इंदौर में कारोबारी की रेंज रोवर चुराने वाले ड्राइवर को हरदा से पकड़ा

Vishwanath Singh | Mar 18, 2025, 16:10 IST
Share
The Sootr
The Sootr

राकेश अग्रवाल निवासी शुभलाभ रेसीडेंसी ने पलासिया थाने में शिकायत की है कि उसके घर से 90 लाख रुपए की रेंज रोवर कार गायब है। वह कार उसका ड्राइवर दुर्गेश तंवर निवासी न्यू हरसूद चलाता था।

इंदौर के पलासिया थाना क्षेत्र में एक ड्राइवर ने पौन करोड़ रुपए की कार पर हाथ साफ कर दिया है। रात को जब कार का मालिक सो गया तो वह चुपके से कार को लेकर फरारा हो गया। सुबह जब मालिक कहीं जाने के लिए घर से बाहर निकला तो उसे कार के चोरी होने का पता लगा। इसके बाद कारोबारी ने कार के जीपीएस ट्रैकर को चेक किया तो फिर कार की लोकेशन हरदा के पास इटारसी रोड़ की निकली। पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया है और उसके कब्जे से कार को भी जब्त कर लिया है।

कार गायब, फोन भी बंद

राकेश अग्रवाल निवासी शुभलाभ रेसीडेंसी ने पलासिया थाने में शिकायत की है कि उसके घर से 90 लाख रुपए की रेंज रोवर कार गायब है। वह कार उसका ड्राइवर दुर्गेश तंवर निवासी न्यू हरसूद चलाता था। हालांकि कार उसके घर के बाहर ही खड़ी करके ड्राइवर चला जाता था, लेकिन 17 मार्च 2025 को ऐसा नहीं हुआ। सुबह जब वह कहीं जाने के लिए बाहर आया तो उसे कार नहीं मिली। इस पर उसने ड्राइवर को फोन किया तो उसका नंबर भी बंद मिला। इससे उसे शक है कि ड्राइवर ने ही कार चुराई है।

यह खबर भी पढ़ें... इंदौर के मेडिकल गिरवा रहे अनचाहा गर्भ, ड्रग इंस्पेक्टरों की नाक के नीचे हो रहा यह धंधा

पांच महीने पहले ही रखा था नौकरी पर

यह खबर भी पढ़ें... Indore में पुलिस और वकीलों के बीच विवाद का मामला | क्या सुलझ गया है विवाद ?

इटारसी रोड़ से पकड़ा पुलिस ने

कारोबारी राकेश अग्रवाल ने जब जीपीएस ट्रैकर चेक किया, तो कार हरदा के रास्ते में थी। ड्राइवर को फोन किया तो उसका मोबाइल बंद मिला, जिसके बाद उन्होंने कंट्रोल रूम को सूचना दी। सीएसपी तुषार सिंह की टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए इटारसी रोड पर नाकाबंदी की और कार को जब्त कर ड्राइवर को हिरासत में ले लिया।

यह खबर भी पढ़ें... MGM DEAN संजय दीक्षित रिटायर हुए तो साथ ले गए सरकारी लैपटॉप, कुसी, फ्रिज, एयर प्यूरीफायर

यह खबर भी पढ़ें... कमरे में किया बंद, एक घंटे तक बनाए रखा बंधक, मऊगंज हिंसा की कहानी एसडीओपी की जुबानी

Tags:
  • MP News
  • Indore News
  • car
  • police
  • stolen
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच