प्रयागराज महाकुंभ : जबलपुर और कटनी बाईपास पर टोल सहित पुलिस श्रद्धालुओं को दे रही समझाइश
Neel Tiwari | Feb 10, 2025, 14:50 IST
Prayagraj Mahakumbh Police giving
प्रयागराज के लिए मध्य प्रदेश से होकर गुजरने वाले रास्तों में कई किलोमीटर लंबा जाम लगा हुआ है। जो लगातार लोगों में परेशानी का सबब बन रहा है। ऐसे में पुलिस प्रशासन के द्वारा कई जगहों पर बैरिकेडिंग कराकर लोगों को समझाइश दे रही है...
प्रयागराज महाकुंभ में लोगों की आस्था का जनसैलाब अपने चरम पर है। जहां कई किलोमीटर लंबे जाम से लोगों को खासी परेशानी हो रही है। वहीं दूसरी ओर प्रशासन के द्वारा प्रयागराज से कई 100 किलोमीटर दूर पुलिस बैरिकेडिंग कराकर लोगों को लगे ट्रैफिक जाम की असुविधा से बचने के लिए समझाइश जा रही है।
![6fb8da02-752]()
ये खबर भी पढ़िए...प्रयागराज महाकुंभ: जबलपुर से लेकर रीवा तक लग रहा लंबा जाम, अधिकारी दे रहे ना जाने की सलाह
प्रयागराज के लिए मध्य प्रदेश से होकर गुजरने वाले रास्तों में कई किलोमीटर लंबा जाम लगा हुआ है, जो लगातार लोगों में परेशानी का सबब बन रहा है। ऐसे में पुलिस प्रशासन के द्वारा कई जगहों पर बैरिकेडिंग करा कर लोगों को समझाइश दी जा रही है कि यदि आप चाहें तो अपनी इच्छा के अनुसार वापस लौट सकते हैं और ट्रैफिक जाम से होने वाली असुविधा से बच सकते हैं। आपको बता दें कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का भी आज प्रयागराज आगमन हुआ है। दोपहर लगभग 11:00 उन्होंने संगम में स्नान किया है और उसके चलते भी वहां की व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त रखने का प्रशासन पर दबाव है। प्रशासन के द्वारा लगातार जनता से निवेदन किया जा रहा है कि यदि जरूरी ना हो तो कृपया वापस लौट जाएं।
![bde81d8f-b06]()
ये खबर भी पढ़िए...महाकुंभ 2025: संगम में जाने वालों से CM मोहन यादव की विशेष अपील
कटनी में भी कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला, जहां पुलिस के द्वारा लोगों से हाथ जोड़कर निवेदन किया जा रहा है और कहा जा रहा है कि यदि जरूरी ना हो तो एक बार फिर विचार कर लें और न्यूज़ में अपडेट होने के बाद स्थिति का सही जायजा लेकर 2 दिन बाद प्रयागराज जाने का विचार करें, क्योंकि कटनी से लगभग 300 किलोमीटर दूर प्रयागराज तक ट्रैफिक की व्यवस्था अच्छी नहीं है और जाम लगा हुआ है। उन्होंने लोगों को समझाइए कि यदि मैहर जाना चाहते हैं तो वैकल्पिक रास्ते का उपयोग कर मैहर तक जा सकते हैं और निवेदन है कि वहीं से वापस हो जाएं, क्योंकि लगातार जाम की स्थिति बनी हुई है।
ये खबर भी पढ़िए...महाकुंभ जाने के लिए 80 हजार की फ्लाइट टिकट, बैंकॉक मात्र 11 हजार में!
सुबह से बाईपास पर टोल पर नजर आ रही वाहनों की लंबी कतारें, दोपहर होते-होते कम होती हुई नजर आईं। पुलिस के द्वारा अब वाहनों को निकलने दिया जा रहा है। तो अभी की अपडेट के अनुसार अब स्थिति सामान्य है।
![f65445e0-b34]()
ये खबर भी पढ़िए...महाकुंभ: सीएम मोहन यादव ने परिवार के साथ लगाई आस्था की डुबकी, प्रदेश की खुशहाली की कामना
इंदौर की ARTO अर्चना मिश्रा ने भी लोगों को सलाह दी है कि यदि आप प्रयागराज आने का विचार कर रहे हैं, तो मेरी सलाह रहेगी कि आप 12 फरवरी के बाद ही आएं क्योंकि पूरा शहर पिछले तीन दिनों से अंदर एवं बाहर से भीषण जन दबाव एवं जाम से त्रस्त है। उन्होंने बताया कि मिर्जापुर रूट या चित्रकूट रूट, कानपुर, लखनऊ या जौनपुर किसी भी रूट से आएंगे तो कम से कम 10 से 15 घंटे जाम में फंसे रहेंगे, हो सकता है कि समीपस्थ जिले से आपको वापस भी लौटा दिया जाए। शहर में आने के बाद आपको कम से कम 12 से 15 किलोमीटर पैदल यात्रा भी करनी पड़ेगी। इसलिए संभव हो सके तो आप महाकुंभ में 12 फरवरी के बाद आने का विचार करें।
6fb8da02-752
ये खबर भी पढ़िए...प्रयागराज महाकुंभ: जबलपुर से लेकर रीवा तक लग रहा लंबा जाम, अधिकारी दे रहे ना जाने की सलाह
कई किलोमीटर लंबा ट्रैफिक जाम
bde81d8f-b06
ये खबर भी पढ़िए...महाकुंभ 2025: संगम में जाने वालों से CM मोहन यादव की विशेष अपील
जबलपुर में पर पुलिस कर रही निवेदन
जबलपुर से कटनी सड़क पर बने टोल प्लाजा पर एक अनोखा नजारा देखने को मिला, जहां पुलिस के आला अधिकारियों के द्वारा लोगों को टोल प्लाजा पर ही रोक कर समझाइश दी जा रही है और कहा जा रहा है कि हम आप लोगों को जाने से नहीं रोक रहे हैं। लेकिन एक निवेदन कर रहे हैं कि यदि आवश्यकता न हो तो कृपया वापस लौट जाएं क्योंकि आगे लगभग कई सौ किलोमीटर लंबा जाम लगा हुआ है। साथ ही आगे की ट्रैफिक कंट्रोल में व्यवस्था के द्वारा जिस प्रकार निर्देशित किया जा रहा है, उस प्रकार से आपकी गाड़ियों को यहां से रवाना किया जाएगा। उन्होंने लगातार लोगों से गुजारिश की है कि कृपया जाम में फंसकर परेशान न हों।
कटनी बाईपास पर भी पुलिस की समझाइश
ये खबर भी पढ़िए...महाकुंभ जाने के लिए 80 हजार की फ्लाइट टिकट, बैंकॉक मात्र 11 हजार में!
धीरे-धीरे कर छोड़ा गया ट्रैफिक
f65445e0-b34
ये खबर भी पढ़िए...महाकुंभ: सीएम मोहन यादव ने परिवार के साथ लगाई आस्था की डुबकी, प्रदेश की खुशहाली की कामना
इंदौर की एडिशनल आरटीओ की सलाह
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari