मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल की बेटी प्रतिज्ञा सिंह दो साल में तय करेंगी 1330 किमी की नर्मदा यात्रा

Sandeep Kumar | Dec 15, 2025, 17:24 IST
Share
pratigya-singh-narmada-yatra
pratigya-singh-narmada-yatra

प्रतिज्ञा सिंह पटेल ने 1330 किलोमीटर लंबी नर्मदा परिक्रमा शुरू की। यह यात्रा दो वर्षों में पूरी होगी। वे नर्मदा नदी के दोनों तटों के दृश्य चित्रों के माध्यम से अनुभव साझा करेंगी। उन्होंने अमरकंटक में मां नर्मदा के उद्गम स्थल पर पूजा की।

Amarkantak. एमपी के मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल की बेटी प्रतिज्ञा पटेल ने परिवार के साथ अमरकंटक में पूजा की। उन्होंने मां नर्मदा के उद्गम स्थल पर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। प्रतिज्ञा ने अपनी 1330 किलोमीटर लंबी नर्मदा परिक्रमा की शुरुआत की।

दो सालों में पूरी होगी नर्मदा परिक्रमा

प्रतिज्ञा पटेल की नर्मदा परिक्रमा विशिष्ट और रचनात्मक होगी। वे दो सालों में नर्मदा परिक्रमा पूरी करेंगी। इस दौरान वे नर्मदा नदी के दोनों तटों के दृश्य चित्रों के माध्यम से संजोएंगी।

ये भी पढ़ें...एमपी में 67 फास्ट ट्रैक कोर्ट, फिर भी महिलाओं और बच्चों के खिलाफ अपराधों के 10 हजार से ज्यादा केस पेंडिंग

7 किलोमीटर लंबी विशेष पेंटिंग तैयार करेंगी

अमरकंटक से अरब सागर तक का सफर प्रतिज्ञा चित्रांकन के माध्यम से प्रस्तुत करेंगी। 1330 किलोमीटर की यात्रा के हर 150 किलोमीटर के दृश्यों को एक किलोमीटर लंबी पेंटिंग में उकेरा जाएगा।

अमरकंटक, ओंकारेश्वर जैसे प्रमुख तीर्थ स्थलों के लिए डेढ़ से दो किलोमीटर तक की पेंटिंग बनाई जाएगी। इस प्रकार पूरी नर्मदा परिक्रमा को लगभग 7 किलोमीटर लंबी पेंटिंग में परिवर्तित करने की तैयारी है।

ये भी पढ़ें...विधानसभा में सच या साजिश, आयुष विभाग के जवाबों ने खोले प्रशासनिक खेल

प्रतिज्ञा को परिवार का सहयोग

इस यात्रा में प्रतिज्ञा की मामी भी उनके साथ रहेंगी। पेंटिंग के उपकरण और सामग्री के लिए मिनी ट्रक का उपयोग किया जाएगा। यह ट्रक यात्रा के दौरान आवश्यक सामग्री लेकर चलेगा।

ये भी पढ़ें...एमपी में 67 फास्ट ट्रैक कोर्ट, फिर भी महिलाओं और बच्चों के खिलाफ अपराधों के 10 हजार से ज्यादा केस पेंडिंग

ड्रोन से वीडियो और फोटोग्राफी

नर्मदा के किनारे जहां पहुंचना कठिन होगा, वहां ड्रोन से वीडियो और फोटोग्राफी की जाएगी। इन तस्वीरों के आधार पर चित्र बनाए जाएंगे। प्रतिज्ञा ने बताया कि वे पर्यावरण-अनुकूल रंगों का उपयोग करेंगी। वे एक्रेलिक या सिंथेटिक रंगों के बजाय पत्थरों, गोंद और अन्य प्राकृतिक संसाधनों से बने रंगों का इस्तेमाल करेंगी।

प्रतिज्ञा ने बताया कि इस नर्मदा परिक्रमा का उद्देश्य आस्था और पर्यावरण संरक्षण है। यह जन-जागरुकता लाने के लिए किया जा रहा है।

प्रतिज्ञा का कहना है कि प्राचीन काल में लोग नर्मदा को स्वच्छ रखते थे। वे तांबे के सिक्के और कपास के वस्त्र प्रवाहित करते थे। ये वस्त्र प्रकृति के अनुकूल थे। आज प्लास्टिक और कृत्रिम वस्तुएं नदी के प्रदूषण का कारण बन रही हैं। अपनी यात्रा और चित्रों के माध्यम से वे नर्मदा के संरक्षण और स्वच्छता का संदेश देंगे।

ये भी पढ़ें...News Strike : नर्मदा परिक्रमा पर निकलेंगी प्रहलाद पटेल की बेटी, टूटेगा गिनीज बुक रिकॉर्ड, आगे क्या है प्लानिंग?

5 पॉइंट्स में समझें पूरी स्टोरी

👉प्रतिज्ञा पटेल ने अमरकंटक में मां नर्मदा के उद्गम स्थल पर पूजा-अर्चना की। साथ ही नर्मदा परिक्रमा की शुरुआत की।

👉यह यात्रा दो सालों में पूरी होगी। प्रतिज्ञा नर्मदा नदी के दोनों तटों के दृश्य चित्रों के माध्यम से इसे संजोएंगी। हर 150 किलोमीटर के दृश्यों को एक किलोमीटर लंबी पेंटिंग में उकेरा जाएगा।

👉यात्रा के दौरान प्रतिज्ञा अमरकंटक से अरब सागर तक के दृश्य चित्रों को 7 किलोमीटर लंबी पेंटिंग में बदलने का प्रयास करेंगी।

👉इस यात्रा में प्रतिज्ञा की मामी उनके साथ रहेंगी। पेंटिंग के उपकरण और सामग्री के लिए मिनी ट्रक का उपयोग किया जाएगा।

👉 प्रतिज्ञा पर्यावरण-अनुकूल रंगों का उपयोग करेंगी। वे अपनी यात्रा और चित्रों के माध्यम से नर्मदा नदी के संरक्षण और स्वच्छता का संदेश देंगी।

Tags:
  • पर्यावरण संरक्षण
  • नर्मदा परिक्रमा
  • नर्मदा नदी
  • मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल
  • प्रतिज्ञा पटेल
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग