PWD के रिटायर्ड ईएनसी जीपी मेहरा पर विभाग मेहरबान, कर दिया ये कांड

Amresh Kushwaha | Published:
Share
pwd retired engineer gp mehra scandal
pwd retired engineer gp mehra scandal

पीडब्ल्यूडी के रिटायर्ड इंजीनियर इन चीफ जीपी मेहरा का मामला हाल ही में विवादों में आया है। लोकायुक्त की छापेमारी में सरकारी खर्च पर फार्म हाउस में सड़क निर्माण की जानकारी मिली है। इससे विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं।

BHOPAL. मध्यप्रदेश पीडब्ल्यूडी के रिटायर्ड इंजीनियर इन चीफ जीपी मेहरा का नाम हाल ही में चर्चा में है। लोकायुक्त के छापों के बाद जो खुलासा हुआ, उसने महकमे की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। सोहागपुर स्थित उनके कस्तूरी फार्म हाउस पर छापे के दौरान एक बड़ी अनियमितता सामने आई है।

जांच फार्म हाउस में सरकार के खर्च पर सड़क बनाने की जानकारी मिली है। इस मामले में तत्कालीन पीडब्ल्यूडी के ईई संजय रायकवार, एसडीओ दीपक पाठक और सब इंजीनियर आरपी शर्मा को सस्पेंड किया गया था।

नए चौंकाने वाले खुलासे

हालांकि, इस कार्रवाई के बावजूद फार्म हाउस में एक नई 164 मीटर लंबी डामर सड़क बनाई गई थी। यह सड़क पहले से बनी सीमेंटेड सड़क से जुड़ी थी, जो सरकारी सड़क से संबंधित थी।

यह सड़क फार्म हाउस की निजी जमीन पर बनाई गई है। सरकारी रिकॉर्ड में इसका कोई जिक्र नहीं है। न तो पीडब्ल्यूडी ने इसे अपने नाम किया और न ही यह राजस्व रिकॉर्ड में है।

सड़क निर्माण के लिए मंजूरी, लेकिन बदलाव हुआ

2022-23 के पीडब्ल्यूडी प्रस्ताव के तहत सड़क का निर्माण फार्म हाउस के बाहर बाउंड्रीवाल के पास होना था। इसके बावजूद, योजना बदलकर सड़क फार्म हाउस के अंदर ही बना दी गई थी।

इसके बाद अधिकारियों पर कार्रवाई की गई थी। अब उसी सड़क को और बढ़ाकर नई डामर सड़क बना दी गई है। इससे यह मामला और भी पेचीदा हो गया है।

बड़े सड़क प्रोजेक्ट से जुड़ा है मामला

यह मामला एक बड़े सड़क प्रोजेक्ट से जुड़ा हुआ है। पीडब्ल्यूडी ने न्यू डेवलपमेंट बैंक (NDB) के तहत सेमरी हरचंद से गजनई पुल तक 29.80 किमी सड़क निर्माण की योजना को मंजूरी दी थी। इसकी शुरुआती लागत 139.47 करोड़ रुपए थी।

बाद में, इस योजना में 1305 मीटर सड़कें जोड़ दी गईं थी। इससे कुल लागत 156.89 करोड़ रुपए हो गई थी। इन अतिरिक्त सड़कों में कस्तूरी फार्म हाउस तक पहुंचने वाली सड़क भी शामिल थी।

साल 2022 में भेजे प्रस्ताव पर 13 मार्च 2023 को स्वीकृत किया गया।
साल 2022 में भेजे प्रस्ताव पर 13 मार्च 2023 को स्वीकृत किया गया।

विभाग की ओर से बयान

सुपरिंटेंडिंग इंजीनियर और ईई (Executive Engineer) इस मामले में अपने-अपने तर्क दे रहे हैं। सुपरिंटेंडिंग इंजीनियर योगेंद्र कुमार का कहना है कि यह सड़क पहले से स्वीकृत प्रोजेक्ट का अधूरा हिस्सा था।

अब उसे पूरा किया गया है। वहीं कार्यपालन यंत्री (Executive Engineer) अनुराग सिंह ने कहा कि फार्म हाउस के अंदर सड़क पीडब्ल्यूडी ने नहीं बनाई।

सड़क निर्माण नियम क्या कहता है?

सड़क निर्माण के नियम के अनुसार, किसी भी सड़क में रोड कहां से निकलेगी, उस जगह का एक नक्शा और बकाया जानकारी होती है। यदि सड़क किसी की निजी भूमि से गुजरती है, तो उसका भू अर्जन लिया जाता है। इन सब बातों के बाद ही सरकार से स्वीकृति मिलती है। वहीं, जीपी मेहरा के फार्महाउस तक बनी सड़क में बड़े अफसरों ने नियमों और नक्शों को क्यों नहीं देखा। यह एक बड़ा सवाल है।

ये खबर भी पढ़िए...

184 करोड़ की फर्जी बैंक गारंटी की आरोपी तीर्थ गोपीकॉन पर मनी लॉड्रिंग का केस

MP News: भोपाल में 20% तक बढ़ सकते हैं प्रॉपर्टी के रेट्स, इन इलाकों में भारी डिमांड

जीपी मेहरा के 4 ठिकानों से अबतक 3 करोड़ का सोना, करीब 36 लाख कैश और 17 टन शहद जब्त

पीडब्ल्यूडी के पूर्व चीफ इंजीनियर जीपी मेहरा के घर लोकायुक्त का छापा, इन आरोपों में घिरे

Tags:
  • MP News
  • मध्यप्रदेश
  • पीडब्ल्यूडी
  • रिटायर्ड इंजीनियर
  • जीपी मेहरा
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर