मिलेगी। उम्मीदवार के अपराध, संपत्ति और कर्ज का ब्यौरा आयोग के पास जमा होगा। इससे चुनावी धोखाधड़ी भी कम होगी और नेताओं पर जनता की निगरानी बढ़ेगी।

सोर्स-

मप्र राज्य निर्वाचन आयोग की अधिसूचना
मप्र नगरपालिका निर्वाचन नियम (नया संशोधन)
नगरीय विकास विभाग, मध्यप्रदेश

FAQ

  1. मप्र निकाय चुनाव के नए नियम क्या हैं?
    अब हर उम्मीदवार को नामांकन के साथ शपथ-पत्र देना होगा, जिसमें आय, टैक्स, पत्नी या पति की जानकारी देना जरूरी होगा।
  2. गलत या अधूरी जानकारी देने पर क्या होगा?
    यदि किसी भी जरूरी जानकारी को छुपाया या गलत बताया गया तो नामांकन रद्द कर दिया जाएगा।
  3. नए नियम कब से लागू होंगे?
    2027 के आगामी निकाय चुनाव या किसी भी उपचुनाव में ये नियम पूरी तरह से लागू रहेंगे।
Tags:
  • MP News
  • मध्यप्रदेश
  • नगरीय निकाय चुनाव
  • एमपी निकाय चुनाव
  • निकाय चुनाव
  • एमपी निकाय चुनाव 2027
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर