बागेश्वर धाम जाएंगे PM मोदी और राष्ट्रपति मुर्मू, कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द

Sourabh Bhatnagar | Feb 12, 2025, 08:28 IST
Share
thesootr
thesootr

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 23 फरवरी को बागेश्वर धाम में कैंसर अस्पताल की आधारशिला रखेंगे। वहीं 26 फरवरी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बागेश्वर धाम में 251 कन्याओं के विवाह महोत्सव में शामिल हो सकती हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 23 फरवरी को बागेश्वर धाम पहुंचेंगे, जहां वे कैंसर अस्पताल का भूमिपूजन करेंगे। यह अस्पताल तीन वर्षों में 100 बेड के साथ तैयार होगा और 2028 तक इसमें पूर्ण रूप से उपचार शुरू किया जाएगा।

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के अनुसार, इस अस्पताल का निर्माण मंदिर में चढ़ोत्तरी और दानदाताओं के सहयोग से किया जाएगा। प्रधानमंत्री मोदी इस ऐतिहासिक पहल में शामिल होने के लिए विशेष रूप से बागेश्वर धाम आ रहे हैं।

26 फरवरी को पहुंचेंगी राष्ट्रपति मुर्मू

26 फरवरी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बागेश्वर धाम में आयोजित 251 कन्याओं के विवाह महोत्सव में सम्मिलित होंगी। इनमें से 108 कन्याएं आदिवासी समुदाय से हैं। राष्ट्रपति नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देने के लिए धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के निमंत्रण पर आ रही हैं।
कलेक्टर ने लेटर जारी कर राष्ट्रपति डॉ. द्रौपदी मुर्मू शामिल होने की जानकारी दी।
कलेक्टर ने लेटर जारी कर राष्ट्रपति डॉ. द्रौपदी मुर्मू शामिल होने की जानकारी दी।

खबर यह भी...

अस्पताल के लिए अंतरराष्ट्रीय सहयोग

बागेश्वर धाम में बनने वाले मल्टीस्पेशलिटी कैंसर इंस्टीट्यूट और रिसर्च सेंटर के लिए विदेशों से भी सहयोग मिल रहा है। जर्मनी के एक डॉक्टर ने अपनी संपत्ति बेचकर बागेश्वर धाम के पास जमीन खरीदी है और यहां बसकर मरीजों की सेवा करने का संकल्प लिया है।

खबर यह भी...

कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द

प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति के दौरे को देखते हुए छतरपुर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। छतरपुर कलेक्टर पार्थ जायसवाल ने आदेश जारी कर सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी हैं, ताकि कार्यक्रम की व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से संचालित किया जा सके।

मुख्यमंत्री मोहन का दिल्ली दौरा

प्रधानमंत्री मोदी के आगमन से पहले, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन 21 फरवरी को दिल्ली जाएंगे। वे यहां विभिन्न राजदूतों के साथ बैठक में शामिल होंगे और प्रधानमंत्री के दौरे की तैयारियों पर चर्चा करेंगे।

FAQ

  1. प्रधानमंत्री मोदी बागेश्वर धाम कब आएंगे?
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 23 फरवरी को बागेश्वर धाम में कैंसर अस्पताल का भूमिपूजन करेंगे।
  2. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बागेश्वर धाम कब आएंगी?
    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 26 फरवरी को बागेश्वर धाम में 251 कन्याओं के विवाह महोत्सव में शामिल हो सकती हैं।
  3. बागेश्वर धाम में बनने वाले कैंसर अस्पताल की विशेषता क्या होगी?
    यह अस्पताल 100 बेड का होगा और 2028 तक मरीजों को संपूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करेगा।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP News
  • नरेंद्र मोदी
  • Bageshwar Dham
  • बागेश्वर धाम
  • छतरपुर
  • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मध्यप्रदेश दौरा
  • कथावाचक धीरेंद्र शास्त्री
  • धीरेंद्र शास्त्री का बयान
  • pm modi
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती