इंदौर के भागीरथपुरा पहुंचे राहुल गांधी, 12 मिनट में ही अस्पताल से आए बाहर
Sourabh Bhatnagar | Jan 17, 2026, 09:46 IST
rahul gandhi indore visit
राहुल गांधी 17 जनवरी को भागीरथपुरा के गंदे पानी से परेशान लोगों से मिलने के लिए इंदौर पहुंच हैं। राहुल के इंदौर दौरे की हर छोटी-बड़ी खबर के लिए हमारे लाइव ब्लॉग में बने रहें।
राहुल गांधी का इंदौर दौरा: ताजा अपडेट्स
bf4570d2-d40
इंदौर के भागीरथपुरा पहुंचे राहुल गांधी
7d4ff674-6f1
राहुल गांधी अब बॉम्बे हॉस्पिटल में मरीजों से मिल रहे हैं, जबकि बाकी सभी को अस्पताल के बाहर रोक दिया गया है।
-------
इंदौर एयरपोर्ट पर राहुल गांधी को देखकर दिग्विजय सिंह मुस्कराए। इस दौरान सज्जन सिंह वर्मा ने भागीरथपुरा पर बनाई गई जांच रिपोर्ट राहुल गांधी को सौंपी और घटना के बारे में जानकारी दी।
वहीं, विवादित बोल देने वाले विधायक फूल सिंह बरैया भी राहुल गांधी के साथ नजर आए।
7da42a18-26a
819170ab-5d6
f3e2fd90-cac
----
वे भागीरथपुरा में दूषित पानी से प्रभावित परिवारों से मिलकर उनका हाल जानेंगे।
राहुल गांधी के स्वागत के लिए इंदौर एयरपोर्ट पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह, यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदयभानु, पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा, विधायक सचिन यादव समेत कई बड़े नेता मौजूद थे।
इंदौर एयरपोर्ट पहुंचे राहुल गांधी, दूषित पानी से बीमार मरीजों से मिलने के लिए बॉम्बे हॉस्पिटल रवाना।
▶️इसके बाद भागीरथपुरा में मृतक परिजनों से करेंगे मुलाकात।#RahulGandhi #IndoreVisit #RahulGandhiIndore #CongressParty #Bagirathpura @RahulGandhi@jitupatwari@digvijaya_28… pic.twitter.com/RiWWYH2y8Y
— TheSootr (@TheSootr) January 17, 2026
-------
News In Short
- राहुल गांधी 17 जनवरी (आज) को तीन घंटे के लिए इंदौर आ रहे हैं।
- वह भागीरथपुरा के गंदे पानी से हुई मौतों पर पीड़ितों से मिलेंगे।
- राहुल गांधी का कार्यक्रम सुबह 11.15 से 2.30 बजे तक रहेगा।
- उनकी मुलाकात बॉम्बे अस्पताल और भागीरथपुरा में पीड़ितों से होगी।
- सुरक्षा कारणों से मुलाकात की जगह अभी तय नहीं हुई है।
News In Detail
भागीरथपुरा कांड: दो सप्ताह से ज्यादा समय बीता, नहीं मिला लीक, अब नई नर्मदा लाइन ही आखिरी रास्ता
भागीरथपुरा में अंदर जाने पर लग गई रोक
इंदौर में भागीरथपुरा कांड के बाद अब सभी 85 वार्ड में प्रति मंगलवार जल सुनवाई
अब यहां राहुल गांधी करेंगे मुलाकात
भागीरथपुरा कांड के पीड़ितों से मिलेंगे राहुल गांधी, 17 को MP में कांग्रेस करेगी प्रदेशव्यापी उपवास
राहुल गांधी का यह है पूरा कार्यक्रम
- सुबह 11 बजे इंदौर एयरपोर्ट पहुंचेंगे
- 11.45 बजे बांबे अस्पताल पहुंचेंगे
- 12.15 बजे वहां से भागीरथपुरा के लिए रवाना होंगे
- 12.45 से 1.45 बजे तक पीड़ितों से मुलाकात करेंगे
- 1.45 बजे इंदौर एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे
- 2.30 बजे दिल्ली के लिए रवाना होंगे
बीजेपी जुटी अभियान में नहीं जाएं पीड़ित
अब प्रयास हो रहे हैं कि भागीरथपुरा पानी की टंकी के पास राहुल गांधी से मुलाकात में अधिक पीड़ित न जाएं। अधिक बातें सामने न आएं, जिससे राष्ट्रीय मुद्दा बने। इसके लिए स्थानीय स्तर पर बीजेपी की सक्रियता बढ़ गई है।
Sootr Knowledge
जानें क्या है इंदौर का भागीरथपुरा कांड ?
इससे फीकल कोलिफॉर्म और ई-कोलाई जैसे खतरनाक बैक्टीरिया फैल गए। इसके अलावा, इलाके के बोरवेल का गंदा पानी नर्मदा की पाइपलाइन में घुसकर पीने के पानी को जहरीला बना रहा था।
इस वजह से उल्टी और दस्त जैसी बीमारियां फैल गईं, और 3500 से ज्यादा लोग इससे प्रभावित हुए। इसे भागीरथपुरा में दूषित पानी की घटना के मुख्य कारण के तौर पर बताया जा रहा है।
भागीरथपुरा में अभी तक 34631 घरों का सर्वे किया है। अब तक 24 लोगों की मौत हो चुकी है, जिनमें बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग शामिल हैं। एक 6 महीने का बच्चा भी इस संकट का शिकार हो गया। 441 लोग अस्पताल में भर्ती हुए हैं। इनमें से 423 को छुट्टी मिल गई है।
वहीं, अभी भी 17 लोग इलाज करा रहे हैं। इसमें से 11 वार्ड में और 6 आईसीयू में है। अब तक (जनवरी 2026 तक ) भागीरथपुरा इलाके में नए मरीज निकल रहे हैं।
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari