एमपी कांग्रेस के ट्रेनिंग कैम्प में देरी से पहुंचने पर राहुल गांधी को मिली सजा, करना पड़ा यह काम

Amresh Kushwaha | Nov 10, 2025, 11:11 IST
Share
rahul-gandhi-punishment-camp-delay-congress-madhya-pradesh
rahul-gandhi-punishment-camp-delay-congress-madhya-pradesh

कांग्रेस पार्टी के ट्रेनिंग कैंप में राहुल गांधी को देरी करने पर सजा दी गई। सजा के रूप में उन्हें दस पुश-अप्स करने पड़े। इस घटना की पुष्टि पार्टी के बड़े नेताओं ने की।

मध्य प्रदेश में आयोजित कांग्रेस प्रशिक्षण शिविर में रविवार, 09 नवंबर को कांग्रेस नेता राहुल गांधी को पहुंचने में देरी हो गई थी। इस देरी के लिए उन्हें एक अनोखी सजा दी गई।

इस सजा के तहत राहुल को दस पुश-अप्स करने पड़े थे। पार्टी के एक कार्यकर्ता के अनुसार, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने इस सजा को स्वीकार किया और उसे पूरा किया।

देरी से आना नियम का उल्लंघन

पार्टी के एआईसीसी प्रशिक्षण विभाग के प्रमुख सचिन राव ने भी इस घटना की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि शिविर में यह नियम पहले से तय किया गया था। उन्होंने बताया कि राहुल गांधी का देरी से आना नियम का उल्लंघन था। इसके तहत उन्होंने सजा के तौर पर दस पुश-अप्स किए। हालांकि, सचिन राव ने यह भी कहा कि वह शिविर में हुई अन्य गतिविधियों पर चर्चा करने के लिए स्वतंत्र नहीं हैं।
ये खबर भी पढ़िए...पचमढ़ी में कांग्रेस का मंथन : राहुल गांधी बोले- मिलकर लड़ें, 2028 में सरकार हमारी होगी

अनुशासन का होता है कड़ाई से पालन- बरोलिया

कांग्रेस पार्टी के मीडिया समन्वयक अभिनव बरोलिया ने इस घटना पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के लिए ऐसा करना कोई नई या चौंकाने वाली बात नहीं है।

उन्होंने बताया कि कांग्रेस पार्टी में अनुशासन बहुत अहम है। सभी सदस्यों के लिए नियम समान होते हैं। बरोलिया ने यह भी कहा कि पार्टी में किसी प्रकार की तानाशाही नहीं है, जैसा कि बीजेपी में देखा जाता है।

ये खबर भी पढ़िए...MP News: राहुल गांधी का पचमढ़ी मिशन: कांग्रेस जिलाध्यक्षों को देंगे चुनाव जीत का मंत्र, एमपी बना सियासत का केंद्र

5 प्वाइंट में समझें क्या है पूरा मामला

  1. 9 नवंबर को कांग्रेस प्रशिक्षण शिविर में राहुल गांधी को देर से पहुंचने पर 10 पुश-अप्स करने की सजा दी गई।
  2. पार्टी के प्रशिक्षण विभाग के प्रमुख सचिन राव ने इस घटना की पुष्टि की, कहा कि राहुल गांधी का देरी से आना नियम का उल्लंघन था।
  3. कांग्रेस पार्टी के मीडिया समन्वयक अभिनव बरोलिया ने कहा कि पार्टी में अनुशासन को अहमियत दी जाती है और सभी सदस्य समान नियमों का पालन करते हैं।
  4. पचमढ़ी में कांग्रेस के 71 जिलाध्यक्षों को 2 नवंबर से 11 नवंबर तक आवासीय प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
  5. इस शिविर का उद्देश्य आगामी चुनावों के लिए कार्यकर्ताओं को तैयार करना और संगठनात्मक कार्यों के बारे में मार्गदर्शन देना है।

पचमढ़ी में कांग्रेस की संगठन पाठशाला

मध्यप्रदेश कांग्रेस के 71 जिलाध्यक्षों को पचमढ़ी में आवासीय प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसकी शुरूआत 2 नवंबर से हो चुकी है और यह 11 नवंबर (आज) तक चलेगा। इस प्रशिक्षण शिविर में लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी भी शामिल हुए थे।

राहुल गांधी ने इस दौरान जिला अध्यक्षों को मार्गदर्शन किया था। साथ ही उनके साथ व्यक्तिगत बातचीत भी की थी। इस शिविर का उद्देश्य कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को आगामी चुनावों के लिए बेहतर तैयार करना है।

इसमें नगरीय निकाय चुनाव, पंचायत चुनाव, 2028 विधानसभा और 2029 लोकसभा चुनाव की रणनीतियां शामिल हैं। इसके अलावा, जिला अध्यक्षों को संगठनात्मक कार्यों की जानकारी दी जा रही है। इसमें ब्लॉक, मंडल, सेक्टर, वार्ड, ग्राम पंचायत और बूथ स्तर पर संगठन बनाने की प्रक्रिया पर मार्गदर्शन दिया जा रहा है।

ये खबर भी पढ़िए...पचमढ़ी में कांग्रेस की रणनीति क्लास: बीजेपी की पिच पर नहीं, अपनी सोच से खेलना सीखे संगठन

ये खबर भी पढ़िए...महाकाल के भक्तों के खुशखबरी, अब महाकाल लोक पहुंचना होगा और आसान, ये रहा मास्टर प्लान

Tags:
  • MP News
  • मध्यप्रदेश
  • राहुल गांधी
  • कांग्रेस नेता राहुल गांधी
  • नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी
  • कांग्रेस प्रशिक्षण शिविर
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती