खंडवा में पटवारी के साथ की गई मारपीट, वीडियो बना रहे SDO दोस्त को भी पीटा
Sourabh Bhatnagar | Mar 20, 2025, 10:45 IST
thesootr
खंडवा में पटवारी और एसडीओ के साथ मारपीट की घटना घटी, जिसमें एसडीओ का मोबाइल भी छीना गया। पटवारी संघ ने थाने में विरोध किया, लेकिन मेडिकल जांच नहीं करवाई गई।
मध्य प्रदेश के खंडवा में बुधवार शाम करीब 7 बजे पटवारी अमित गंगराड़े और उनके एसडीओ दोस्त राहुल पटेल के साथ मारपीट की घटना हुई। इस दौरान न केवल पटवारी ( Patwari ) गंगराड़े को पीटा गया, बल्कि घटना का वीडियो बना रहे एसडीओ ( SDO) राहुल पटेल का मोबाइल भी छीन लिया गया और उसके साथ भी मारपीट के आरोप हैं। घटना के बाद पटवारी संघ के सदस्य थाने पहुंचे, लेकिन जब पुलिस ने मेडिकल जांच करने को कहा, तो संघ ने पटवारी को अस्पताल भेजने के बजाय घर भेज दिया।
पटवारी अमित गंगराड़े और एसडीओ राहुल पटेल नागचून से लौट रहे थे, जब यह घटना घटित हुई। गंगराड़े ने अपनी मौखिक शिकायत में बताया कि उनकी ड्यूटी नागचून तालाब पर सुरक्षा के दृष्टिकोण से लगी थी। ड्यूटी खत्म करने के बाद वह एसडीओ के साथ वापस लौट रहे थे, जब खानशाहवली क्षेत्र में कुछ लोगों ने उनकी पिटाई कर दी। इस दौरान एसडीओ राहुल पटेल का मोबाइल छीन लिया गया और उनके साथ भी बेवजह मारपीट की गई।
सूत्रों के अनुसार, पटवारी गंगराड़े शराब के नशे में थे और ड्यूटी के बाद एसडीओ के साथ पार्टी कर रहे थे। जब वह खानशाहवली से गुजर रहे थे, तो उन्होंने एक बच्चे को हल्की टक्कर मारी, जिससे विवाद बढ़ गया और मारपीट की घटना घटी।
खबर यह भी...दुकान पर चाय की चुस्की और लोगों से बातचीत: खंडवा में दिखा सीएम मोहन का अनोखा अंदाज
घटना की जानकारी मिलने के बाद पटवारी संगठन के सदस्य अश्विनी सैनी और अशोक तंवर थाने पहुंचे और एसडीएम बजरंग बहादुर को इस मामले से अवगत कराया। इसके बाद एसडीएम ने सीएसपी अभिनव बारंगे को इस मामले की जानकारी दी, और फिर टीआई धीरेश धारवाल थाने पहुंचे। उन्होंने पटवारी और उनके दोस्त से पूछताछ की और घटना की जांच की।
टीआई ने पटवारी का मेडिकल कराने का आदेश दिया, लेकिन पटवारी संघ के लोग इस पर सहमत नहीं हुए और पटवारी को अस्पताल भेजने के बजाय घर भेज दिया।
खबर यह भी...IAS नियाज खान की ‘द ग्रेट ब्राह्मण’ किताब पर बवाल, कांग्रेस MLA बोले- बढ़ाया पाखंडवाद
टीआई धीरेश धारवाल ने कहा कि पटवारी और एसडीओ ने अभी तक लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई है। जब पुलिस ने उन्हें मेडिकल कराने का सुझाव दिया, तो दोनों ने इसे नकारते हुए घर जाने का निर्णय लिया। उन्होंने यह भी कहा कि मामले की जानकारी उच्च अधिकारियों को दे दी गई है और घटना के स्थल पर लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की जाएगी। पुलिस को मामले की आगे की कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है।
क्या है पूरा मामला
सूत्रों के अनुसार, पटवारी गंगराड़े शराब के नशे में थे और ड्यूटी के बाद एसडीओ के साथ पार्टी कर रहे थे। जब वह खानशाहवली से गुजर रहे थे, तो उन्होंने एक बच्चे को हल्की टक्कर मारी, जिससे विवाद बढ़ गया और मारपीट की घटना घटी।
खबर यह भी...दुकान पर चाय की चुस्की और लोगों से बातचीत: खंडवा में दिखा सीएम मोहन का अनोखा अंदाज
पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई
टीआई ने पटवारी का मेडिकल कराने का आदेश दिया, लेकिन पटवारी संघ के लोग इस पर सहमत नहीं हुए और पटवारी को अस्पताल भेजने के बजाय घर भेज दिया।
खबर यह भी...IAS नियाज खान की ‘द ग्रेट ब्राह्मण’ किताब पर बवाल, कांग्रेस MLA बोले- बढ़ाया पाखंडवाद
शिकायत दर्ज नहीं कराई गई
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA