चित्रगुप्त-यमराज पर विवादित बयान: प्रदीप मिश्रा ने मांगी माफी, कायस्थ समाज ने दी थी चेतावनी
Sandeep Kumar | Jun 17, 2025, 20:42 IST
Pradeep Mishra Chitragupt-Yamraj
कायस्थ समाज ने पंडित प्रदीप मिश्रा को 10 दिन के भीतर माफी मांगने की चेतावनी दी थी। कुछ लोगों ने कानूनी कार्रवाई और बहिष्कार की मांग भी की थी। इसके बाद पंडित मिश्रा ने सार्वजनिक रूप से माफी मांगी है।
नफीस खान @ सीहोर
MP News: सीहोर के कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा को एक विवादित बयान पर माफी मांगनी पड़ी। महाराष्ट्र में एक कथा के दौरान भगवान चित्रगुप्त और यमराज पर की गई टिप्पणी से कायस्थ समाज नाराज हो गया था। इसके बाद पंडित मिश्रा ने मंगलवार को सीहोर के कुबेरेश्वर धाम में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर माफी मांगी।
ये खबर भी पढ़िए... भगवान चित्रगुप्त पर विवादित बयान देकर फंसे प्रदीप मिश्रा, कायस्थ समाज ने की माफी की मांग
पंडित प्रदीप मिश्रा ने कहा किसी के हृदय को ठेस पहुंचाना कभी शिव महापुराण नहीं सिखाता। शिव महापुराण हमेशा जगत का कल्याण करती है। जगत कल्याण की ही बात करती है। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाना नहीं था और वे इसके लिए माफी मांगते हैं। इससे पहले प्रदीप मिश्रा ने राधा रानी पर विवादित बयान देकर बुरी तरह से घिर गए थे। इस मामले में उन्हें माफी मांगनी पड़ी थी।
ये खबर भी पढ़िए... पॉक्सो एक्ट में आरोपी बनाए गए शख्स ने 5 साल काटी जेल, अब मिला न्याय
कायस्थ समाज ने पंडित प्रदीप मिश्रा को 10 दिन के भीतर माफी मांगने की चेतावनी दी थी। कुछ लोगों ने कानूनी कार्रवाई और बहिष्कार की मांग भी की थी। इसके बाद पंडित मिश्रा ने सार्वजनिक रूप से माफी मांगी है।
ये खबर भी पढ़िए... हजारों कर्मचारियों के वेतन पर लटकी केवाईसी की तलवार
चित्रगुप्त पीठ के पीठाधीश्वर डॉ. स्वामी सच्चिदानंद ने वीडियो जारी किया। उन्होंने कहा कि पंडित प्रदीप मिश्रा न तो कथावाचक हैं, न ही व्यासपीठ पर बैठने के लायक हैं। उन्होंने कानूनी दायरे में आकर सजा दिलवाने की बात की। स्वामी सच्चिदानंद ने कहा कि पंडित मिश्रा के सिर पर जितने बाल हैं, उनसे अपना जूता साफ करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि अगर पंडित मिश्रा को सजा नहीं दी, तो वह अपने आप को मिटा देंगे।
ये खबर भी पढ़िए... जज की कॉजलिस्ट में धाराओं की गलत जानकारी , HC ने रजिस्ट्रार को दिया जांच के आदेश
महाराष्ट्र के बीड़ में शिवपुराण कथा के दौरान पंडित कथावाचक प्रदीप मिश्रा ने यमराज और चित्रगुप्त के बारे में विवादित टिप्पणी की थी। उनका बयान का एक वीडियो सोशल मीडिया में तेजी के साथ वायरल हुआ था। वीडियो में वे कहते नजर आए थे कि- यमराज ने कहा किस को भेजूं, अगला संदेश चित्रगुप्त को भेजा, जाओ…तो कहा इस मुच्छंदर के साथ नहीं जाऊंगा। ऐ चित्रगुप्त फालतू की बात करना मत, सबका हिसाब रखना मेरे हिसाब मत रखना। इस टिप्पणी को कायस्थ समाज ने अपना और अपने आराध्य का अपमान माना था।
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, दोस्तों, परिवारजनों के साथ 🤝 शेयर करें
📢🔄 🤝💬👫👨👩👧👦
मध्य प्रदेश | एमपी हिंदी न्यूज
MP News: सीहोर के कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा को एक विवादित बयान पर माफी मांगनी पड़ी। महाराष्ट्र में एक कथा के दौरान भगवान चित्रगुप्त और यमराज पर की गई टिप्पणी से कायस्थ समाज नाराज हो गया था। इसके बाद पंडित मिश्रा ने मंगलवार को सीहोर के कुबेरेश्वर धाम में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर माफी मांगी।
ये खबर भी पढ़िए... भगवान चित्रगुप्त पर विवादित बयान देकर फंसे प्रदीप मिश्रा, कायस्थ समाज ने की माफी की मांग
पंडित मिश्रा ने क्या कहा?
ये खबर भी पढ़िए... पॉक्सो एक्ट में आरोपी बनाए गए शख्स ने 5 साल काटी जेल, अब मिला न्याय
कायस्थ समाज ने दी थी चेतावनी
ये खबर भी पढ़िए... हजारों कर्मचारियों के वेतन पर लटकी केवाईसी की तलवार
क्या कहा था सच्चिदानंद ने
ये खबर भी पढ़िए... जज की कॉजलिस्ट में धाराओं की गलत जानकारी , HC ने रजिस्ट्रार को दिया जांच के आदेश
क्या था विवाद?
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, दोस्तों, परिवारजनों के साथ 🤝 शेयर करें
📢🔄 🤝💬👫👨👩👧👦
मध्य प्रदेश | एमपी हिंदी न्यूज
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj