मंत्री प्रहलाद पटेल का विवादित बयान, बोले- लोगों को भीख मांगने की आदत पड़ गई

Sourabh Bhatnagar | Published:
Share
thesootr
thesootr

मध्य प्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल ने जनता की मांगों को भीख करार देते हुए कहा कि लोगों को सरकार से मांगने की आदत पड़ गई है।

चुनावी मौसम आते ही नेताजी घर-घर जाकर वोट मांगने निकल पड़ते हैं। हर गली, हर चौराहे पर जनता को लुभाने के लिए बड़े-बड़े वादे करते हैं। अब उन्हीं नेता जी को जनता की मांगें रास नहीं आ रही हैं। दरअसल मध्य प्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल ने एक जनसभा के दौरान जनता के मांग पत्रों को भीख करार देकर नया विवाद खड़ा कर दिया।उन्होंने कहा कि अब लोगों को सरकार से भीख मांगने की आदत पड़ गई है, जो सही नहीं है। उनके इस बयान के बाद राजनीतिक हलचल मच गई है। बता दें कि पटेल BJP के कद्दावर नेताओं में से एक माने जाते हैं।

जनता की मांगों को बताया 'भीख'

शनिवार को राजगढ़ जिले के सुठालिया में वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी की प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम में मंत्री प्रहलाद पटेल ने कहा कि अब तो सरकार से भीख मांगने की आदत लोगों को पड़ गई है। उन्होंने कहा कि जब कोई नेता आता है, तो उसे एक टोकरी भर कागज पकड़ा दिए जाते हैं। मंच पर माला पहनाकर एक मांग पत्र थमा दिया जाता है। यह सही आदत नहीं है। उन्होंने कहा कि लोगों को लेने की बजाय देने की मानसिकता अपनानी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि जो लोग मुफ्त की चीजों के प्रति आकर्षित होते हैं, वे समाज को कमजोर कर रहे हैं और यह वीरांगनाओं के सम्मान के खिलाफ है।

'क्या किसी शहीद ने कभी भीख मांगी'

पटेल ने अपने बयान में आगे कहा कि उन्होंने कभी खुद के लिए कुछ नहीं मांगा। उन्होंने कहा कि क्या कोई ऐसा शहीद का नाम जानता है जिसने किसी से भीख मांगी हो? यदि ऐसा कोई उदाहरण हो तो उसे सामने लाया जाए। उन्होंने कहा कि इसके बावजूद भी वे अपने कार्यक्रमों में आते हैं, अपनी बात रखते हैं और चले जाते हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि वे केवल एक ही भिक्षा मांगते हैं, क्योंकि वे नर्मदा परिक्रमा वासी हैं, लेकिन यह भिक्षा कभी अपने लिए नहीं होती। उनका दावा है कि कोई भी व्यक्ति यह नहीं कह सकता कि उसने प्रहलाद पटेल को कुछ दिया है।

भिखारी की फौज खड़ी करना समाज को कमजोर करना

मंत्री प्रहलाद पटेल ने कहा कि मुफ्तखोरी की प्रवृत्ति समाज को मजबूत नहीं बल्कि कमजोर बनाती है। उन्होंने इसे भिखारी की फौज खड़ी करने जैसा बताया और कहा कि इससे समाज की आत्मनिर्भरता खत्म होती है। उन्होंने लोगों को खुद आगे बढ़ने और सरकार पर निर्भरता कम करने की सलाह दी।

क्या यह बयान सरकार के लिए नई मुश्किलें खड़ी करेगा

मंत्री प्रहलाद पटेल के इस बयान से सरकार को राजनीतिक रूप से नुकसान हो सकता है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह बयान सरकार के प्रति जनता के भरोसे को कमजोर कर सकता है और विपक्ष इसे बड़ा मुद्दा बना सकता है।

सरकार के लिए यह देखना जरूरी होगा कि वह इस बयान पर सफाई देती है या इसे नजरअंदाज करने का प्रयास करती है। फिलहाल, यह बयान भाजपा के लिए मुश्किलें खड़ी कर सकता है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • MP News
  • Prahlad Patel
  • मध्य प्रदेश
  • Prahlad patel statement
  • मध्य प्रदेश समाचार
  • एमपी के मंत्री प्रह्लाद पटेल
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर