मध्य प्रदेश में ओबीसी प्रमाण-पत्र पर विवाद, एक साल की बजाय पांच साल की वैधता की मांग, सीएम को लिखा पत्र
Amresh Kushwaha | Published:
obc-caste-certificate-valid
मध्य प्रदेश में ओबीसी जाति प्रमाण-पत्र के नवीनीकरण की प्रक्रिया को लेकर चिंता व्यक्त की जा रही है। लोगों की मांग है कि इसे 1 साल की बजाय 5 साल के लिए मान्य किया जाए।
मध्य प्रदेश में ओबीसी जाति प्रमाण-पत्र (OBC caste certificate) की वैधता को लेकर एक नया विवाद उठ खड़ा हुआ है। ओबीसी जाति प्रमाण-पत्र को एक साल की बजाय पांच साल तक मान्य किए जानें की मांग की जार रही है। यह मांग राज्य के समग्र पिछड़ा वर्ग सामाजिक संगठन के जरिए उठाई जा रही है।
इस मांग का समर्थन करने वाले संगठन के नेताओं का कहना है कि ओबीसी छात्र-छात्राओं और अभ्यर्थियों को हर साल अपने प्रमाण-पत्र का नवीनीकरण करवाना पड़ता है, जो उनके लिए एक अतिरिक्त बोझ बनता है।
ये खबर भी पढ़िए...27 प्रतिशत ओबीसी आरक्षण पर सियासत, कांग्रेस नेताओं के बयान पर सीएम मोहन यादव का पलटवार
इस मामले में, समग्र पिछड़ा वर्ग सामाजिक संगठन के मप्र संयोजक राम विश्वास कुशवाह ने प्रदेश के मुख्यमंत्री को बार-बार पत्र लिखकर यह मांग की है कि ओबीसी जाति प्रमाण-पत्र की वैधता को पांच साल तक बढ़ाया जाए।
ये खबर भी पढ़िए...ओबीसी क्रीमीलेयर के केंद्र और मध्य प्रदेश के अलग-अलग मापदंड, १० साल में ९१ IAS की भर्ती पर रोक
वर्तमान में ओबीसी जाति प्रमाण-पत्र को नॉन क्रीमी लेयर (Non-Creamy Layer) के तहत हर साल बनवाना पड़ता है। इसका उद्देश्य यह है कि आर्थिक रूप से पिछड़ा वर्ग के व्यक्तियों को सरकारी सुविधाएं मिल सकें। लेकिन यह प्रक्रिया ओबीसी समुदाय के लिए तनाव और आर्थिक बोझ का कारण बन रही है। हर साल नई जानकारी के साथ नवीनीकरण के लिए दस्तावेजों का पुनः जांचना और सर्टिफिकेट प्राप्त करना, छात्रों और अभ्यर्थियों के लिए एक परेशान करने वाली प्रक्रिया बन गई है।
ये खबर भी पढ़िए...मध्यप्रदेश में 27% ओबीसी आरक्षण लागू करने की मांग, कांग्रेस ने बीजेपी को घेरा
ओबीसी जाति प्रमाण-पत्र के नवीनीकरण को लेकर प्रदेश में दो तरह की राय हैं। एक तरफ सरकार का कहना है कि प्रमाण-पत्र का नवीनीकरण आवश्यक है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि आर्थिक रूप से कमजोर और नॉन क्रीमी लेयर वर्ग के लोग ही इसका लाभ उठा रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ, समग्र पिछड़ा वर्ग सामाजिक संगठन और कई अन्य कार्यकर्ता यह मानते हैं कि यदि प्रमाण-पत्र को पांच साल तक वैध किया जाए, तो यह समुदाय के लिए एक बड़ी राहत हो सकती है।
समग्र पिछड़ा वर्ग सामाजिक संगठन के मप्र संयोजक राम विश्वास कुशवाह ने सीएम मोहन यादव को कई बार पत्र लिखकर ओबीसी जाति प्रमाण-पत्र को पांच साल तक वैध करने की अपील की है। उनका मानना है कि इस कदम से ओबीसी समुदाय को सरकारी सुविधाओं तक बेहतर पहुंच मिल सकेगी। मुख्यमंत्री से अनुरोध किया गया है कि इस मुद्दे पर एक बैठक आयोजित की जाए, ताकि इस पर व्यापक विचार-विमर्श हो सके।
thesootr links
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें 📢🔃 🤝💬👩👦👨👩👧👧
ओबीसी प्रमाण पत्र | जाति प्रमाण पत्र | ओबीसी आरक्षण | OBC RESERVATION | Madhya Pradesh | मध्यप्रदेश | MP News | MP
इस मांग का समर्थन करने वाले संगठन के नेताओं का कहना है कि ओबीसी छात्र-छात्राओं और अभ्यर्थियों को हर साल अपने प्रमाण-पत्र का नवीनीकरण करवाना पड़ता है, जो उनके लिए एक अतिरिक्त बोझ बनता है।
ये खबर भी पढ़िए...27 प्रतिशत ओबीसी आरक्षण पर सियासत, कांग्रेस नेताओं के बयान पर सीएम मोहन यादव का पलटवार
नवीनीकरण करवाने में होती है समय की बर्बादी
ओबीसी वर्ग के छात्रों को हर साल अपनी जाति प्रमाण-पत्र की वैधता को नवीनीकरण कराना होता है। यही प्रक्रिया कई बार उनके लिए परेशानी का कारण बन जाती है। हर साल ओबीसी प्रमाण-पत्र की वैधता का नवीनीकरण करवाने के लिए समय की बर्बादी और दस्तावेजों की स्थिति में समस्या सामने आती हैं। खासकर, जब छात्र उच्च शिक्षा के लिए आवेदन करते हैं या सरकारी नौकरियों में शामिल होने के लिए परीक्षा में बैठते हैं।
ये खबर भी पढ़िए...ओबीसी क्रीमीलेयर के केंद्र और मध्य प्रदेश के अलग-अलग मापदंड, १० साल में ९१ IAS की भर्ती पर रोक
जानें क्यों है नवीनीकरण की जरूरत
ये खबर भी पढ़िए...मध्यप्रदेश में 27% ओबीसी आरक्षण लागू करने की मांग, कांग्रेस ने बीजेपी को घेरा
इसको लेकर छिड़ा विवाद
सीएम से की गई अपील
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
- एजुकेशन की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
- निशुल्क वैवाहिक विज्ञापन और क्लासिफाइड देखने के लिए क्लिक करें
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें 📢🔃 🤝💬👩👦👨👩👧👧
ओबीसी प्रमाण पत्र | जाति प्रमाण पत्र | ओबीसी आरक्षण | OBC RESERVATION | Madhya Pradesh | मध्यप्रदेश | MP News | MP
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
By Neel Tiwari
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
By Ramanand Tiwari
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
By Amresh Kushwaha
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
By Ashish Bhardwaj
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
By Umeshwari Baghel
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
By Amresh Kushwaha
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर
By Ramanand Tiwari