मस्जिद में चाकूबाजी, अलविदा की नमाज के दौरान आपस भिड़े लोग, जानें ऐसा क्या हुआ
Rohit Sahu | Published:
mp news violence
मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में अलविदा की नमाज के दौरान वक्फ विधेयक के विरोध को लेकर विवाद हुआ। विवाद इतना बढ़ गया की कुछ लोगों ने चाकूबाजी कर दी, जिसमें चार लोग घायल हो गए।
पवन सिलावट@रायसेन
मध्य प्रदेश के रायसेन जिले के बेगमगंज (Begumganj, Raisen) की मकबरा मस्जिद में शुक्रवार को अलविदा की नमाज (Alvida Namaz) के दौरान चाकूबाजी की घटना सामने आई। इस हमले में चार लोग घायल हो गए, जिनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना की वजह से मस्जिद में समुदाय के लोगों ने देरी से नमाज अदा की।
जानकारी के अनुसार, मुस्लिम त्योहार कमेटी के अध्यक्ष शकील अहमद और युवक सैयद सावेश अली के बीच काली पट्टी बांधने को लेकर बहस हो गई। शकील अहमद ने सवाल किया कि सावेश ने पट्टी बांधने से पहले त्योहार कमेटी से अनुमति क्यों नहीं ली। बहस बढ़ते-बढ़ते हिंसक हो गई और शकील अहमद, उनके भाई लईक पठान और नवेद पठान ने चाकू निकालकर हमला कर दिया। इस हमले में सैयद नवेद अली सैयद अहद अली सैयद शारिक अली और सावेश अली घायल हो गए।
सैयद नवेद अली की हालत गंभीर थी, इसलिए उसे रायसेन जिला अस्पताल (Raisen District Hospital) रेफर किया गया। अन्य तीन घायलों का इलाज बेगमगंज सिविल अस्पताल में चल रहा है। घटना के बाद मस्जिद में भगदड़ मच गई और नमाज रोक दी गई। घायलों के खून से मस्जिद का फर्श लाल हो गया था। इस वजह से करीब एक घंटे बाद अलविदा की नमाज अदा की गई।
बेगमगंज के थाना प्रभारी राजीव उइके ने बताया कि सैयद सावेश अली की शिकायत पर तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। तीनों आरोपियों पर धारा 296 (धार्मिक उपासना में विघ्न डालना), धारा 115(2) (हत्या के प्रयास की योजना बनाना), धारा 118(1) (आपराधिक षड्यंत्र), धारा 351(2) (धमकी देकर चोट पहुंचाना), धारा 3(5) बीएनएस (Bharatiya Nyay Sanhita) के तहत मामला दर्ज किया है।
यह भी पढ़ें:मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड की अपील से MP में सियासत तेज, विधायक बोले क्या दुआ होगी कुबूल
यह भी पढ़ें: IAS झा और दाहिमा ने चौकीदार के रोके जाने का गुस्सा इंदौर कलेक्टर की अपील पर ऐसे निकाला
वक्फ संशोधन विधेयक (Waqf Amendment Bill) को लेकर देशभर में मुस्लिम समुदाय के कई वर्गों में असहमति देखी जा रही है। इस विधेयक में वक्फ संपत्तियों के प्रबंधन और प्रशासन से जुड़े नए प्रावधान शामिल हैं, जिनका कुछ समूह विरोध कर रहे हैं। इस बीच मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने शुक्रवार 28 मार्च को जुम्मे की नमाज काली पट्टी बांधकर पढ़ने की अपील की थी। इसी दौरान ये घटना सामने आई।
यह भी पढ़ें: तमिलनाडु विधानसभा में वक्फ बिल के खिलाफ प्रस्ताव पारित, स्टालिन बोले- केंद्र इसे वापस ले
यह भी पढ़ें: आखिर मऊगंज हिंसा पर रीवा के पूर्व सांसद बुद्धसेन पटेल ने ऐसा क्या कहा मचा बवाल, जानिए
मध्य प्रदेश के रायसेन जिले के बेगमगंज (Begumganj, Raisen) की मकबरा मस्जिद में शुक्रवार को अलविदा की नमाज (Alvida Namaz) के दौरान चाकूबाजी की घटना सामने आई। इस हमले में चार लोग घायल हो गए, जिनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना की वजह से मस्जिद में समुदाय के लोगों ने देरी से नमाज अदा की।
इस वजह हुआ था विवाद
मस्जिद में अलविदा की नमाज के दौरान एक पक्ष ने वक्फ संशोधन विधेयक (Waqf Amendment Bill) के विरोध में काली पट्टी (Black Band) बांधकर नमाज अदा करनी चाही। इस पर दूसरे पक्ष ने आपत्ति जताई, जिससे विवाद बढ़ गया और मामला हाथापाई तक पहुंच गया।
चाकूबाजी में चार घायल, एक की हालत गंभीर
नमाज में एक घंटे की देरी
पुलिस ने तीन के खिलाफ मामला दर्ज किया
यह भी पढ़ें:मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड की अपील से MP में सियासत तेज, विधायक बोले क्या दुआ होगी कुबूल
यह भी पढ़ें: IAS झा और दाहिमा ने चौकीदार के रोके जाने का गुस्सा इंदौर कलेक्टर की अपील पर ऐसे निकाला
क्या है वक्फ संशोधन विधेयक
यह भी पढ़ें: तमिलनाडु विधानसभा में वक्फ बिल के खिलाफ प्रस्ताव पारित, स्टालिन बोले- केंद्र इसे वापस ले
यह भी पढ़ें: आखिर मऊगंज हिंसा पर रीवा के पूर्व सांसद बुद्धसेन पटेल ने ऐसा क्या कहा मचा बवाल, जानिए
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
By Neel Tiwari
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
By Ramanand Tiwari
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
By Amresh Kushwaha
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
By Ashish Bhardwaj
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
By Umeshwari Baghel
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
By Amresh Kushwaha
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर
By Ramanand Tiwari