आरएसएस शताब्दी वर्ष को लेकर आमने-सामने आए पीसी शर्मा और रामेश्वर शर्मा, कांग्रेस की पैदाइश तक पहुंची बात
Dablu Kumar | Published:
rss pc sharma rameshwar sharma
RSS के शताब्दी वर्ष पर कांग्रेस और बीजेपी के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। पीसी शर्मा ने आरोप लगाया कि RSS बाबा साहब आंबेडकर के संविधान को बदलने की कोशिश कर रहा है।
मध्यप्रदेश में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के शताब्दी वर्ष के मौके पर सियासी पारा बढ़ गया है। इस मौके पर कांग्रेस और बीजेपी के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। कांग्रेस के पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने बीजेपी पर हमला बोलते हुए उन पर कई आरोप लगाए। वहीं, बीजेपी के विधायक रामेश्वर शर्मा ने कांग्रेस पर पलटवार करते हुए तीखी प्रतिक्रिया दी।
पीसी शर्मा ने कहा कि आरएसएस वाले बाबा साहब आंबेडकर के संविधान को बदलने की कोशिश करेंगे, क्योंकि उनका कहना है कि उनका लक्ष्य अभी तक पूरा नहीं हुआ है। उन्होंने यह भी कहा कि लाल किले पर तिरंगा फहराया गया, लेकिन नागपुर में संघ ने तिरंगा नहीं फहराया। उनका आरोप था कि संघ सांप्रदायिकता फैलाने और देश को धोखा देने का काम कर रहा है।
वहीं, बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा ने कांग्रेस पर तीखा हमला करते हुए सवाल उठाया कि कांग्रेस किसकी पैदाइश पहले यह बताएं? उन्होंने यह भी कहा कि आखिर किस भारतीय ने कांग्रेस का गठन किया था। रामेश्वर शर्मा ने कांग्रेस को अंग्रेजों का क्लब हाउस बताते हुए कहा कि यहां दारू की पार्टी होती थी और यह क्लब भारतीय राजा-महाराजाओं के देशहित में विद्रोह को दबाने का काम करता था।बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि भारतीय राजाओं और क्रांतिकारियों ने कांग्रेस का विरोध किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस भारत के असल रूप में नहीं है।
ये भी पढ़िए...MP News: इंदौर के सीतलामाता बाजार में लगे गोडसे जिंदाबाद के नारे, हिंदू महासभा ने किया था आयोजन, कांग्रेस ने की शिकायत
ये भी पढ़िए... गहलोत ने कांग्रेस में गुटबाजी-झगड़े की बात स्वीकारी, बोले-कार्यकर्ता भ्रम में, किसके पास जाना है नहीं पता
ये भी पढ़िए... इंदौर में कांग्रेस घर-घर जाकर करेगी मतदाता सूची की जांच, बूथ एजेंट की नियुक्ति के लिए मांगे नाम
ये भी पढ़िए... कांग्रेस का रीवा कलेक्टर की ईमानदारी पर सवाल और सागर कलेक्टर के दशहरा शुभकामनाएं पर मचा बवाल
बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा ने यह भी कहा कि तिरंगे को सम्मान देने का कार्य बीजेपी करती है, क्योंकि कांग्रेस के नेतृत्व में देश के स्वतंत्रता संग्राम के 45 सालों तक श्रीनगर में तिरंगा नहीं फहराया गया। रामेश्वर शर्मा ने कहा कि बीजेपी गर्व से यह कह सकती है कि मुरली मनोहर जोशी और वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में वहां तिरंगे को सम्मान मिला। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस आतंकवादियों से संधि करने के कारण तिरंगा नहीं फहरा पाई। साथ ही, रामेश्वर शर्मा ने कहा कि संघ हिंदुत्व का जागरण करता है और यही वजह है कि कांग्रेस को इससे परेशानी होती है, लेकिन बीजेपी की सेहत पर इसका कोई असर नहीं पड़ता।
संविधान बदलने की कोशिश कर रहा है RSS
रामेश्वर शर्मा ने किया पलटवार
ये भी पढ़िए...MP News: इंदौर के सीतलामाता बाजार में लगे गोडसे जिंदाबाद के नारे, हिंदू महासभा ने किया था आयोजन, कांग्रेस ने की शिकायत
ये भी पढ़िए... गहलोत ने कांग्रेस में गुटबाजी-झगड़े की बात स्वीकारी, बोले-कार्यकर्ता भ्रम में, किसके पास जाना है नहीं पता
कांग्रेस और बीजेपी के बीच आरोप-प्रत्यारोप वाली खबर पर एक नजर
|
ये भी पढ़िए... कांग्रेस का रीवा कलेक्टर की ईमानदारी पर सवाल और सागर कलेक्टर के दशहरा शुभकामनाएं पर मचा बवाल
कांग्रेस ने श्रीनगर में तिरंगा नहीं फहराया
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
By Neel Tiwari
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
By Ramanand Tiwari
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
By Amresh Kushwaha
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
By Ashish Bhardwaj
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
By Umeshwari Baghel
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
By Amresh Kushwaha
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर
By Ramanand Tiwari