सरकारी अस्पताल में महिला ने मचाया हंगामा, छत पर चढ़कर फेंका सामान, सुरक्षाकर्मियों पर किया हमला

Vikram Jain | Apr 03, 2025, 16:46 IST
Share
panna hospital woman drama security attack
सांकेतिक फोटो

मध्य प्रदेश के पन्ना जिला अस्पताल में मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला ने अचानक हंगामा कर दिया, जिससे अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई। महिला ने सुरक्षाकर्मियों और परिजनों पर हमला किया, गाली-गलौज और छत पर चढ़कर उत्पात मचाया। जानें पूरा मामला

मध्य प्रदेश के पन्ना जिले में स्थित जिला अस्पताल में एक मानसिक रूप से विक्षिप्त महिला ने जमकर हंगामा मचाया। महिला के हाई वोल्टेज हंगामे के अस्पताल में हड़कंप मच गया। इस महिला ने अस्पताल के कर्मचारियों और सुरक्षाकर्मियों पर हमला भी दिया, जिसमें दो महिला कर्मचारी हो गई। हंगामा होने की सूचना मिलते ही पुलिस अस्पताल पहुंची और मामले में जांच शुरू की। इस घटना से न केवल अस्पताल कर्मचारी सकते में आ गए, बल्कि मरीजों और परिजनों में भी डर का माहौल बन गया।

जानें पूरा मामला

पन्ना जिला अस्पताल में भर्ती एक मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला ने बुधवार को अचानक अस्पताल परिसर में हंगामा शुरू कर दिया। महिला ने न सिर्फ अपने परिजनों बल्कि सफाईकर्मियों और सुरक्षाकर्मियों से भी गाली-गलौज की। महिला ने परिसर में जमकर हंगामा किया। इसके बाद अफरा-तफरी का माहौल हो गया, महिला ने आरोप तो यहां तक लगाए कि अस्पतालकर्मी उसके साथ दुष्कर्म करना चाहते हैं।

सुरक्षा कर्मियों पर हमला, दो घायल

महिला के उत्पात से परेशान होकर जब अस्पताल की महिला सुरक्षाकर्मी ने उसे शांत कर बाहर करने की कोशिश कर रही थीं, तभी महिला ने जयंती चौरसिया और उर्मिला पाण्डेय नाम की दो महिला सुरक्षाकर्मियों पर हमला कर दिया। इस हमले में दोनों को चेहरे और हाथ पर गंभीर चोटें आईं।

ये खबर भी पढ़ें...

CCTV में कैद हुई पत्नी की क्रूरता, लोको पायलट पति पर बरसाए लात-घूंसे, लगातार मारे थप्पड़

छत पर चढ़ कर किया उत्पात

इतना ही नहीं, महिला हंगामा करते हुए थोड़ी देर बाद अस्पताल की मेल मेडिकल वार्ड की छत पर चढ़ गई और वहां से गाली-गलौज करती रही। मामले में सूचना पुलिस को दी गई। इसके बाद मौके पहुंची पुलिस और अस्पताल के स्टाफ की तमाम कोशिशों के बावजूद महिला नीचे उतरने को तैयार नहीं हुई।

परिजनों पर भी किया हमला

जब पुलिस ने महिला के परिजनों को बुलाया और उन्होंने समझाने की कोशिश की, तब महिला ने छत पर रखे सामान से उन्हीं पर हमला कर दिया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और अस्पताल प्रशासन स्थिति पर निगरानी बनाए हुए है।

ये खबर भी पढ़ें...

कथावाचक ने भक्तों से कहा- एक दिन सभी को जाना है, इसी दिन सोते समय आया साइलेंट अटैक

5 मुख्य बिंदुओं से समझें पूरा मामला

✅ पन्ना जिला अस्पताल में मानसिक रूप से विक्षिप्त महिला ने हंगामा किया।

✅ महिला ने सुरक्षाकर्मियों और कर्मचारियों पर हमला किया, दो महिलाएं घायल।

✅ महिला ने अस्पतालकर्मियों पर दुष्कर्म के आरोप भी लगाए।

✅ घटना के बाद महिला अस्पताल की छत पर चढ़ गई और गाली-गलौज करती रही।

✅ पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत कराया और जांच शुरू की।

ये खबर भी पढ़ें...

MP के पूर्व गृह मंत्री हिम्मत कोठारी को मिली जान से मारने की धमकी, व्हाट्सएप पर आया मैसेज

महिलाओं ने कहा- लाड़ली बहना के पैसे वापस ले लो, लेकिन गांव से हटाओ शराब दुकान

पन्ना न्यूज | panna news | पन्ना जिला अस्पताल में हंगामा | हाईवोल्टेज ड्रामा | high voltage drama | मानसिक विक्षिप्त | रेप का आरोप

Tags:
  • मध्य प्रदेश
  • high voltage drama
  • पन्ना न्यूज
  • रेप का आरोप
  • मानसिक विक्षिप्त
  • हाईवोल्टेज ड्रामा
  • panna news
  • पन्ना जिला अस्पताल में हंगामा
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई