राज्यसभा चुनाव को लेकर एमपी कांग्रेस में मच रहा घमासान! दिग्गी का कार्यकाल अप्रैल में होगा खत्म
Amresh Kushwaha | Jan 10, 2026, 15:56 IST
rajya-sabha-election-mp-congress-digvijay-singh
मध्य प्रदेश कांग्रेस में राज्यसभा चुनाव को लेकर घमासान मचा हुआ है। दिग्विजय सिंह का कार्यकाल अप्रैल में खत्म होने वाला है। इसके बाद कई नेता अपनी दावेदारी पेश कर रहे हैं। इसके अलावा, दो और सदस्यों का कार्यकाल भी खत्म हो रहा है।
News In Short
- मध्य प्रदेश कांग्रेस में राज्यसभा चुनाव को लेकर दावेदारों के बीच खींचतान जारी है।
- दिग्विजय सिंह का कार्यकाल 9 अप्रैल को समाप्त होने वाला है।
- जीतू पटवारी और अरुण यादव भी राज्यसभा सीट के लिए दावेदारी कर सकते हैं।
- दिग्विजय सिंह ने कहा, मैं राजनीति से रिटायर नहीं हो रहा हूं।
- कांग्रेस को एक सीट मिलना तय है, चुनाव और रोमांचक हो सकता है।
News In Detail
यानी तीन राज्यसभा सांसदों का कार्यकाल खत्म होगा। इनमें से दो सीटें सीनियर नेताओं के पास हैं। मध्य प्रदेश विधानसभा के विधायकों की संख्या के हिसाब से तीन में से दो सीटें बीजेपी को मिलेंगी। वहीं, एक सीट पर कांग्रेस को मौका मिलेगा। अब सवाल यह है कि इस बार कांग्रेस से राज्यसभा में कौन जाएगा?
दिग्गी की सीट पर खींचतान शुरू
ऐसा इसलिए, क्योंकि पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह का कार्यकाल 9 अप्रैल, 2026 को समाप्त हो रहा है।
एक सीट पर दावेदारी के लिए बढ़ी तकरार
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी भी अपनी दावेदारी पेश कर सकते हैं। बता दें कि जीतू पटवारी ओबीसी वर्ग से आते हैं। ऐसे में इस वर्ग का प्रतिनिधित्व करना उनके फायदेमंद रहेगा।
वहीं, एक अन्य नेता अरुण यादव की भी दावेदारी मजबूत मानी जा रही है। यादव, जो पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री रह चुके हैं, ओबीसी वर्ग से होने के नाते अपनी दावेदारी पेश कर सकते हैं। इस बीच, पार्टी के भीतर यादव चेहरे की कमी भी महसूस हो रही है। इससे यादव की उम्मीदें और भी बढ़ गई हैं।
दिग्गी की राजनीति में बने रहने की मंशा
Digvijay Singh
IMP FACTS
इन तीन सांसदों का खत्म हो रहा कार्यकाल
कुरियन 2024 में ज्योतिरादित्य सिंधिया की जगह राज्यसभा सांसद बने थे। फिलहाल यह सियासी मामला काफी दिलचस्प नजर आ रहा है।
हालांकि, चुनावी प्रक्रिया में अभी तीन से चार महीने हैं। वहीं, राजनीतिक जानकारों का मानना है कि सियासी गणना शुरू हो गई है।
कितना होता है राज्यसभा में सांसदों का कार्यकाल
राज्यसभा के पीठासीन अधिकारी होते हैं, जो सदन की कार्यवाही को चलाने के लिए जिम्मेदार होते हैं। राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों के प्रतिनिधि अप्रत्यक्ष चुनाव के जरिए चुने जाते हैं।
Sootr Knowledge
कांग्रेस के गुटबाजी की कड़वी यादें
उस समय, दिग्विजय सिंह और ज्योतिरादित्य सिंधिया के बीच राज्यसभा सीट को लेकर मतभेद उत्पन्न हो गए थे। इसकी वजह से कांग्रेस की सरकार अल्पमत में आ गई थी।
अभी क्या हैं मध्य प्रदेश विधानसभा का गणित
इससे यह तय है कि कांग्रेस को एक सीट मिलना पक्का है। ऐसे में राज्यसभा सीट को लेकर कांग्रेस के भीतर मची घमासान और दावेदारों की दौड़ इस चुनाव को और भी रोमांचक बना देती है।
राज्यसभा चुनाव कैसे होते हैं?
वहीं, जून 1998 में महाराष्ट्र में क्रॉस वोटिंग हुई, जिससे कांग्रेस के उम्मीदवार को हार का सामना करना पड़ा। इस स्थिति को सुधारने के लिए, 2003 में जन प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 में संशोधन किया गया। इस संशोधन में यह तय किया गया कि राज्यसभा चुनाव में खुले मतपत्र से वोटिंग होगी।
मतपत्र को किसी और को न दिखाने पर वोट अयोग्य माना जाएगा। इसके अलावा, निर्दलीय विधायकों को मतपत्र दिखाने से रोका गया है।
राज्य सभा सदस्य: मध्य प्रदेश से निर्वाचित सदस्य | |||
| क्र. | कार्यकाल | सदस्य का नाम एवं संबद्ध दल | निर्वाचन की तिथि एवं कार्यकाल समाप्ति की तिथि |
| 1. | द्विवार्षिक निर्वाचन, 2020 | दिग्विजय सिंह इण्डियन नेशनल कांग्रेस | दिनांक 9 अप्रैल, 2020 से 9 अप्रैल, 2026 तक (कोविड संक्रमण के कारण लॉक डाउन होने से दिनांक 19 जून, 2020 को निर्वाचित) |
| 2. | द्विवार्षिक निर्वाचन, 2020 | डॉ. सुमेरसिंह सोलंकी भारतीय जनता पार्टी | दिनांक 9 अप्रैल, 2020 से 9 अप्रैल, 2026 तक (कोविड संक्रमण के कारण लॉक डाउन होने से दिनांक 19 जून, 2020 को निर्वाचित) |
| 3. | द्विवार्षिक निर्वाचन, 2022 | कविता भारतीय जनता पार्टी | दिनांक 29 जून 2022 से 29 जून, 2028 तक (दिनांक 3 जून, 2022 को निर्विरोध निर्वाचित) |
| 4. | द्विवार्षिक निर्वाचन, 2022 | विवेक कृष्ण तन्खा इण्डियन नेशनल कांग्रेस | दिनांक 29 जून 2022 से 29 जून, 2028 तक (दिनांक 3 जून, 2022 को निर्विरोध निर्वाचित) |
| 5. | द्विवार्षिक निर्वाचन, 2022 | सुमित्रा भारतीय जनता पार्टी | दिनांक 29 जून 2022 से 29 जून, 2028 तक (दिनांक 3 जून, 2022 को निर्विरोध निर्वाचित) |
| 6. | द्विवार्षिक निर्वाचन, 2024 | बाल योगी उमेशनाथ भारतीय जनता पार्टी | दिनांक 3 अप्रैल, 2024 से 3 अप्रैल, 2030 तक (दिनांक 20 फरवरी, 2024 को निर्विरोध निर्वाचित) |
| 7. | द्विवार्षिक निर्वाचन, 2024 | डॉ. एल. मुरुगन भारतीय जनता पार्टी | दिनांक 3 अप्रैल, 2024 से 3 अप्रैल, 2030 तक (दिनांक 20 फरवरी, 2024 को निर्विरोध निर्वाचित) |
| 8. | द्विवार्षिक निर्वाचन, 2024 | बंशीलाल गुर्जर भारतीय जनता पार्टी | दिनांक 3 अप्रैल, 2024 से 3 अप्रैल, 2030 तक (दिनांक 20 फरवरी, 2024 को निर्विरोध निर्वाचित) |
| 9. | द्विवार्षिक निर्वाचन, 2024 | माया विक्रमसिंह नारोलिया भारतीय जनता पार्टी | दिनांक 3 अप्रैल, 2024 से 3 अप्रैल, 2030 तक (दिनांक 20 फरवरी, 2024 को निर्विरोध निर्वाचित) |
| 10. | द्विवार्षिक निर्वाचन, 2024 | अशोक सिंह इण्डियन नेशनल कांग्रेस | दिनांक 3 अप्रैल, 2024 से 3 अप्रैल, 2030 तक (दिनांक 20 फरवरी, 2024 को निर्विरोध निर्वाचित) |
| 11. | उप निर्वाचन, 2024 | जॉर्ज कुरियन भारतीय जनता पार्टी | (दिनांक 27 अगस्त, 2024 को निर्विरोध निर्वाचित) |
अब आगे क्या
ये खबर भी पढ़िए...
मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का इंदौर के नाम पत्र, उधर पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह आखिर आ रहे इंदौर
दिग्विजय के आरोपों पर सिंधिया बोले- चित्त भी मेरी-पट भी मेरी, नहीं चलेगा
News Strike: पहले पोस्ट से मचाया हल्ला अब पदयात्रा पर निकले दिग्विजय सिंह
दिग्विजय सिंह बोले- इंदौर में लोग मर रहे और पार्षद झूला झूल रहे
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari