राहुल गांधी का 17 जनवरी को इंदौर दौरा केवल तीन घंटे का होगा, सुबह 11.15 से दोपहर ढाई बजे तक

Sanjay Gupta | Jan 16, 2026, 10:42 IST
Share
rahul gandhi indore tour 17 january 2026
rahul gandhi indore tour 17 january 2026

लोकसभा में प्रतिपक्ष नेता राहुल गांधी 17 जनवरी को इंदौर दौरे पर आएंगे। वह भागीरथपुरा में गंदे पानी से हुई मौतों के पीड़ितों से मुलाकात करेंगे। उनका कार्यक्रम सुबह 11.15 से दोपहर 2.30 बजे तक होगा।

News In Short

  • राहुल गांधी 17 जनवरी को तीन घंटे के लिए इंदौर आ रहे हैं।
  • वह भागीरथपुरा के गंदे पानी से हुई मौतों पर पीड़ितों से मिलेंगे।
  • राहुल गांधी का कार्यक्रम सुबह 11.15 से 2.30 बजे तक रहेगा।
  • उनकी मुलाकात बॉम्बे अस्पताल और भागीरथपुरा में पीड़ितों से होगी।
  • सुरक्षा कारणों से मुलाकात की जगह अभी तय नहीं हुई है।

News In Detail

INDORE. लोकसभा में प्रतिपक्ष नेता राहुल गांधी का औपचारिक कार्यक्रम आ गया है। वह 17 जनवरी को इंदौर में भागीरथपुरा में गंदे पानी से हुई 24 मौतों को लेकर पीड़ितों से मिलने के लिए आ रहे हैं। द सूत्र के पास उनका औपचारिक कार्यक्रम है, जिसके तहत वह सुबह 11.15 बजे इंदौर पहुंचेंगे और दोपहर ढाई बजे दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।

राहुल गांधी का यह है पूरा कार्यक्रम

3798a568-869
3798a568-869


पीड़ितों के लिए डेढ़ घंटे

राहुल गांधी कुल सवा तीन घंटे इंदौर की धरती पर रहेंगे। इसमें डेढ़ घंटे उनका इंदौर एयरपोर्ट आने-जाने में लगेगा। बाकी डेढ़ घंटे पीड़ितों के लिए है। वह अस्पताल में उनसे मुलाकात करेंगे और पीड़ितों से भी मिलेंगे।

यह मुलाकात कहां होगी, अभी तय नहीं है। भागीरथपुरा तंग बस्ती होने के चलते सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बड़ी चुनौती है। इसे अभी तय किया जाना बाकी है। उधर, जीतू पटवारी शुक्रवार को पूर्व स्पीकर सुमित्रा महाजन से भी मुलाकात के लिए जा रहे हैं। इसे भी एक बड़ी राजनीतिक घटनाक्रम के रूप में देखा जा रहा है।

राहुल के भागीरथपुरा जाने को लेकर विवाद

वहीं, भागीरथपुरा में राहुल गांधी के जाने को लेकर विवाद जारी है। प्रशासन ने वहां चल रहे निर्माण कार्य और तंग गलियों को देखते हुए मंजूरी देने से मना किया है। प्रशासन का तर्क है कि एक जगह पीड़ितों को बुलाकर वहीं राहुल गांधी उनसे मिल लें।

वहीं कांग्रेस अभी भी भागीरथपुरा जाने की बात पर अड़ी हुई है। कांग्रेस ने 14 परिवारों की सूची प्रशासन को दी थी, जहां वह जाना चाहते हैं, लेकिन सुरक्षा कारणों से इसकी मंजूरी नहीं दी गई है। इस पर अब शुक्रवार को अंतिम फैसला लिया जाएगा। राहुल के कार्यक्रम में भी भागीरथपुरा के पीड़ितों से मुलाकात का उल्लेख है। वहीं, यह मुलाकात कहां होगी, अभी तय नहीं हुआ है।

Sootr Knowledge

जानें क्या है इंदौर का भागीरथपुरा कांड?

इंदौर के भागीरथपुरा इलाके में दिसंबर 2025 के आखिरी दिनों में दूषित पानी की वजह से एक बड़ा स्वास्थ्य संकट सामने आया। दरअसल, नर्मदा जल की पाइपलाइन में सीवेज और ड्रेनेज लाइन का पानी मिल गया था।

इससे फीकल कोलिफॉर्म और ई-कोलाई जैसे खतरनाक बैक्टीरिया फैल गए। इसके अलावा, इलाके के बोरवेल का गंदा पानी नर्मदा की पाइपलाइन में घुसकर पीने के पानी को जहरीला बना रहा था।

इस वजह से उल्टी और दस्त जैसी बीमारियां फैल गईं, और 3500 से ज्यादा लोग इससे प्रभावित हुए। इसे भागीरथपुरा में दूषित पानी की घटना के मुख्य कारण के तौर पर बताया जा रहा है।

भागीरथपुरा में अभी तक 34631 घरों का सर्वे किया है। अब तक 24 लोगों की मौत हो चुकी है, जिनमें बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग शामिल हैं। एक 6 महीने का बच्चा भी इस संकट का शिकार हो गया। 441 लोग अस्पताल में भर्ती हुए हैं। इनमें से 423 को छुट्टी मिल गई है।

वहीं, अभी भी 17 लोग इलाज करा रहे हैं। इसमें से 11 वार्ड में और 6 आईसीयू में है। अब तक (जनवरी 2026 तक ) भागीरथपुरा इलाके में नए मरीज निकल रहे हैं।

ये खबर भी पढ़िए...

इंदौर न्यूज | इंदौर का भागीरथपुरा दूषित पानी कांड: दूषित पानी से 24वीं मौत

MP News | भागीरथपुरा कांड पर हाईकोर्ट में सीएस अनुराग जैन, एजी सिंह ने वीसी से रखी बात, 15 मौत मानी

भागीरथपुरा जल संकट: अस्पतालों में जिंदगी और मौत की जंग, आज हाईकोर्ट में सरकार से जवाब-तलब

मध्यप्रदेश। भागीरथपुरा कांड के पीड़ितों से मिलेंगे राहुल गांधी, 17 को MP में कांग्रेस करेगी प्रदेशव्यापी उपवास

Tags:
  • MP News
  • मध्यप्रदेश
  • इंदौर न्यूज
  • राहुल गांधी
  • भागीरथपुरा कांड
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई