एक राज्य, एक जांच, फिर भी रेट में गजब का अंतर, आखिर एमपी स्वास्थ्य विभाग क्यों कर रहा है 3 गुना भुगतान?
Amresh Kushwaha | Published:
madhya-pradesh-health-department-paying-three-times-different-rates
मध्यप्रदेश में सरकारी अस्पतालों और मेडिकल कॉलेजों में एक ही जांच के लिए अलग-अलग दरें ली जा रही हैं। वहीं अब इसको लेकर एक बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। आखिर क्यों स्वास्थ्य विभाग इस गड़बड़ी पर ध्यान नहीं दे रहा है...
मध्यप्रदेश के सरकारी अस्पतालों और मेडिकल कॉलेजों में हो रही जांचों की कीमतों में असमानताएं अब एक बड़ा सवाल बन गई हैं। सिविल अस्पताल और जिला अस्पताल में एक ही जांच के लिए अलग-अलग दरें क्यों हैं? ऐसा तब हो रहा है, जब एक ही कंपनी इन अस्पतालों के लिए जांचें करवा रही है। वहीं सरकार की तरफ से पूरा भुगतान किया जा रहा है। बता दें कि सिविल अस्पताल में एक जांच के लिए जहां 133 रुपए खर्च हो रहे हैं, वहीं जिला अस्पताल में वही जांच 317 रुपए की दर से की जा रही है। यह गड़बड़ी पांच साल से अनदेखी हो रही है। एमपी स्वास्थ्य विभाग इस असमानता पर ध्यान क्यों नहीं दे रहा?
2019 में प्रदेश सरकार ने साइंस हाउस और पीओसीटी सर्विसेज (कंसोर्टियम) को प्रदेश के 85 जिला अस्पतालों में लैब संचालन का जिम्मा सौंपा था। यह कंपनी दावा करती है कि वह सीजीएचएस-एनएबीएल दरों से 31% कम दर पर जांचें करवा सकती है। वहीं, इस कंपनी के जरिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (सीएचसी) में भी लैब चलाए जा रहे हैं। यहां दरों में और भी अधिक छूट मिलती है।
ये खबर भी पढ़िए...फर्जी डॉक्टरों पर MP के स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, कई अवैध क्लीनिक किए सील
मेडिकल कॉलेजों में अलग-अलग दरें लागू हैं। पिछले साल मेडिकल कॉलेजों की लैब का कार्य एनएसीएल को सौंपा गया था। एनएसीएल 71% की छूट देकर जांचें करवा रहा है। बावजूद इसके इन मेडिकल कॉलेजों में हर दिन 8000 से 10 हजार जांचें होती हैं। इस दर पर यह कंपनी सबसे सस्ती जांचें करवा रही है। लेकिन सरकार की तरफ से कोई कदम नहीं उठाया जा रहा है।
ये खबर भी पढ़िए...सुप्रीम कोर्ट ने MP के पैरामेडिकल कॉलेजों को दी बड़ी राहत, हाईकोर्ट की रोक को हटाया, मिल सकेगा अब प्रवेश
ये खबर भी पढ़िए...MP सरकार के इस अभियान में पिछड़े 14 मंत्री, डिप्टी CM जगदीश देवड़ा-राजेंद्र शुक्ला भी पीछे
एक ही दर होनी चाहिए -
प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ला ने इस गड़बड़ी को गलत बताया। उनका कहना है, मुझे इस बारे में कोई जानकारी नहीं थी कि एक ही जांच के अलग-अलग रेट हैं। यदि ऐसा हो रहा है, तो यह गलत है। हम इसकी जांच करेंगे और प्रदेश में एक ही दर पर जांच की सुविधा प्रदान करेंगे।
पूर्व एनएचएम संचालक डॉ. पंकज शुक्ला ने इस मुद्दे पर कहा, प्रदेश में स्वास्थ्य और मेडिकल शिक्षा विभाग अब एक हो गए हैं। लैब में जांच की गुणवत्ता, रिएजेंट और उपकरण समान हैं, तो फिर रेट भी समान होने चाहिए।
ये खबर भी पढ़िए...MP News: खराब सोयाबीन फसल का जायजा लेने खेतों में उतरे सीएम मोहन यादव, बोले- मिलेगा मुआवजा
साइंस हाउस के सीईओ पुनीत दुबे ने इस मुद्दे पर अपनी सफाई दी। उनका कहना है, हमने जो टेंडर में रेट्स प्राप्त किए थे, उन्हीं के आधार पर हम जांच कर रहे हैं। हम रेट में कोई फर्क नहीं कर रहे हैं। कंपनी ने टेंडर के अनुसार ही डिस्काउंट कोट किया है।
क्या है साइंस हाउस और पीओसीटी सर्विसेज का रोल?
ये खबर भी पढ़िए...फर्जी डॉक्टरों पर MP के स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, कई अवैध क्लीनिक किए सील
मेडिकल कॉलेजों में दरें क्यों कम हैं?
ये खबर भी पढ़िए...सुप्रीम कोर्ट ने MP के पैरामेडिकल कॉलेजों को दी बड़ी राहत, हाईकोर्ट की रोक को हटाया, मिल सकेगा अब प्रवेश
MP में मेडिकल जांच रेट की खबर पर एक नजर
|
एक ही दर होनी चाहिए - स्वास्थ्य मंत्री
जांच की गुणवत्ता हो एक, रेट भी हों समान
ये खबर भी पढ़िए...MP News: खराब सोयाबीन फसल का जायजा लेने खेतों में उतरे सीएम मोहन यादव, बोले- मिलेगा मुआवजा
टेंडर की शर्तें और कंपनी का पक्ष
10 प्रमुख जांचें, सिस्टम में सबके अलग रेट | |||
| टेस्ट का नाम | जिला अस्पताल में कीमत | सीएचसी कीमत | मेडिकल कॉलेज कीमत |
| सीरम क्रियाटिनिन | 43.47 | 25.85 | 18.27 |
| सीरम यूरिक एसिड | 43.47 | 27.73 | 18.27 |
| एचबी ए1सी | 103.50 | 93.53 | 43.50 |
| एसजीओटी | 43.47 | 29.61 | 18.27 |
| एसजीपीटी | 43.47 | 29.61 | 18.27 |
| डी-डाइमर | 317 | 206.80 | 133.40 |
| विटामिन डी | 457 | 311.61 | 192.27 |
| विटामिन बी12 | 198.72 | 135.36 | 83.52 |
| टी3 | 51.75 | 41.36 | 21.75 |
| टी4 | 51.75 | 41.36 | 21.75 |
| आयरन | 71.76 | 47.47 | 30.16 |
| नोट: यह जानकारी बेस प्राइस पर दिए गए डिस्काउंट के अनुसार | |||
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
By Neel Tiwari
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
By Ramanand Tiwari
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
By Amresh Kushwaha
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
By Ashish Bhardwaj
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
By Umeshwari Baghel
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
By Amresh Kushwaha
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर
By Ramanand Tiwari