PM मोदी का शंकर लालवानी के नाम पत्र- मतदाता धूप से पहले मतदान करें, कार्यकर्ता बाहर आकर कराएं वोटिंग

Vikram Jain | Updated:
Share
PM Modi letter BJP candidate Shankar Lalwani Lok Sabha election Indore parliamentary constituency
PM Modi letter BJP candidate Shankar Lalwani Lok Sabha election Indore parliamentary constituency

इंदौर संसदीय क्षेत्र में 13 मई को होने वाली वोटिंग से पहले पीएम मोदी ने शंकर लालवानी को पत्र लिखा है।अपने पत्र में पीएम ने गर्मी को ध्यान रखते हुए मतदाताओं की चिंता की है। उन्होंने मतदाताओं से धूप तेज होने से पहले सुबह ही मतदान करने की अपील की हैं।

संजय गुप्ता, INDORE. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को इंदौर से ट्रांजिट विजिट होकर धार और खरगोन का दौरा कर जनसभाएं की। इस दौरे में प्रचार से छूटे इंदौर को लेकर अब पीएम ने पत्र लिखकर संदेश भेजा है। यह पत्र बीजेपी प्रत्याशी और मौजूदा सांसद शंकर लालवानी के नाम भेजा गया है।

तेज धूप रहेगी सुबह मतदान करें मतदाता


लोकसभा चुनाव (Lok Sabha election) के चौथे चरण में इंदौर संसदीय क्षेत्र (Indore parliamentary constituency) में 13 मई को वोटिंग होनी है। इससे पहले बीजेपी प्रत्याशी शंकर लालवानी ( BJP candidate Shankar Lalwani) को लिखे दो पेज के पत्र में पीएम मोदी ( PM Modi) ने मतदाताओं के प्रति चिंता जताई हैं। जिसमें कहा गया है कि- गर्मियां काफी बढ़ गई और इनसे होने वाली असुविधाओं से अवगत हूं, मगर यह चुनाव देश के भविष्य के लिए अत्यंत आवश्यक है। मेरी लोगों से अपील है कि- धूप तेज होने से पहले सुबह-सुबह ही मतदान केंद्रों पर जाकर मतदान करें। हमारे कार्यकर्ता बड़ी संख्या में लोगों को बाहर निकलकर मतदान के लिए प्रोत्साहित करें और बूथ जीतने पर अपना ध्यान केंद्रित करें। संसदीय क्षेत्र जीतने के लिए जरूरी है कि हर बूथ जीतें।


मतदाताओं को मोदी की गारंटी देना


पीएम मोदी ने पत्र में यह भी लिखा है कि मेरी ओर से सभी मतदाताओं को गारंटी देना कि मोदी का पल-पल देशवासियों के नाम पर है। आपको चुनाव में विजयी होने के लिए शुभकामनाएं। मोदी ने पत्र में लिखा कि आपके (लालवानी) के प्रयासों के कारण उम्मीदों का शहर इंदौर आज प्रदेश और पूरे देश के विकास का एक मॉडल बनकर उभरा है। विश्वास है कि आप संसद में जनता जर्नादन का भरपूर आशीर्वाद लेकर आएंगे।


पत्र में कांग्रेस और इंडी गठबंधन को कोसा


पत्र में पीएम मोदी ने कांग्रेस और इंडी गठबंधन पर हमला किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और इंडी गठबंधन समाज के सभी वर्गों द्वारा खारिज किए जा चुके हैं। कांग्रेस काल में एसटी, एसटी, ओबीसी को उपेक्षा, अपमान और अन्याय का सामना करना पड़ा। हताशा के कारण कांग्रेस और इंडी गठबंदधन तुष्टिकरण की राजनीति में खतरनाक स्तर तक बढ़ रहे हैं, लेकिन अल्पसंख्यकों के बीच उनके लिए कोई आकर्षण नहीं है।

ये खबर भी पढ़ें...

इंदौर निगम बिल घोटाला : फरार इंजीनियर अभय राठौर के घर मिले निगम के चार टैंकर, 4 इंच का अवैध नल कनेक्शन

इंदौर में 300 करोड़ के जमीन घोटाले के लिए DHL इन्फ्राफुल इंटरनेशनल के संतोष सिंह और संजीव जायसवाल का खेल Sandeep Kumar

बीजेपी महिला पार्षद ने ऑटो रिक्शा पर लगा नोटा का पोस्टर फाड़ा, बोले मोदीजी है ना, नेता प्रतिपक्ष चौकसे बोले बम जैसा घटिया व्यक्ति नहीं देखा

पीसीसी अध्यक्ष जीतू पटवारी ने एमपी के इन शहरों के बारे में ये क्या कह दिया

बूथ अध्यक्षों से पूछा था इंदौर में वोटिंग कम होगी क्या?


बीजेपी ने बूथ अध्यक्षों में जोश भरने के लिए उन्हें पीएम मोदी से मिलवाया था। मंगलवार को एयरपोर्ट पर विधानसभा पांच के बूथ 154 के अध्यक्ष रवि सुमन से पीएम मोदी ने पूछा कि- इंदौर में वोटिंग कम होगी? सुमन ने कहा कि हम सभी ने कहा कि ऐसा नहीं है, हम 8 लाख वोट से इंदौर में चुनाव जीतेंगे। इस पर फिर पीएम ने पूछा कि यह कैसे होगा? जिस पर सभी ने जवाब दिया कि हम मतदाताओं को लेकर लगातार प्रेरित कर रहे हैं। इस पर पीएम मुस्करा दिए।

Tags:
  • लोकसभा चुनाव
  • पीएम मोदी
  • PM Modi
  • Lok Sabha election
  • BJP candidate Shankar Lalwani
  • बीजेपी प्रत्याशी शंकर लालवानी
  • इंदौर संसदीय क्षेत्र
  • Indore parliamentary constituency
MPPSC की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए जरूरी सलाह: सिर्फ किताबों में न उलझें, दिमाग को भी दें आराम- डॉ. सत्यकांत त्रिवेदी

By Amresh Kushwaha

MPPSC की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए जरूरी सलाह: सिर्फ किताबों में न उलझें, दिमाग को भी दें आराम- डॉ. सत्यकांत त्रिवेदी
CG Top News : साय कैबिनेट के बड़े फैसले, 5 जिलों में IT की रेड; VIP सुरक्षा में फेरबदल, 10 मेडिकल कॉलेजों में नर्सों की हड़ताल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : साय कैबिनेट के बड़े फैसले, 5 जिलों में IT की रेड; VIP सुरक्षा में फेरबदल, 10 मेडिकल कॉलेजों में नर्सों की हड़ताल
एमपी में बैंकिंग मामलों पर न्याय का संकट! जबलपुर DRT में 13 महीने से जज नहीं, 29 हजार केस लंबित

By Neel Tiwari

एमपी में बैंकिंग मामलों पर न्याय का संकट! जबलपुर DRT में 13 महीने से जज नहीं, 29 हजार केस लंबित
छत्तीसगढ़ में VIP सिक्योरिटी की नई लिस्ट जारी, केदार कश्यप को Z कैटेगरी, कौशल्या साय समेत 24 को Y+, कई नेताओं की सुरक्षा घटी तो कुछ की पूरी तरह खत्म

By VINAY VERMA

छत्तीसगढ़ में VIP सिक्योरिटी की नई लिस्ट जारी, केदार कश्यप को Z कैटेगरी, कौशल्या साय समेत 24 को Y+, कई नेताओं की सुरक्षा घटी तो कुछ की पूरी तरह खत्म
हाईकोर्ट ने दैनिक भास्कर के एमडी और नेशनल एडिटर से मांगा जवाब, पीड़िता की पहचान बताने वाले तथ्यों पर लगाई रोक

By Mukesh Sharma

हाईकोर्ट ने दैनिक भास्कर के एमडी और नेशनल एडिटर से मांगा जवाब, पीड़िता की पहचान बताने वाले तथ्यों पर लगाई रोक
खेतों का डिजिटल सर्वे कराने निजी कंपनी को दिया काम, 40 करोड़ खर्च, एप से रिकॉर्ड गायब, फिर से पटवारियों पर जिम्मेदारी

By VINAY VERMA

खेतों का डिजिटल सर्वे कराने निजी कंपनी को दिया काम, 40 करोड़ खर्च, एप से रिकॉर्ड गायब, फिर से पटवारियों पर जिम्मेदारी
9 मांगों पर नर्सिंग ऑफिसर्स का सरकार से टकराव, 10 मेडिकल कॉलेजों में अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू, 21 नवंबर को CM घेराव की तैयारी

By VINAY VERMA

9 मांगों पर नर्सिंग ऑफिसर्स का सरकार से टकराव, 10 मेडिकल कॉलेजों में अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू, 21 नवंबर को CM घेराव की तैयारी