पीएम नरेंद्र मोदी के स्वागत के लिए ऐसे बजाना है तालियां और बोलना है मोदी-मोदी, मिली ट्रेनिंग

Sanjay Gupta | Published:
Share
pm modi birthday indore news
pm modi birthday indore news

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 सितंबर (आज) को अपने जन्मदिन के अवसर पर 'पीएम मित्र पार्क' का शिलान्यास करेंगे। उनके स्वागत के लिए बीजेपी नेताओं ने कार्यकर्ताओं को ट्रेनिंग दी है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने जन्मदिन (Pm Modi Birthday) के दिन 17 सितंबर को धार जिले के बदनावर के भैंसोला में 'पीएम मित्र पार्क' के शिलान्यास के लिए आ रहे हैं। इस दौरान उनका किस तरह से स्वागत करना है इसके लिए बीजेपी नेताओं ने कार्यकर्ताओं को ट्रेनिंग दी।

19172aa5-88a
19172aa5-88a


मोदी-मोदी के लगाने हैं नारे

बीजेपी के प्रदेश प्रभारी महेंद्र सिंह ने इस दौरान कहा कि उनकी एक-एक बात पर रिस्पांस होना चाहिए, ताली कैसे बजनी चाहिए, तालियों की गड़गड़ाहट से स्वागत हो। जब कहा जाएगा कि मोदी जी मंच पर आने वाले हैं तो, तालियां बजना शुरू हो जाएंगी और मोदी-मोदी का नारा लगेगा। तालियां बजाकर और मोदी-मोदी बोलकर बताएं।
ये खबरें भी पढ़ें...

आज एमपी में जन्मदिन मनाएंगे PM मोदी, पीएम मित्र पार्क का करेंगे शिलान्यास, इन रास्तों पर जाने से बचें

आज का इतिहास: 75 साल के हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, जानें RSS के छोटे कार्यकर्ता से लेकर PM तक का सफर

और जोर लगाकर बोलो

इसके बाद कार्यकर्ताओं ने मोदी-मोदी के नारे लगाए। इस पर प्रभारी सिंह ने कहा कि और जोर से लगाकर बताओ और फिर तेज आवाज में नारे लगते हैं।

178dec2d-fca
178dec2d-fca


बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि- हर व्यक्ति अपना जन्मदिन अपने परिवार के साथ, अपनी मातृभूमि या कर्मभूमि में सामान्य तौर पर मनाते हैं लेकिन आप सभी का और मप्र का सौभाग्य है।



ये खबरें भी पढ़ें...

CM मोहन यादव आज पीएम मोदी के साथ विकास परियोजनाओं का करेंगे शिलान्यास, रीवा दौरे पर उमंग सिंघार

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन, जानें उनकी बड़ी घोषणाएं

पीएम मोदी देंगे यह सौगात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपना जन्मदिन मप्र में मनाने आ रहे हैं। यहां वह प्रदेश पर सौगातों की रिटर्न गिफ्ट देंगे। वह सुबह इंदौर आकर धार जिले के ग्राम भैंसोला जाएंगे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बताया कि पीएम नरेंद्र मोदी'स्वस्थ नारी सशक्त परिवार एवं पोषण' अभियान, 'आदि सेवा पर्व', 'स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा' का शुभारंभ करेंगे। साथ ही देश के पहले पीएम मित्र पार्क धार का शिलान्यास भी करेंगे। मौके पर 1 लाख से ज्यादा की बैठक व्यवस्था की गई है। सभी में खासा उत्साह देखा जा रहा है।


यह है पीएम का दौरा कार्यक्रम

सुबह 11.15 बजे- इंदौर एयरपोर्ट
सुबह 11.50 बजे- कार्यक्रम स्थल भैंसोला
दोपहर 12 से 1 बजे- कार्यक्रम स्थल
दोपहर 1.10 बजे- भैंसोला से रवाना
दोपहर 1.45 बजे- इंदौर एयरपोर्ट





Tags:
  • पीएम नरेंद्र मोदी
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
  • मोहन यादव
  • इंदौर एयरपोर्ट
  • महेंद्र सिंह
  • Pm Modi Birthday
  • हेमंत खंडेलवाल
  • पीएम मित्र पार्क धार
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर