प्रभाकर राघवन: भोपाल का बंदा, Google जिसे देता है 300 करोड़ सालाना

Sandeep Kumar | Mar 29, 2024, 12:42 IST
Share
FGHJU
Google में बतौर सीनियर वाइस प्रेसिडेंट प्रभाकर राघवन

प्रभाकर राघवन Google में बतौर सीनियर वाइस प्रेसिडेंट काम कर रहे हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार, प्रभाकर राघवन को Google से लगभग 300 करोड़ रुपए सलाना वेतन मिलता है। प्रभाकर राघवन, गूगल में सीनियर वाइस प्रेसिडेंट के पद पर काम कर रहे हैं...

BHOPAL. दुनिया की दिग्गज आईटी और टेक कंपनियों में दो चीजें बड़ी कॉमन हैं। पहला कि ज्यादातर कंपनियां अमेरिका की हैं और दूसरा इनमें बड़ा ओहदा रखने वाले लोग भारतीय हैं। गूगल ( Google ) से लेकर माइक्रोसॉफ्ट तक टॉप टेक कंपनियों में सुंदर पिचाई, सत्य नडेला, शांतानु नारायणन, नील मोहन, अरविंद कृष्णा, पराग अग्रवाल, संजय मेहरोत्रा और निकेश अरोरा समेत कई भारतीय बड़े पद पर काबिज हैं। इन नामी चेहरों में एक नाम प्रभाकर राघवन का भी है, जो गूगल में बड़ा ओहदा रखते हैं। प्रभाकरन राघवन ( Prabhakar Raghavan ) के हुनर और अनुभव का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि गूगल उन्हें बतौर सीनियर वाइस प्रेसिडेंट ( Senior Vice President ) के तौर पर सैलरी सालाना 300 करोड़ रुपए देता है। सुंदर पिचाई की तरह प्रभाकर राघवन ने भी आईआईटी से पढ़-लिखकर तकनीक की दुनिया में यह आला मकाम हासिल किया है। आइए आपको बताते हैं आखिर कौन हैं प्रभाकर राघवन...

ये खबर भी पढ़िए...Bhopal में उड़ान सेवाओं के लिए नई भर्ती विवादों में घिरी, HC ने चार सप्ताह में मांगा जवाब

भोपाल के कैंपियन स्कूल से शुरू की पढ़ाई


मध्‍य प्रदेश के भोपाल में जन्मे और पले-बढ़े राघवन ने अपनी स्कूली शिक्षा कैंपियन स्कूल से की और उनकी मां भौतिकी और गणित की शिक्षिका थीं। अपनी स्कूली शिक्षा के बाद, उन्होंने आईआईटी मद्रास से बैचलर ऑफ टेक्नोलॉजी की डिग्री और पीएच.डी. हासिल की। कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय, बर्कले से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग और कंप्यूटर विज्ञान में।

ये खबर भी पढ़िए...MP के उत्कृष्ट और विकास खंड के मॉडल स्कूलों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू, जल्द करें आवेदन

Google से जुड़े राघवन


इससे पहले, उन्होंने इंजीनियरिंग, उत्पादों और उपयोगकर्ता अनुभव की देखरेख के लिए Google Apps, Google Cloud के उपाध्यक्ष के रूप में कार्य किया था। उनके नेतृत्व में, ऐप्स व्यवसाय उपभोक्ता ऐप्स के एक सेट से एक एंटरप्राइज़ समाधान तक विस्तारित हुआ, जो Google के क्लाउड व्यवसाय में एक प्रमुख योगदानकर्ता है। उन्होंने जीमेल और ड्राइव दोनों को 1 बिलियन एमएयू से आगे बढ़ाया और जी सूट में कई मशीन इंटेलिजेंस फीचर्स पेश किए, जिनमें स्मार्ट रिप्लाई, स्मार्ट कंपोज, ड्राइव क्विक एक्सेस शामिल हैं प्रत्येक से उपयोगकर्ता अनुभव में मापने योग्य सुधार हुआ।

ये खबर भी पढ़िए...MP Liquor Auction : मुनाफा कमाने शराब ठेकेदार कर रहे स्टॉक, उधर मैदानी अफसरों की लापरवाही लगाएगी 300 करोड़ का झटका

गूगल में 300 करोड़ रुपए की सैलरी


प्रभाकर राघवन ने अपने करियर की शुरुआत में सर्च इंजन याहू और आईबीएम में विभिन्न जिम्मेदारियों को संभाला। इस दौरान उन्होंने एल्गोरिदम, डेटा माइनिंग और मशीन लर्निंग पर काफी काम किया। दुनिया में आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस की बढ़ती मांग को लेकर सभी टेक कंपनियां इस पर तेजी से काम कर रही हैं। यही वजह रही कि गूगल ने प्रभाकर राघवन को हायर कर लिया। प्रभाकर राघवन Google में बतौर सीनियर वाइस प्रेसिडेंट काम कर रहे हैं। वे यहां Google सर्च, असिस्टेंट, विज्ञापन और पेमेंट प्रोडक्ट्स का कामकाज देखते हैं। प्रभाकर राघवन को 2022 में Google से लगभग 300 करोड़ रुपए का वेतन मिला।

ये खबर भी पढ़िए...नियमों की धज्जियां उड़ाकर कीं गलत नियुक्तियां, EOW ने पूर्व सीएस इकबाल सिंह बैंस समेत 3 पूर्व IAS के खिलाफ जांच की अनुमति मांगी

Tags:
  • माइक्रोसॉफ्ट
  • सुंदर पिचाई
  • Google
  • Prabhakar Raghavan
  • Senior Vice President
  • सर्च इंजन याहू
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा