कांग्रेस से बीजेपी में गए अक्षय बम को लेकर कांग्रेस नेता ने कही ये बात, राहुल गांधी ने लगा लिया गले

Sanjay Gupta | Published:
Share
 राहुल गांधी
राहुल गांधी

राहुल गांधी ने युवा नेताओं के साथ जीयू जित्सु मार्शल आर्ट सत्र में 3 घंटे तक महत्वपूर्ण राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों पर चर्चा की। सुवेग राठी ने मध्य प्रदेश के लोकतांत्रिक स्थिति पर अपने विचार साझा किए।

दिल्ली में कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और वर्तमान में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने हाल ही में यूथ लीडर्स से मुलाकात का एक सत्र आयोजित किया। इसमें देभर के 15 यंग लीडर्स पहुंचे और इंदौर से यूथ कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय प्रवक्ता सुवेग राठी भी थे।

इस दौरान एक ऐसी बात हुई कि राहुल गांधी ने उठकर उन्हें गले लगा लिया।

ये खबर भी पढ़ें...बाघ तस्कर गैंग से पूछताछ में खुलासा, चीन तक जुड़े तार, गोली-जहर से नहीं ऐसे करते थे शिकार

अक्षय बम को लेकर यह हुई बात

राहुल गांधी द्वारा हुए सत्र के दौरान कई मुद्दों पर बात हुई। इसी दौरान लोकतंत्र और संविधान की रक्षा की बात हुई। इस पर सुवेग राठी ने कहा कि मप्र में करीब 22 सालों से कांग्रेस विपक्ष में हैं, वहां लगातार लोकतंत्र की हत्या हो रही है।

इसका सबसे बड़ा उदाहरण लोकसभा चुनाव में देखने को मिला जब बीजेपी ने दिन दहाड़े हमारे प्रत्याशी अक्षय कांति बम को ही उड़ा लिया और खुलकर चुनावी खेल खेला।

ऐसे में जो आप और कांग्रेस का मिशन है संविधान की रक्षा इसकी मप्र में भी बहुत जरूरत है और इसके लिए लगातार काम करना होगा। इस पर राहुल गांधी ने खड़े होकर उन्हें गले लगा लिया।

ये खबर भी पढ़ें...इंदौर नायब तहसीलदार, पटवारी, मध्यस्थ ने मांगी 50 लाख की रिश्वत, कलेक्टोरेट में खुल्ला खेल

मार्शल आर्ट को लेकर था सत्र

बता दें कि, यंग लीडर्स की राहुल गांधी के जीयू जित्सु मार्शल आर्ट सेशन में लगभग 3 घंटे तक विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा और मुलाकात हुई। इस सेशन में शामिल होने वाले सुवेग राठी मध्यप्रदेश से प्रथम कांग्रेस नेता हैं ।

देश के अलग अलग राज्यों से लगभग 15 उभरते हुए युवा नेताओं को बुलाया गया था।

इस दौरान राहुल गांधी ने आध्यात्मिक, राजनैतिक, आरएसएस - बीजेपी से वैचारिक मतभेद, कॉर्पोरेट और देश की आम जनता के बीच बढ़ती असमानता, चुनावों और धार्मिक आधार पर ध्रुवीकरण, ईवीएम - चुनाव आयोग, ईडी, सीबीआई, आईटी, सभी सवैधानिक संस्थाओं और मीडिया सहित मौजूदा दौर के सभी विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा और डिस्कशन किया।

इस दौरान विचारों का आदान प्रदान किया और प्रश्नों का उत्तर भी किया। सुवेग राठी ने विभिन्न विषयों पर मध्य प्रदेश को लेकर अपने विचार व्यक्त किए।

ये खबर भी पढ़ें...

अभ्युदय जैन मर्डर केस में खुलासा, मां को बता दिया था हत्यारिन, SIT जांच में सामने आया सच

इंदौर ACP क्राइम सौम्या अग्रवाल के कारण हो गई एजी आफिस की जांच, फिर खुला झूठ

एमपी में राहुल गांधी | कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष | मध्यप्रदेश न्यूज | MP News | Madhya Pradesh | Rahul Gandhi | Akshay bomb | akshay bam indore | अक्षय बम को लेकर राजनीति | कांग्रेस प्रत्याशी अक्षय बम

Tags:
  • MP News
  • Madhya Pradesh
  • मध्यप्रदेश
  • Rahul Gandhi
  • राहुल गांधी
  • मध्यप्रदेश न्यूज
  • इंदौर
  • Indore
  • कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष
  • एमपी में राहुल गांधी
  • राष्ट्रीय अध्यक्ष
  • कांग्रेस प्रत्याशी अक्षय बम
  • akshay bam indore
  • Akshay bomb
  • अक्षय बम को लेकर राजनीति
  • अक्षय बम
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर